लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले – ‘जूते की नोक पर…’

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पाक के कब्जे वाले कश्मीर में शहबाज सरकार और पाकिस्तानी सेना के खिलाफ प्रदर्शन जारी है. प्रदर्शन के प्रमुख आयोजक में से एक सरदार उमर नजीर ने पीओके के चुनाव  के नतीजों को ना मानने का ऐलान किया और कहा कि ये चुनाव बंदूक की नोक पर करवाए गए थे, जिन्हें हम अपने जूते की नोक पर रखते हैं. सरदार उमर नजीर ने पाकिस्तानी सेना को चेतावनी दी कि पीओके में ‘हार्ड स्टेट’ पॉलिसी नहीं चलेगी, जैसी पूरे पाकिस्तान में चलेगी.

मुजफ्फराबाद की तरफ आगे बढ़ने पर उमर नजीर ने कहा कि मुजफ्फराबाद जब चाहे तब जा सकते हैं, लेकिन लोगों की जान बचाने के लिए बीच में ही रुक कर बैठे हुए हैं. ऐसे में बातचीत की टेबल पर पाकिस्तान की हुकूमत वापस आए वरना ‘नई मांगें’ तैयार हो जाएंगी.

‘सत्ता अपने हाथ में लेनी होगी’

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में पाकिस्तान के खिलाफ जारी प्रदर्शन में सरदार अमान खान ने आज (5 अगस्त) को कहा, ‘पीओके के लोगों को बताया गया कि आजादी ज्यादा जरूरी है. ना ही स्कूल जरूरी है, ना ही मदरसे जरूरी हैं और ना ही अस्पताल जरूरी हैं, लेकिन 78 साल में कुछ नहीं बदला और जिन लोगों ने जिम्मेदारी ली थी आजादी की (पाकिस्तानी सेना) और कहा था कि उनके पास एटम बम है, फाइटर जेट हैं, गोली हैं. उन्होंने पीओके के लोगों के ऊपर ही गोली चलाना शुरू कर दिया है, ऐसे में पीओके के लोगों को पीओके की गरीबी-लाचारी दूर करने के लिए पीओके की सत्ता अपने हाथ में चाहिए.’

पीओके में हुए चुनाव को बताया धोखा

साथ ही पीओके में हुए दो चरण के चुनाव को धोखा बताते हुए अमान खान ने कहा कि पीओके में दो चरण के चुनाव धोखा था और ब्रिगेडियर फैक ने (ISI-सेक्टर कमांडर PoK) जिसे चाहा उसे जिताया. अमान खान ने ऐलान किया कि पीओके की सत्ता पर वो जल्द ही उनके लोगों के हाथ में होगी. साथ ही 10 अगस्त को पीओके की पुंछ डिवीजन में होने वाले 11 सीटो के चुनाव पर धमकी दी कि जो पाकिस्तान परस्त नेता आज लोगों की जगह हुक्मरानों के साथ खड़े हैं और अगर चुनाव करवाने की कोशिश की जाती है तो उन उम्मीदवारों के लिये ‘इन्ना लिल्लाही व इन्ना इलैही राजिऊन’ पढ़ते हैं, यानी उनकी मौत का समय आ गया है.

पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग, आर्टिकल 370 पर गिड़गिड़ाए शहबाज

शहबाज सरकार को दी चेतावनी

अमान खान ने आगे चेतावनी देते हुए ये भी कहा कि इन्हें कोई माफी नहीं है या तो लोगों के पास आकर बैठें, वरना इनकी कब्र भी पीओके में नहीं होगी. पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आज 5 अगस्त को रावलकोट में महिलाएं पाकिस्तानी हुकूमत और सेना के खिलाफ 7 जून से शुरू बर्बरता के खिलाफ बड़ी संख्या में घरों से निकल कर प्रदर्शन कर रही हैं. आज पाकिस्तान के भारत के खिलाफ फर्ज़ी यौम ए इस्तेहसाल के इतर पीओके में पाकिस्तान के खिलाफ बर्बरता और गोलीबारी के विरोध में प्रदर्शन चल रहा है.

‘रक्षा करने वाले ही आज मार रहे’, पाकिस्तानी सेना पर फूटा अमान खान का गुस्सा

 

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment