लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

क्या क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करना UPI से सस्ता पड़ता है?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

UPI vs Credit Card News: डिजिटल पेमेंट के इस दौर में आज ज्यादातर लोग कैश का इस्तेमाल करने के बजाय UPI, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं. ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल आता है कि आखिर पेमेंट के लिए सबसे सस्ता ऑप्शन कौन-सा है. क्या कार्ड से पेमेंट करना बेहतर है या फिर UPI के जरिए पेमेंट ज्यादा फायदेमंद है?

हालांकि, इन तीनों ऑप्शनों के अलग-अलग फायदे हैं. जहां आम ग्राहकों के लिए UPI को तेज और मुफ्त पेमेंट के लिए ज्यादा पसंद किया जाता है, वहीं क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट्स, कैशबैक और ऑफर्स की वजह से लोगों के बीच मशहूर है. आइए जानते हैं कि खर्च और सुविधाओं के लिहाज से कौन-सा ऑप्शन आपके लिए ज्यादा बेहतर होगा.
 
UPI पेमेंट सस्ता क्यों है?

बैंक खाते से किए जाने वाले UPI ट्रांजैक्शन पर आमतौर पर कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लगता है. इसमें खासकर ग्राहकों से UPI ट्रांजैक्शन पर अलग से कोई फीस या मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) नहीं लिया जाता. इसमें आप जितनी रकम का पेमेंट करते हैं, उतनी ही रकम सामने वाले को मिलती है. ऐसे में छोटे और रोजमर्रा के लेनदेन के लिए UPI को सबसे आसान और किफायती ऑप्शन के रूप में देखा जाता है.

बीवी को हर साल 3 किलो गोल्ड देने वाले सतीश सनपाल मुश्किल में, UAE में एसेट फ्रीज

कार्ड पेमेंट में कहां बढ़ सकता है खर्च?

  • क्रेडिट और डेबिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर बैंक और पेमेंट नेटवर्क मर्चेंट से MDR वसूल सकते हैं. 
  • वहीं, कुछ मामलों में दुकानदार या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म यह लागत ग्राहकों पर भी डाल देते हैं.
  • ऑनलाइन बुकिंग या टिकट खरीदते समय आपको सुविधा शुल्क (Convenience Fee) लग सकता है.
  • अगर आप क्रेडिट कार्ड का बिल समय पर नहीं चुकाते हैं तो आपको इसपर ब्याज और लेट फीस भी देनी पड़ सकती है.

क्रेडिट कार्ड के क्या हैं फायदे?

  • क्रेडिट कार्ड की खरीदारी पर रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं.
  • कई कार्ड कैशबैक और खास डिस्काउंट ऑफर देते हैं.
  • कुछ कार्ड्स पर एयरपोर्ट लाउंज, यात्रा और शॉपिंग से जुड़े फायदे भी मिलते हैं.
  • इसमें बिल पेमेंट के लिए कुछ समय का ब्याज-मुक्त क्रेडिट पीरियड मिलता है.

UPI और क्रेडिट कार्ड में कौन बेहतर है?

  • रोजमर्रा के खर्च और तुरंत पेमेंट के लिए UPI ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.
  • अपने खर्च को कंट्रोल करने के लिए भी UPI अच्छा ऑप्शन है क्योंकि रकम सीधे बैंक खाते से कटती है.
  • वहीं, अगर आप ऑफर्स, रिवॉर्ड्स, कैशबैक और अन्य सुविधाओं का फायदा उठाना चाहते हैं, तो ऐसे में आपके लिए क्रेडिट कार्ड ज्यादा बेहतर साबित हो सकता है.

एक EMI छूटने के कितने समय बाद खराब होता है सिबिल स्कोर? समझें बैंक के नियम

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment