लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘एयरपोर्ट से सीधे फांसी…’ शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना अगस्त 2024 से भारत में रह रही हैं. सत्ता से हटाए जाने के बाद से वो भारत में ही हैं. शेख हसीना ने कहा है कि वो इस साल दिसंबर तक अपने देश लौटना चाहती हैं. शेख हसीना के इस बयान के बाग बांग्लादेश के छात्र नेता नाहिद इस्लाम ने कहा है कि अगर शेख हसीना देश वापस लौटती हैं तो उन्हें एयरपोर्ट से सीधे फांसी के तख्ते तक ले जाया जाएगा.

3 अगस्त को दिया बड़ा बयान
नेशनल सिटीजन पार्टी (NCP) के कन्वेनर और संसद में विपक्ष के मुख्य व्हिप नाहिद इस्लाम ने 3 अगस्त को ढाका में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बड़ा बयान दिया है कि ‘अगर प्रधानमंत्री तारिक रहमान दिल्ली से समझौता करके शेख हसीना को वापस भी लाते हैं तो भी जनता और जुलाई आंदोलन के दौरान शहीद हुए लोगों के परिवार तब तक सड़कों पर रहेंगे जब तक हसीना को फांसी नहीं दे दी जाती.’

दी कड़ी चेतावनी
नाहिद इस्लाम ने साफ किया कि ‘उनका जन-आंदोलन किसी नेता को सत्ता में बिठाने के लिए नहीं था, बल्कि तानाशाही व्यवस्था, रंगदारी और भ्रष्टाचार को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए था.’ नाहिद ने सरकार पर भी निशाना साधा है. उन्होंने कहा- ‘पिछले कुछ महीनों में सरकार बदलने के बावजूद हालात में कोई सुधार नहीं आया है. रिश्वतखोरी, भ्रष्टाचार, बिजली और गैस की किल्लत जैसी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं. सरकार ने आंदोलन के शहीदों और घायलों के परिवारों की मदद के लिए अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है, जबकि वे देश की असली धरोहर हैं.’

गिर गई थी 15 साल पुरानी सरकार

छात्रों के नेतृत्व में अगस्त 2024 में  हुए बड़े आंदोलन के बाद शेख हसीना की 15 साल पुरानी सरकार गिर गई थी. उस दौरान प्रदर्शनकारियों ने उनके आधिकारिक आवास पर हमला कर दिया था, जिसके बाद वह हेलीकॉप्टर से देश छोड़कर भारत आ गई थीं. 

यह भी पढ़ें: ‘संबंध बिगड़ जाएंगे…’, बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment