लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

तिरंगे के रंगों से बच्चों की क्रिएटिविटी को दें नई उड़ान, 15 अगस्त पर साथ मिलकर बनाएं ये खूबसूरत क्राफ्ट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Independence Day Craft Ideas: 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस आते ही हम सभी के मन में एक अलग ही जोश भर जाता है. स्कूल की वो परेड, लड्डू का इंतजार और हवा में लहराता हमारा तिरंगा, ये यादें हर किसी के दिल के बहुत करीब होती हैं. बच्चों के लिए तो यह दिन किसी त्योहार से कम नहीं होता. लेकिन टीवी देखने या सिर्फ परेड देखने के बजाय, अगर बच्चे इस दिन कुछ खास अपने हाथों से बनाएं, तो उनका मजा दोगुना हो जाता है. अगर आपके घर पर छोटे बच्चे हैं, तो उन्हें देश के तिरंगे और उसके रंगों से प्यार कराने का सबसे बेस्ट और मजेदार तरीका है ट्रायकलर क्राफ्ट्स. जब बच्चे खुद अपने हाथों से कुछ नया बनाते हैं, तो न केवल उनकी सोच और क्रिएटिविटी बढ़ती है, बल्कि वे खेलते खेलते अपने देश के बारे में बहुत कुछ सीख भी जाते हैं.

आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ बहुत ही आसान और सुंदर तिरंगा क्राफ्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपके बच्चे काफी आसानी से खुद भी बना सकते हैं. इन क्राफ्ट्स को बनाकर वे अपने स्कूल या फिर घर को सजा सकते हैं और हर किसी की तारीफें भी पा सकते हैं। तो चलिए इन क्राफ्ट आइडियाज के बारे में विस्तार से जानते हैं.

tricolor craft ideas
tricolor craft ideas

कागज का रंग-बिरंगा तिरंगा पंखा (Paper Tricolor Fan)

इस स्वतंत्रता दिवस आप अपने बच्चे को कागज का रंग-बिरंगा तिरंगा पंखा बनाना सिखा सकते हैं. कागज के इस पंखे को बनाना बच्चों को बहुत ही आसान लगेगा और इसमें उन्हें मजा भी बहुत आएगा. इस पंखे को बनाने के लिए आपको सिर्फ तीन रंगीन (केसरिया, सफेद और हरा) कागजों, फेविकोल और एक आइसक्रीम स्टिक की जरूरत होगी.

  • कागज के इस रंग-बिरंगे पंखे को बनाने के लिए सबसे पहले तीनों रंगों के कागजों को एक बराबर नाप में काट लें.
  • अब हर कागज को आगे और पीछे मोड़ते हुए पंखे जैसा लुक दें, ठीक वैसे ही जैसे हम बचपन में कागज का पंखा बनाते थे.
  • इसके बाद तीनों मोड़े हुए कागजों को सही ऑर्डर में चिपकाएं, जैसे सबसे ऊपर केसरिया, बीच में सफेद और सबसे नीचे हरा.
  • इसके बाद सफेद हिस्से के बिल्कुल बीच में नीले स्केच पेन से 24 तीलियों वाला छोटा सा अशोक चक्र बना दें.
  • अब इसके नीचे पकड़ने के लिए एक आइसक्रीम स्टिक चिपका दें. आपका सुंदर तिरंगा पंखा तैयार है.
paper tricolor fan
paper tricolor fan

तिरंगा हैंड बैंड (Tricolor Hand Band)

स्वतंत्रता दिवस पर आपने लोगों के हाथों में ट्रायकलर हैंड बैंड जरूर ही देखा होगा. जब बड़े इसे अपने हाथों में पहनते हैं, तो बच्चे भी इसे पहनने की जिद करने लगते हैं. अगर आप इसे दुकान से नहीं खरीदना चाहते हैं, तो काफी आसानी से अपने घर पर भी बना सकते हैं.

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक मोटा सफेद कागज या रिबन की एक पट्टी काट लें.
  • अब इस पर केसरिया, सफेद और हरे रंग के धागे, ऊन या फिर रंगीन कागज की पतली पतली पट्टियां फेविकोल से चिपकाएं.
  • इसके बाद बीच वाले सफेद हिस्से में एक छोटा सा नीला सितारा या अशोक चक्र बना दें.
  • लास्ट में पट्टी के दोनों किनारों पर धागा बांध दें ताकि इसे कलाई पर आसानी से बांधा जा सके. यह हाथ में पहना हुआ बहुत ही कूल और प्यारा लगता है.
tricolor hand band
tricolor hand band

दीवारों को सजाने के लिए तिरंगा फूल (Paper Tricolor Flower)

अगर आपके बच्चे को अपना क्लासरूम या फिर कमरा सजाना है, तो वह काफी आसानी से मिनटों में ही कागज का यह तिरंगा फूल बना सकता है. यह सबसे बेस्ट और खूबसूरत चॉइस है.

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले केसरिया, सफेद और हरे रंग के कागज से गोल गोल पंखुड़ियां यानी कि पत्ते काट लें.
  • अब कार्डबोर्ड का एक गोल टुकड़ा लें.
  • इस तिरंगे फूल को बनाने के लिए सबसे पहले कार्डबोर्ड के बाहरी किनारे पर हरी पंखुड़ियां चिपकाएं.
  • उसके ठीक अंदर सफेद पंखुड़ियां और सबसे बीच में केसरिया पंखुड़ियां चिपकाएं.
  • फूल के बिल्कुल बीच में नीले रंग से अशोक चक्र बना दें.
  • इस फूल को आप दीवार या दरवाजे पर चिपका सकते हैं. जो भी इसे देखेगा, वह बच्चे की कलाकारी की तारीफ जरूर करेगा.
paper tricolor flower
paper tricolor flower

आइसक्रीम स्टिक से बना तिरंगा झंडा (Ice Cream Stick Flag)

अगर आपके बच्चे ज्यादा ही छोटे हैं और आप उनके लिए कुछ आसान क्राफ्ट आईडिया तलाश रहे हैं, तो आइसक्रीम स्टिक से बना तिरंगा झंडा उनके लिए सबसे बेहतरीन चॉइस है. छोटे बच्चों के लिए इसे बनाना सबसे ज्यादा आसान और कम मेहनत वाला काम है.

  • आइसक्रीम स्टिक से तिरंगा झंडा बनाने के लिए बाजार से 3 या 6 आइसक्रीम स्टिक्स ले आएं.
  • अब अपने बच्चों से कहें कि वे दो स्टिक्स पर केसरिया रंग, दो पर सफेद रंग और दो पर हरा वॉटर कलर या पोस्टर कलर कर दें.
  • जब रंग अच्छी तरह सूख जाए, तो तीनों रंगों की स्टिक्स को लाइन से एक साथ चिपका दें, सबसे ऊपर केसरिया, बीच में सफेद, नीचे हरा.
  • इसके बाद सफेद वाली स्टिक पर नीले पेन से अशोक चक्र बना दें.
  • लास्ट में झंडे को पकड़ने के लिए पीछे एक बड़ी स्टिक या पीने वाली स्ट्रॉ चिपका दें. यह झंडा काफी मजबूत बनता है और जल्दी खराब भी नहीं होता.
Ice Cream Stick Flag
Ice Cream Stick Flag

The post तिरंगे के रंगों से बच्चों की क्रिएटिविटी को दें नई उड़ान, 15 अगस्त पर साथ मिलकर बनाएं ये खूबसूरत क्राफ्ट appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment