लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मानगढ़ धाम:केंद्र के फैसले से सियासी संग्राम, गहलोत ने याद दिलाया Pm मोदी का वादा, क्या बोले रोत? – Centre Rejects National Monument Status For Mangarh Dham, Triggers Political Row In Rajasthan

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

राजस्थान-गुजरात सीमा पर स्थित ऐतिहासिक मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने से केंद्र सरकार के इनकार के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के सांसद राजकुमार रोत ने केंद्र सरकार के फैसले को आदिवासी समाज के बलिदान का अपमान बताया है, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुराने वादे का हवाला देते हुए सरकार से जवाब मांगा है। दोनों नेताओं ने इस मुद्दे को आदिवासी अस्मिता और इतिहास से जुड़ा बताते हुए भाजपा सरकार को घेरा है।

‘शहीद आदिवासियों का हुआ अपमान’

बांसवाड़ा-डूंगरपुर से सांसद राजकुमार रोत ने कहा कि 1913 के मानगढ़ नरसंहार में शहीद हुए 1,500 से अधिक भील आदिवासियों के बलिदान का केंद्र सरकार ने अपमान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा आदिवासी गौरव की बात तो करती है, लेकिन मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय पहचान देने से पीछे हट गई। रोत ने केंद्र सरकार से अपना फैसला वापस लेने और मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग की।

गहलोत ने PM मोदी के पुराने वादे की दिलाई याद

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मानगढ़ धाम दौरे के दौरान यह संदेश गया था कि इसे राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा मिलेगा। गहलोत ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार ने इस प्रस्ताव को गंभीरता से आगे बढ़ाया था और वर्ष 2022 में राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण (NMA) ने भी इसकी सिफारिश की थी। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सकारात्मक सिफारिश मौजूद थी तो अब केंद्र सरकार ने इसे क्यों खारिज कर दिया।

केंद्र ने बताया क्यों नहीं मिल सकता राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा

लोकसभा में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के सवाल के जवाब में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने के लिए पहले अभ्यावेदन प्राप्त हुए थे। हालांकि निरीक्षण में पाया गया कि स्थल पर बड़े पैमाने पर आधुनिक निर्माण और विकास कार्य हो चुके हैं। ऐसे में यह प्राचीन स्मारक एवं पुरातात्विक स्थल एवं अवशेष अधिनियम, 1958 (AMASR Act) के तहत राष्ट्रीय महत्व के स्मारक घोषित किए जाने के मानकों पर खरा नहीं उतरता। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

यह भी पढ़ें: मानगढ़ धाम को नहीं मिलेगा राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा, केंद्र ने बताई ये बड़ी वजह; गरमाई सियासत

आदिवासी राजनीति में फिर बना बड़ा मुद्दा

मानगढ़ धाम राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के आदिवासी समुदायों की आस्था और इतिहास का प्रमुख केंद्र माना जाता है। 17 नवंबर 1913 को गोविंद गुरु के नेतृत्व में एकत्र भील आदिवासियों पर ब्रिटिश सेना की गोलीबारी में करीब 1,500 लोगों की मौत हुई थी। इस घटना को ‘आदिवासियों का जलियांवाला बाग’ कहा जाता है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि केंद्र सरकार के इस फैसले को विपक्ष आगामी चुनावों में आदिवासी अस्मिता के मुद्दे के रूप में जोर-शोर से उठाने की तैयारी में है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिहार:जमुई छेड़छाड़ कांड पर तेजस्वी का बड़ा आरोप, लिखकर बताया सीएम सम्राट चौधरी ने किससे-क्या बात की? – Bihar: Tejashwi Yadav Targets Cm Samrat Choudhary Over Jamui Molestation Incident.

बड़ा बदलाव:40 साल बाद एसएफआई के गढ़ में एबीवीपी का कब्जा, केरल के त्रिपुनिथुरा कॉलेज की सभी सीटें जीतीं – Major Shift: Abvp Captures Sfi Stronghold After 40 Years, Winning All Seats At Kerala’s Tripunithura College.

यूपी:जनजाति बहुल बघाड़ू में 23 साल में 110% बढ़े मुस्लिम वोटर, पनौरा में 33% की वृद्धि; बदलाव के पीछे ये कारण – Up Muslim Voters Rise In Tribal-dominated Baghadu In 23 Years Reason Details In Hindi

नेशनल फिल्म अवाॅर्ड्स:आज कलाकारों को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति; कार्तिक ने जताई खुशी, रणदीप ने कही यह बात – 72nd National Film Awards To Be Held In Gujrat Today Kartik Aryan And Randeep Hooda Reacts

सेहत से हो रहा खिलवाड़:220 दवाओं के सैंपल टेस्ट में फेल, कैसे धड़ल्ले से बनाई जा रहीं नकली दवाएं? – Public Health Being Compromised? 220 Drug Samples Fail Tests; Spurious Medicines Being Manufactured Rampantly

हिमाचल में दर्दनाक सड़क हादसा:शादी से लौट रहे थे, खाई में गिरी कार; Nh-305 हादसे में चार की मौत; एक घायल – Haripur Nagan Nh 305 Car Accident Four Killed One Injured Anni Kullu

Leave a Comment