लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बच्चों की इन 5 गलतियों को छोटा समझने की न करें भूल, वरना आगे चलकर माता-पिता को पड़ सकता है पछताना

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान व्यक्ति के तौर पर जाना जाता है. अपने जीवनकाल के दौरान उन्होंने जिन बातों का जिक्र किया था, वे आज के समय में भी मानवजाति को सही रास्ता दिखाने का काम कर रही हैं. आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी भी घर या परिवार का भविष्य उसमें रहने वाले बच्चों पर निर्भर करता है. जिस तरह अगर किसी मकान की नींव कमजोर हो, तो वह कभी टिक नहीं पाएगा, ठीक उसी तरह अगर बचपन में ही बच्चों की परवरिश सही से न की जाए, तो आगे चलकर उनका जीवन बिगड़ भी सकता है.

अगर आपके घर में भी छोटे बच्चे हैं और आप चाहते हैं कि उनका भविष्य बेहतर हो, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए ही है. इस आर्टिकल में हम आपको बच्चों की कुछ ऐसी गलतियों और आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको भूलकर भी नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए. अगर आप इन गलतियों को देखकर भी नजरअंदाज करते रहेंगे, तो यह आपके बच्चे के आने वाले भविष्य को बर्बाद कर सकती है. तो चलिए इन गलतियों और आदतों के बारे में विस्तार से जानते हैं ताकि आप अपने बच्चे के आने वाले जीवन को खराब होने से बचा सकें.

chanakya niti parenting guide
chanakya niti parenting guide

झूठ बोलने की आदत को ना करें नजरअंदाज

चाणक्य नीति के अनुसार, झूठ बोलना एक ऐसी बुरी आदत है जो इंसान की पूरी पर्सनालिटी को खराब कर देती है. बचपन में जब बच्चा डांट या सजा से बचने के लिए पहली बार झूठ बोलता है और माता-पिता उसे कुछ नहीं कहते, तो बच्चे को लगता है कि झूठ बोलकर बचना आसान है. धीरे-धीरे यह उसकी आदत बन जाती है. झूठ बोलने वाले इंसान पर आगे चलकर कोई भरोसा नहीं करता. इसलिए, जब भी आपको लगे कि बच्चा झूठ बोल रहा है, उसे प्यार से बैठाकर समझाएं कि सच बोलना कितना जरूरी है.

ये भी पढ़ें: इन 5 गलतियों की वजह से घर में नहीं टिकती सुख-शांति और खुशहाली, चाणक्य ने इन्हें बताया परिवार का सबसे बड़ा दुश्मन

जिद्दी और गुस्से वाले स्वभाव पर दें ध्यान

हर बच्चे में थोड़ा बचपना और जिद होना आम बात है, लेकिन जब यह जिद बहुत ज्यादा बढ़ जाए तो नुकसान पहुंचाती है. जब बच्चे अपनी बात मनवाने के लिए रोने लगते हैं, चिल्लाते हैं, सामान फेंकते हैं या बड़ों से बहस करते हैं, तो माता-पिता को तुरंत संभल जाना चाहिए. अगर आप उनकी हर जिद के आगे झुक जाएंगे, तो वे सोच लेंगे कि गुस्सा करके या जिद करके कुछ भी पाया जा सकता है. आगे चलकर ऐसे बच्चों का अपने गुस्से पर कोई कंट्रोल नहीं रहता.

बड़ों और दूसरों की इज्जत न करना

आचार्य चाणक्य का कहना था कि जिस इंसान के पास अच्छी सोच और बड़ों के लिए इज्जत नहीं होती, उसकी पढ़ाई-लिखाई भी बेकार हो जाती है. अगर आपका बच्चा बड़ों की बात नहीं मानता, घर के काम करने वालों से या छोटे बच्चों से गंदे तरीके से बात करता है, तो इसे बिल्कुल सहन न करें. अगर आप उसकी इस हरकत पर चुप रहेंगे, तो उसे लगेगा कि दूसरों की बेइज्जती करना सही है. बच्चों को बचपन से ही सबकी इज्जत करना और सबसे प्यार से बात करना सिखाएं.

ये भी पढ़ें: इन 5 चीजों पर कंट्रोल करते ही बदल जाएगी आपकी जिंदगी, खुद पर जीत दिलाएंगी आचार्य चाणक्य की ये बातें

बिना पूछे दूसरों की चीजें ले लेना या चोरी करना

कई बार बच्चे स्कूल से या दोस्तों के घर से बिना बताए कोई खिलौना, पेंसिल या सामान उठा लाते हैं. कुछ माता-पिता इसे नादानी समझकर छोड़ देते हैं. चाणक्य नीति के अनुसार यह एक बहुत ही गलत सोच है. बिना पूछे किसी और का सामान लेना एक तरह की चोरी ही है. अगर बचपन में ही इस आदत को न रोका जाए, तो बड़ा होकर बच्चा बड़ी गलतियां कर सकता है जो उसे मुसीबत में डाल सकती हैं. बच्चे को हमेशा सिखाएं कि दूसरों के सामान को बिना इजाजत नहीं छूना चाहिए.

आलस करना और समय की बर्बादी करना

आचार्य चाणक्य के अनुसार समय बहुत कीमती होता है और जो इंसान समय की कद्र नहीं करता, वह जीवन में कभी सफल नहीं हो पाता. अगर आपका बच्चा अपने रोज के काम जैसे पढ़ाई करना, खेलना या समय पर सोना सही समय पर नहीं करता, तो वह आलसी बन जाता है. आज का काम कल पर टालने की आदत बच्चे के फ्यूचर को खराब कर सकती है. माता-पिता का फर्ज है कि वे बच्चे का एक सही टाइमटेबल बनाएं और उसे समय की कीमत समझाएं.

ये भी पढ़ें: भलकर भी इन 4 लोगों के सामने न बहाएं आंसू, वरना आपकी कमजोरी ही बन जाएगी उनकी सबसे बड़ी ताकत

The post बच्चों की इन 5 गलतियों को छोटा समझने की न करें भूल, वरना आगे चलकर माता-पिता को पड़ सकता है पछताना appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment