लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह का भौकाल, शाहरुख- प्रभास को पछाड़ा! 3000 करोड़ क्लब में हुए शामिल

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड से इन दिनों किसी का नाम सबसे ज्यादा लोगों की जुबान पर है तो वो हैं रणवीर सिंह. हो भी क्यों ना, उन्होंने आखिर ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ से सभी के छक्के जो छुड़ा दिए हैं. इस बात में भी कोई शक नहीं है कि एक्टर इस वक्त अपने करियर के सबसे ऊंचे मुकाम पर हैं. बॉक्स ऑफिस पर उनके दमदार परफॉर्मेंस से उन्होंने लोगों का दिल तो जीत ही लिया है, साथ ही साथ बॉक्स ऑफिस के ‘किंग’ का खिताब भी अपने नाम कर लिया है.

रणवीर ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड
दरअसल रणवीर सिंह ने हाल ही में एक ऐतिहाक रिकॉर्ड बनाया है. रणवीर कोविड के बाद के दौर में दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 3000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय मेल स्टार बन गए हैं. ​उनकी ये उपलब्धि और भी खास इसलिए बन जाती है क्योंकि ये केवल नंबर्स की वजह से ही नहीं बल्कि उनके बॉक्स ऑफिस पर प्रभाव की वजह से भी है. ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ में रणवीर की एक्टिंग की हर तरफ तारीफ हुई है. दर्शकों और क्रिटिक्स ने उनकी स्क्रीन प्रेजेंस, इमोशनल गहराई और किरदारों में पूरी तरह ढल जाने के उनके हुनर की जमकर तारीफ की है. इंटेंसिटी से लेकर इमोशन्स तक, उन्होंने कमाल की एक्टिंग की है जिसने उनकी बादशाहत को और मजबूत कर दिया है.

कोविड के बाद का सफर
रणवीर सिंह ने कोविड के बाद सबसे पहले फिल्म ’83’ से शुरुआत की थी. इस फइल्म ने जिसने दुनिया भर में 184.36 करोड़ की कमाई की थी. इसके बाद एक्टर ‘जयेशभाई जोरदार’ में नजर आए, इस फिल्म ने 24.1 करोड़ और फिर ‘सर्कस’ ने 39.6 करोड़ का कारोबार किया. भले ही इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कुछ खास नहीं रहा लेकिन इन फिल्मों से उन्होंने ये बता दिया कि वो एक वर्सेटाइल एक्टर हैं और किसी भी किरदार को करने या एक्सपरिमेंट करने से पीछे नहीं हटते.

इस फिल्म ने बदला आंकड़ा
इसके बाद उन्होंने करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में आलिया भट्ट के साथ काम किया. ये फिल्म सफल साबित हुई और इसने बॉक्स ऑफिस पर ग्लोबली 348.89 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

‘धुरंधर’ साबित हुई गेमचेंजर
​5 दिसंबर 2025 को जब ‘धुरंधर’ रिलीज हुई, तो सारा का सारा तख्ता पलट हो गया. यही फिल्म रणवीर के करियर की असली गेंमचेंजर के रूप में साबित हुई. ये फिल्म एक ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर साबित हुई. फिल्म ने दुनिया भर में 1354.84 करोड़ का कलेक्शन किया. इसी के साथ रणवीर ग्लोबल बॉक्स ऑफिस के बड़े खिलाड़ी बन गए. इसी कामयाबी को आगे बढ़ाते हुए ‘धुरंधर 2’ ने तो बात ही कुछ अलग लेवल पर पहुंचा दी है. अपने सिर्फ 8 दिनों के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने 1088.2 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है, और ये भारत की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने की राह पर है.

शाहरुख और प्रभास को पछाड़ा
इन छह रिलीज के साथ, रणवीर सिंह का कोविड के बाद का कुल वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 3039.99 करोड़ हो गया है. ये एक बहुत बड़ी उपलब्धि है जो उन्हें सबसे ऊपर ले आती है. इन आंकड़ों से उन्हहोंने शाहरुख खान और प्रभास को भी पीछे छोड़ दिया है. शाहरुख खान ने कोविड के बाद बॉक्स ऑफिस पर 2704.07 करोड़ रुपये कमाए तो वहीं प्रभास ने 2393.29 करोड़ का कलेक्शन किया. ऐसे में रणवीर इन दोनों ही एक्टर्स से बहुत आगे पहुंच गए हैं.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

91 की उम्र में ‘तौबा तौबा’ गाने पर थिरकी थीं आशा भोसले, वायरल हुआ डांस वीडियो

समर लुक हो तो ऐसा! ओवरसाइज शर्ट और जींस में ट्विंकल खन्ना का दिखा स्वैग, देखें तस्वीरें

Dacoit BO Day 3: ‘धुरंधर 2’ के आगे ‘डकैत’ संडे को भी नहीं चमकी, तीसरे दिन किया बस इतना कलेक्शन, लेकिन बना डाला ये रिकॉर्ड

Asha Bhosle Death:जावेद अख्तर से CM देवेंद्र फडणवीस तक, आशा भोसले को अंतिम विदाई देने पहुंचे दिग्गज

Dhurandhar 2 BO Day 25: चौथे संडे फिर दहाड़ी ‘धुरंधर 2’, कर डाली शानदार कमाई, ये सॉलिड रिकॉर्ड भी बनाया, अब 11सौ करोड़ी बनना तय

‘क्या हमने संघर्ष नहीं किया?’ इंडस्ट्री में काम ना मिलने की शिकायत करने वालों को जब आशा भोसले ने कही थी ये तीखी बात

Leave a Comment