लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘उनकी विरासत को आगे बढ़ाऊंगा…’ बॉलीवुड में एंट्री करेंगे प्रदीप रावत के बेटे विक्रमादित्य!

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


मंगलवार को मुंबई में अभिनेता प्रदीप रावत का निधन हो गया था. वहीं बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया. जबकि शुक्रवार को एक्टर की प्रेयर मीट का आयोजन किया गया. इसमें उनके करीबी और बॉलीवुड से जुड़ी हस्तियों ने शिकरत की. इस दौरान प्रदीप रावत के बेटे विक्रमादित्य रावत ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वो अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाएंगे यानी अपने पिता की राह पर चलते हुए विक्रमादित्य भी फिल्मी दुनिया में अपना करियर बनाएंगे.
  
पिता को याद कर रो पड़े विक्रमादित्य

प्रदीप रावत के निधन से उनके बेटे विक्रमादित्य को बड़ा सदमा लगा है. पिता के अंतिम संस्कार के दौरान भी वो उन्हें याद कर रोने लगे थे. वहीं प्रेयर मीट में भी पिता को याद करके वो भावुक हो गए थे. उन्होंने समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा, ‘पिता के लिए चाहे जो भी कहूं वो कम ही होगा. वो इज्जत वाले इंसान थे. अगर भगवान मुझसे पूछे कि मैं कैसा पिता चाहता हूं तो मैं हर बार सिर्फ उन्हीं का नाम लूंगा.’

ये भी पढ़ें: एक्टिंग छोड़ अमेरिका चले गए थे फहाद फासिल, फिर ऐसे बने साउथ के सबसे खूंखार विलेन

‘मैं उनकी विरासत को आगे बढ़ाऊंगा…’

आगे विक्रमादित्य ने अपनी ख्वाहिश जारी करते हुए कहा कि वो अपने पिता की लीगेसी को आगे बढ़ाना चाहते हैं. उन्होंने कहा, ‘वो चाहते थे और मेरा भी मानना है कि एक दिन मैं उनका नाम रोशन करूंगा. मैं उनकी विरासत को अपनाकर उसे आगे बढ़ाना चाहता हूं. मैं इसे और भी बड़ा बनाना चाहता हूं.’

प्रदीप रावत की पर्सनल लाइफ

74 साल की उम्र में दुनिया छोड़ने वाले प्रदीप रावत ने दो शादी की थी. बताया जाता है कि उनकी पहली शादी 6 महीने भी नहीं चल पाई थी. उनका पहली पत्नी से जल्द ही तलाक हो गया था. इसके बाद एक्टर ने साल 2006 में कल्याणी रावत से शादी की थी. प्रदीप के दो बेटे विक्रमादित्य रावत और सिंह रावत हैं.

टीवी से लेकर फिल्मों तक में किया था काम

प्रदीप रावत ने टीवी पर अपना एक्टिंग करियर ऐतिहासिक धारवाहिक ‘महाभारत’ (1988) से शुरू किया था. इसमें उन्होंने अश्वत्थामा की भूमिका निभाई थी. प्रदीप रावत ने ‘लगान’ में देवा और ‘गजनी’ में विलेन का किरदार निभाया था. उन्होंने बॉलीवुड के अलावा बंगाली, भोजपुरी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सिनेमा में भी काम किया था.

ये भी पढ़ें: भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एयरपोर्ट पर दिखा ‘टॉक्सिक’ एक्ट्रेस कियारा का स्टाइलिश अंदाज, नोरा फतेही ने भी लूटी लाइमलाइट, देखें फोटोज

What to watch: ओटीटी से थिएटर तक इस फ्राइडे रिलीज हुई 4 फिल्में हैं पैसा वसूल, बाकी सब बेकार, देखें लिस्ट

Spider Man BO Day 9: ‘स्पाइडर-मैन’ ने 9वें दिन भी दिखाया दम, अब 350 करोड़ क्लब में करेगी एंट्री, बस चाहिए इतने करोड़

Spider Man Box Office: ‘स्पाइडर मैन’ ने 9वें दिन तोड़ा सनी की ‘बॉर्डर 2’ का रिकॉर्ड, क्या ‘धुंरधर 2’ को दे पाएगी मात?

Gen Z को ‘गटर जेनरेशन’ कह चुकीं कंगना रनौत के बदले सुर, अब जेन जी को बता रहीं ‘देश की बड़ी ताकत’

तरुण तेजपाल केस पर फिल्म बनाएंगे विशाल भारद्वाज, ‘राशोमोन’ स्टाइल में दिखेगी पूरी कहानी

Leave a Comment