लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

जनगणना 2027:17 अगस्त से दूसरा चरण, जाति व माता-पिता के जन्म की भी देनी होगी जानकारी; क्या-क्या पूछा जाएगा? – Census 2027 Phase 2 To Begin From 17 August Caste And Parents Birth Details

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

साल 2027 की जनगणना का दूसरा चरण 17 अगस्त से शुरू होगा। इस जनगणना में 1931 के बाद पहली बार लोगों की जाति भी दर्ज की जाएगी। इसके अलावा, इसकी भी संभावना है कि लोगों के माता-पिता की जन्म तिथि और जन्म स्थान की जानकारी भी दर्ज की जाए। जनगणना के दौरान जिन लोगों के पास पासपोर्ट होगा, उनका पासपोर्ट नंबर भी लिया जा सकता है। आधार नंबर केवल स्वेच्छा से दिया जा जा सकेगा। 

कहां और कब से शुरू होगा दूसरा चरण?

गृह मंत्रालय ने सोमवार को एक अधिसूचना जारी की। इसमें मंत्रालय ने बताया कि लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बर्फीले इलाके में जनगणना का दूसरा चरण 1 सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगा। इससे पहले 17 अगस्त से 30 अगस्त तक लोग खुद भी अपनी जानकारी ऑनलाइन भर सकेंगे। इसका मतलब है कि जनगणना के दूसरे चरण की प्रश्नावली भी जल्द जारी की जाएगी। 

जाति कैसे दर्ज की जाएगी?

सूत्रों के अनुसार, जाति वही दर्ज की जाएगी जो व्यक्ति खुद बताएगा। अनुसूचित जाति (एसटी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए सूची (ड्रॉप-डाउन मेन्यू) होगी, जबकि ‘जाति’ वाला अलग कॉलम केवल उन लोगों के लिए होगा जो एससी या एसटी श्रेणी में नहीं आते।

क्या जाति का प्रमाण पत्र दिखाना होगा?

ड्रॉप-डाउन मेन्यू में केवल उसी राज्य की एससी और एसटी की सूची दिखाई जाएगी, जहां व्यक्ति को जनगणना हो रही होगी। व्यक्ति अपनी जाति का जो नाम बताएगा, उसे उसी तरह लिखा जाएगा। अपनी एससी, एसटी या अन्य जाति साबित करने के लिए किसी भी तरह का दस्तावेज या जाति प्रमाण पत्र दिखाने की जरूरत नहीं होगी। 

45 हजार जातियों का डाटा कैसे संभाला जाएगा?

एक अधिकारी ने बताया कि 2011 की सामाजिक-आर्थिक और जाति जनगणना में लोगों ने खुद अपनी जाति बताई थी। इससे 45 हजार से अधिक अलग-अलग जातियों के नाम सामने आए थे। इतने बड़े आंकड़ों का सही उपयोग करना मुश्किल हो गया था। लेकिन इस बार डिजिटल तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से इन आंकड़ों को व्यवस्थित करना और अलग-अलग श्रेणियों में बांटना आसान होगा। 

ये भी पढ़ें: TMC में एक और टूट के कयास: पूर्व मंत्री और काकोली घोष के बीच कई मुलाकातें, क्या सियासी पाला बदलेंगी शशि पांजा?

माता-पिता के जन्म की जानकारी क्यों ली जाएगी?

दूसरे चरण में पहली बार लोगों के माता-पिता की जन्म तिथि और जन्म स्थान की जानकारी भी ली जाएगी। ये दोनों बातें नागरिकता तय करने में अहम मानी जाती हैं। 2011 की जनगणना के साथ राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) का काम भी किया गया था। इसे 2021 की जनगणना के साथ फिर से किया जाना था, लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया। अब इसे 2027 की जनगणना से अलग कर दिया गया है। वर्ष 2010 में एनपीआर के दौरान लोगों से उनकी राष्ट्रीयता के बारे में भी जानकारी ली गई थी। लेकिन यह भी साफ कहा गया था कि इससे किसी को नागरिकता का अधिकार नहीं मिलेगा।

क्या कोई दस्तावेज देना होगा?

सूत्रों के अनुसार, लोगों से उनके माता-पिता की जन्म तिथि या जन्म स्थान का कोई प्रमाण नहीं मांगा जाएगा। जो जानकारी व्यक्ति को जितनी सही पता होगी, उसी के आधार पर दर्ज की जाएगी। अगर किसी को अपने माता-पिता की पूरी जन्म तिथि नहीं पता है और केवल जन्म का साल पता है, तो उस साल की 1 जनवरी को जन्म तिथि मानकर दर्ज किया जाएगा।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गुटखे के लिए खून-खराबा:दुकानदार को मारी गोली, पेट के निचले हिस्से को चीरती हुई आर-पार निकली, मच गई चीख-पुकार – Dispute Over Asking For Gutkha, Shopkeeper Shot With Pistol

Parliament Live:लोकसभा में पेश होगा कौन सा बिल? विपक्ष ने की दल-बदल रोकने के लिए नए कानून पर चर्चा की मांग – Parliament-monsoon-session-live-updates-lok-sabha-rajya-sabha-taxation-other-laws-bills-discussion

हैवान बना बाप:मुंह से गर्दन तक खून, टूटी चारपाई, बिखरी चूड़ियां, अंतिम सांस तक जूझी बेटी; चीखों से टूटी नींद – Father Kills Daughter In Agra, Angered By Her Love Marriage

The Bonus Market Update:हरे निशान पर खुला सेंसेक्स, निफ्टी में गिरावट; मंगलवार को कैसी है शेयर बाजार की चाल? – Sensex Opening Bell Share Market Bse Sensex Nse Nifty Share Market News And Updates

बिहार की राजनीति में खुला नया विकल्प:बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत बड़ा उभार, क्या Nda-rjd के लिए संदेश? – Prashant Kishor Open A New Political Alternative In Bihar Bankipur Bypoll Sends Big Message To Nda And Rjd

Ind Vs Sl:जिगरी दोस्त की वजह से शुरू होगा आकिब नबी का टेस्ट सपना, पिता के एक फैसले ने किस तरह बदल दी जिंदगी? – India Tour Of Sri Lanka Auqib Nabi’s Test Dream Began With A Best Friend’s Timely Intervention Know Story

Leave a Comment