लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

राजस्थान:सुखाड़िया विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर टकराव, Abvp और Nsui के कार्यकर्ता आपस में भिड़े – Rajasthan Sukhadia University Student Union Elections Clash Abvp Nsui Activists Fight Demand Controversy

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। आर्ट्स कॉलेज के मुख्य गेट से शुरू हुआ विवाद कुलपति कार्यालय तक पहुंच गया। दोनों संगठनों के बीच धक्का-मुक्की और गुत्थम-गुत्था की नौबत आ गई, जिसके बाद पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी। बाद में दोनों छात्र संगठनों ने कुलपति को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।

उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में गुरुवार दोपहर छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर एबीवीपी और एनएसयूआई के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान आर्ट्स कॉलेज के मुख्य गेट को बंद किए जाने के मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कार्यकर्ता आपस में धक्का-मुक्की तथा गुत्थम-गुत्था पर उतर आए।

पढे़ं:  दिल्ली में सीएम भजनलाल शर्मा की अमित शाह से मुलाकात, मानसून सत्र से पहले रणनीति पर मंथन

इसके बाद प्रदर्शनकारी कुलपति कार्यालय पहुंचे, जहां कथित तौर पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा झंडा हटाने की बात को लेकर एक बार फिर दोनों संगठनों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। माहौल तनावपूर्ण होने पर सूचना मिलते ही प्रतापनगर थानाधिकारी अजय सिंह राव और हिरणमगरी थानाधिकारी रवीन्द्र चारण पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर समझाइश दी और स्थिति पर काबू पा लिया। समय रहते पुलिस के हस्तक्षेप से बड़ा विवाद टल गया।

मामला शांत होने के बाद एबीवीपी और एनएसयूआई के प्रतिनिधिमंडलों ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर कैलाश डागा से मुलाकात कर उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में छात्रसंघ चुनाव जल्द बहाल करने, विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर नियुक्तियां करने, समान अकादमिक कैलेंडर लागू करने, समय पर परीक्षा परिणाम जारी करने, महाविद्यालयों में स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति तथा जर्जर भवनों और शौचालयों की मरम्मत कराने जैसी प्रमुख मांगें उठाई गईं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ब्राजील:महिलाओं के वेश में बच्चे के साथ घूम रहा था 16 हत्याओं का आरोपी ‘मच्छर’, पुलिस ने कैसे की गिरफ्तारी? – Brazil Machchhar Accused In 16 Murders Roaming Around Disguised Woman With Child How Did The Police Arrest Him

बॉक्स ऑफिस:वर्किंग डे में भी ‘हनुमान अंश’ का दबदबा, नहीं बढ़ रहा कुणाल और करीना की फिल्मों की कमाई का ‘दायरा’ – Hanuman Ansh Box Office Collection With Kareena Kapoor Daayra And Vibe With Mirzapur The Movie And Resident Ev

राजस्थान डिप्टी मेयर चुनाव आज:मेयर के बाद अब किसका चलेगा नंबर गेम? अजमेर-पाली से भरतपुर तक निर्दलीय अहम – Rajasthan Deputy Mayor Elections After Mayor Upsets Will Independents Play Kingmaker From Ajmer To Bharatpur

एमपी में तालिबानी सजा:मंडला में युवक-युवती को बांधकर लगाया करंट, नागपुर में हुई युवक की मौत, तीन हिरासत में – Mandla: 3 Arrested For Assaulting Couple And Electrocution, Youth Dies In Nagpur; Murder Case Filed

ट्रंप और ममदानी की मुलाकात:मीडिया पर प्रतिबंध और बायकॉट के सवाल का भी दिया जवाब; क्या-क्या बोले? – Trump Mamdani Meeting Media Boycott White House Restrictions Iran

‘सफर लंबा था, कुछ नहीं कहना’:प्रयागराज से झांसी लौटने पर बोला माफिया अतीक का बेटा अली, इस सवाल पर साधी चुप्पी – Mafia Atiq Son Ali Brought Back To Jhansi From Prayagraj

Leave a Comment