लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘रक्षा करने वाले ही आज मार रहे’, पाकिस्तानी सेना पर फूटा अमान खान का गुस्सा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

  • पाकिस्तान-समर्थक उम्मीदवारों को आगामी चुनाव न कराने पर मौत की धमकी दी।

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में पाकिस्तानी हुकूमत और सेना के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन के नेतृत्वकर्ताओं में से एक सरदार अमान खान ने बुधवार (5 अगस्त, 2026) को पीओके की आजादी को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि 78 सालों से पीओके के लोगों को यह बताया गया कि आजादी ज्यादा जरूरी है, न कि स्कूल जरूरी है, न मदरसे और न हीं अस्पताल जरूरी है, लेकिन 78 सालों में भी कुछ नहीं बदला.

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने (पाकिस्तान की सेना ने) कहा था कि उनके पास एटम बम है, फाइटर जेट है और गोलियां हैं और वो हमारी रक्षा करेंगे. उन्होंने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के लोगों के ऊपर ही उन गोलियों को चलाना शुरू कर दिया है. ऐसे में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के नागरिकों को यहां की गरीबी और लाचारी को दूर करने के लिए यहां की सत्ता अपने हाथों में चाहिए.

पीओके में हुए चुनाव पर क्या बोले सरदार अमान खान?

इस दौरान सरदार अमान खान ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में हुए दो चरणों के चुनाव को धोखा करार दिया है. उन्होंने कहा कि पीओके में दो चरण के चुनाव पूरी तरह से धोखा था और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के पीओके सेक्टर कमांडर ब्रिगेडियर फैक ने जिसे चाहा, उसे जिताया. उन्होंने ऐलान किया कि पीओके की सत्ता पर जल्द ही पीओके के लोगों के हाथ में होगी. 

पाकिस्तान परस्त लोगों को सरदार अमान खान की धमकी

उन्होंने सोमवार (10 अगस्त, 2026) को पीओके की पुंछ डिवीजन में होने वाले 11 सीटों पर चुनाव को लेकर धमकी दी कि जो पाकिस्तान परस्त नेता आज लोगों की जगह हुक्मरानों के साथ खड़े हैं और अगर चुनाव करवाने की कोशिश की जाती है, तो उन उम्मीदवारों के लिए ‘इन्ना लिल्लाही व इन्ना इलैही राजिऊन’ पढ़ते हैं यानी उनकी मौत का समय आ गया है.

अमान खान ने आगे चेतावनी देते हुए ये भी कहा कि इनके लिए कोई माफी नहीं है. या तो ये लोगों के पास आकर बैठे, वरना इनकी कब्र भी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में नहीं होगी. 

यह भी पढ़ेंः बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना? आज पहली बार अपने देश को करेंगी संबोधित

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment