लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

खाकी फिर दागदार:यूपी पुलिस के दो सिपाहियों की ढाबे वाले पर जोर-जबर्दस्ती, युवती का अपहरण; मजदूरों से मारपीट – Khaki Tarnished Again: Up Police Constables Bully A Dhaba Owner.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ढाबा संचालक से अनुचित मांग, लड़की के अपहरण और छेड़खानी के आरोप में मंगलवार को कसया थाने पर तैनात दो सिपाहियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने दोनों की निलंबित कर बर्खास्तगी की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। साथ ही सीओ सिटी को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, गोरखपुर शहर के कैंट थाना क्षेत्र के बेतियाहाता निवासी पप्पू सिंह कसया में ढाबा चलाते हैं। पप्पू सिंह का आरोप है कि सोमवार रात करीब 8 बजे कसया थाने में तैनात सिपाही उमाशंकर यादव ने फोन किया। वह उस समय वह गोरखपुर में थे। जरूरी काम बताते हुए उमाशंकर ने रात में ही उन्हें कसया रामजानकी मंदिर मठ पर बुलाया। वहां उमाशंकर के अलावा सिपाही महेंद्र व वाहन चालक मौजूद थे। उमाशंकर ने उनसे अनुचित मांग की। पप्पू के अनुसार, उन्होंने इससे मना किया तो सिपाहियों ने उनके साथ बदसलूकी की। 

पप्पू के अनुसार, इसके बाद रात में ही सिपाही गोरखपुर के माड़ापार स्थित उनके दूसरे ढाबे पर काली स्कार्पियो से पहुंचे और मजदूरों से मारपीट की। वहां से रात दो बजे कसया आवास पहुंचे और गेट फांदकर छत के रास्ते आवास में दाखिल हो गए और मारपीट की। शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाली दो सगी बहने आईं तो उनके साथ भी मारपीट की।

इसके बाद 22 साल एक युवती को जबरन लेकर गोरखपुर चले गए। करीब तीन घंटे बाद वे युवती को छोड़ गए। मंगलावर देर शाम युवती की बहन की तहरीर पर पुलिस ने उमाशंकर और महेंद्र के खिलाफ अपहरण, छेड़खानी समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली। देर रात दोनों सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

पीड़ित युवती की बहन की तहरीर पर दोनों आरोपी सिपाहियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें निलंबित कर बर्खास्तगी की संस्तुति की है।

-केशव कुमार, एसपी कुशीनगर

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिहार:जमुई छेड़छाड़ कांड पर तेजस्वी का बड़ा आरोप, लिखकर बताया सीएम सम्राट चौधरी ने किससे-क्या बात की? – Bihar: Tejashwi Yadav Targets Cm Samrat Choudhary Over Jamui Molestation Incident.

बड़ा बदलाव:40 साल बाद एसएफआई के गढ़ में एबीवीपी का कब्जा, केरल के त्रिपुनिथुरा कॉलेज की सभी सीटें जीतीं – Major Shift: Abvp Captures Sfi Stronghold After 40 Years, Winning All Seats At Kerala’s Tripunithura College.

यूपी:जनजाति बहुल बघाड़ू में 23 साल में 110% बढ़े मुस्लिम वोटर, पनौरा में 33% की वृद्धि; बदलाव के पीछे ये कारण – Up Muslim Voters Rise In Tribal-dominated Baghadu In 23 Years Reason Details In Hindi

नेशनल फिल्म अवाॅर्ड्स:आज कलाकारों को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति; कार्तिक ने जताई खुशी, रणदीप ने कही यह बात – 72nd National Film Awards To Be Held In Gujrat Today Kartik Aryan And Randeep Hooda Reacts

सेहत से हो रहा खिलवाड़:220 दवाओं के सैंपल टेस्ट में फेल, कैसे धड़ल्ले से बनाई जा रहीं नकली दवाएं? – Public Health Being Compromised? 220 Drug Samples Fail Tests; Spurious Medicines Being Manufactured Rampantly

हिमाचल में दर्दनाक सड़क हादसा:शादी से लौट रहे थे, खाई में गिरी कार; Nh-305 हादसे में चार की मौत; एक घायल – Haripur Nagan Nh 305 Car Accident Four Killed One Injured Anni Kullu

Leave a Comment