लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Dispute Over Birsa Munda Statue Turns Violent In Maihar; Clash Between Forest Department And Tribals. – Madhya Pradesh News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मैहर जिले के बदेरा क्षेत्र अंतर्गत बहीली गांव में वन भूमि पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर मंगलवार को बड़ा विवाद खड़ा हो गया। वन विभाग और ग्रामीण आदिवासियों के बीच पहले तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प और पथराव में बदल गई। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए प्रशासन ने गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, बहीली गांव के कक्ष क्रमांक P-580 की वन भूमि पर आदिवासी समाज बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित कर रहा था। इसी दौरान वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और भूमि को वन विभाग की संपत्ति बताते हुए निर्माण कार्य रोकने का प्रयास किया। इस पर ग्रामीणों और अधिकारियों के बीच विवाद बढ़ गया।

समझौते के उल्लंघन का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन और वन विभाग के साथ पहले एक लिखित समझौता हुआ था, जिसके तहत प्रतिमा स्थापना को लेकर सहमति बनी थी। उनका कहना है कि बाद में वन विभाग ने उसी समझौते का पालन नहीं किया और प्रतिमा स्थापना रोकने का प्रयास किया, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया।

ये भी पढ़ें- जान जोखिम में डालकर देखें कैसे छात्राएं पहुंच रहीं स्कूल? सागर में जर्जर पुलिया बनी मजबूरी

पथराव और अफरा-तफरी से तनावपूर्ण माहौल

विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि अभी तक किसी के गंभीर रूप से घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन झड़प के कारण पूरे क्षेत्र में तनाव व्याप्त है।

भारी पुलिस बल तैनात, प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। मामले की जांच के बाद ही विवाद के कारणों और जिम्मेदारी को लेकर स्पष्ट स्थिति सामने आने की बात कही जा रही है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सेंगोल:अब बच्चे पढ़ेंगे सुशासन का राजदंड, नौवीं की नई किताब में नया भारत, संसद से लेकर चोल राजवंश तक – Sengol: Students To Now Study The Scepter Of Good Governance

अमेरिका से तीसरे देशों में भेजे जा सकेंगे प्रवासी:ट्रंप प्रशासन को सुप्रीम कोर्ट से राहत; क्या है नीति? – Supreme Court Lets Trump Continue Deporting People To Third Countries While Justices Weigh Policy

एलपीयू हिंसाः 30-40 छात्र जांच के घेरे में, फरहत देव मास्टरमाइंड; चार एफआईआर के बाद बढ़ा तफ्तीश का दायरा – Lpu Violence: 30-40 Students Under Scrutiny, Farhat Dev Identified As Mastermind

संसद से महज 20 किलोमीटर दूर:न बिजली, न पानी… राजधानी के एक गांव की ऐसी भी कहानी; चार हजार लोग इंतजार में – Just 20 Kilometers From Parliament: No Electricity, No Water… The Story Of A Village In The Capital.

ट्रंप ने लॉन्च किया एआई पोर्टल:अब एक जगह पर मिलेंगी सरकारी सेवाएं; जेमिनी और ग्रोक क्या करेंगे? जानें खासियत – Trump Launches America.gov Ai Portal To Simplify Access To Us Government Services

प्रहार:फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज, उज्ज्वल निकम बने राजकुमार राव; 26/11 की कहानी दिखाएगी फिल्म; कब होगी रिलीज? – Prahaar Trailer Rajkummar Rao Plays Ujjwal Nikam In Mumbai Attack Story Film Releases October 16

Leave a Comment