लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Up Monsoon Session Live:सपा विधायक आलम बदी के निधन पर शोक प्रस्ताव पेश, सदस्यों ने अर्पित की श्रद्धांजलि – Up Assembly Monsoon Session 2026 Live Yogi Adityanath, Opposition Set For Heated Showdown Updates In Hindi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

11:24 AM, 03-Aug-2026

90 वर्ष की आयु में आलम बदी का निधन

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि आलम बदी का निधन 90 वर्ष की आयु में हुआ। उनका जन्म 16 मार्च 1936 को आजमगढ़ में हुआ था। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। वह निजामाबाद से पांच बार विधानसभा सदस्य निर्वाचित रहे। कौमी एकता मंच के संस्थापक थे। असहाय लोगों को सहायता देना उनकी प्राथमिकता थी। 

11:07 AM, 03-Aug-2026

नेता प्रतिपक्ष ने आलम बदी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि आलम बदी के निधन पर सीएम योगी की बात से हम सहमत हैं। उन्होंने आलम बदी के निधन से पहले उनके मेदांता में भर्ती रहने के दौरान का किस्सा सुनाया। कहा कि वह अपने स्वभाव में हटी थे। उनकी आयु 90 वर्ष से अधिक थी। अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान भी वह चुनाव लड़ने के बारे में कह रहे थे कि हम अभी चुनाव लड़ेंगे। 

11:05 AM, 03-Aug-2026

सपा विधायक आलम बदी के निधन पर शोक प्रस्ताव

सीएम योगी ने आजमगढ़ के निजामाबाद से सपा विधायक आलम बदी के निधन पर शोक प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने आलम बदी के जीवन पर प्रकाश डाला। 

11:04 AM, 03-Aug-2026

सदन में वंदे मातरम का गायन हुआ

पहली बार सदन में वंदे मातरम का पूर्ण गायन किया गया। 

10:58 AM, 03-Aug-2026

‘दान पेटी’ लेकर विधानसभा पहुंचे सपा विधायक

मॉनसून सत्र के पहले दिन समाजवादी पार्टी के नेता ‘दान पेटी’ लेकर यूपी विधानसभा पहुंचे। सपा एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव ने कहा कि भाजपा ने आस्था के नाम पर भगवान राम का इस्तेमाल किया है। जब उनका यह शोषण सबके सामने आता है, तो वे नई और पुरानी SIT बनाकर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश करते हैं। NEET पेपर लीक के मामले में धर्मेंद्र प्रधान ने दावा किया था कि पेपर लीक होना मुमकिन नहीं है, फिर भी NEET का पेपर लीक हो गया। उन लोगों का अहंकार देखिए, कहते हैं कि उनकी सरकार में इस्तीफे नहीं होते। हालांकि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेकर उन्होंने अपने ‘प्रधान’ (नेता) को बचा लिया है।

10:48 AM, 03-Aug-2026

सदन में स्वस्थ चर्चा करे विपक्ष

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। यह सत्र हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस मंच का बेहतर इस्तेमाल करना बीजेपी के नेतृत्व वाली NDA सरकार की हमेशा प्राथमिकता रही है। हमें उत्तर प्रदेश को देश के पिछड़े राज्यों की श्रेणी से बाहर निकालकर, एक ऐसे राज्य के तौर पर पेश करने का मौका मिला है जो रेवेन्यू-सरप्लस (राजस्व-अधिशेष) वाला राज्य बन गया है। इसने आर्थिक क्षेत्र में बड़ी कामयाबी हासिल की है। मकसद यह है कि सदन के समय का सही इस्तेमाल हो और हर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को सदन में उठाने और उन पर चर्चा करने का मौका मिले।

सीएम ने कहा कि हम सभी से कहेंगे की स्वस्थ चर्चा करें। हमारे सभी आउटसोर्स कर्मियों ने 9 वर्षों में बेहतर काम किया है, उनके लिए वेलफेयर की सुविधा के लिए भी हम काम कर रहे हैं। गरीब, किसान, युवा और महिला से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने, समीक्षा करने और उन्हें अंजाम तक पहुंचाने की सबसे अच्छी प्रणाली विधायिका होती है। सभी विधायक इपने क्षेत्र की समस्या रख सकते हैं। सरकार से उनका समाधान निकलवा सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में शिवभक्त हर हर बम बम के उद्घोष के बीच अपना समय बिता रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से कांवड़िए जल लेने के लिए हरिद्वार प्रस्थान कर चुके हैं। उनके सुरक्षा के लिए शासन, प्रशासन और स्वयंसेवी संगठन तत्पर हैं। हम सभी शिवभक्तों को बधाई देते हैं।  

10:29 AM, 03-Aug-2026

सत्र से पहले सपा विधायकों का प्रदर्शन

चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के नीचे सपा विधायक प्रदर्शन कर रहे हैं । राम मंदिर चंदा चोरी और शिक्षक भर्ती को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। हाथों में पोस्टर लेकर विधायक सदन पहुंचे हैं। 

10:18 AM, 03-Aug-2026

संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना बोले- योगी सरकार हर तरह से जवाब देने में सक्षम

मानसून सत्र की शुरुआत पर मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। वे मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। राज्य में विकास लोगों की उम्मीदों से बेहतर हुआ है। योगी सरकार हर मामले में हर तरह से जवाब देने में सक्षम है।

10:07 AM, 03-Aug-2026

सपा विधायक के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित होगा

आज विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने पर आजमगढ़ के निजामाबाद से सपा विधायक आलम बदी के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित होगा।

09:46 AM, 03-Aug-2026

पहली बार सदन में वंदे मातरम का पूर्ण गायन

विधानसभा विध अध्यक्ष सतीश महाना ने सोमवार से शुरू हो रहे वर्ष 2026 के तृतीय सत्र के सफल, गरिमापूर्ण एवं सुचारु संचालन के लिए सर्वदलीय बैठक में सभी दलों से सकारात्मक सहयोग देने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इस सत्र में पहली बार सदन में वंदे मातरम का पूर्ण गायन किया जाएगा। सदन लोकतांत्रिक विमर्श का सर्वोच्च मंच है जहां सभी सदस्यों को अपनी बात कहने का अवसर मिलेगा।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जीबीयू में सीएम योगी:सांविधानिक पद पर रहे हामिद अंसारी का बयान उचित नहीं’, कहा- मातृशक्ति का सम्मान जरूरी – Cm Yogi Adityanath Addressed Closing Ceremony Of Prerna Vimarsh-2026 At Gbu

एशियाड:निशानेबाजों ने खोला पदक का खाता, महिला क्रिकेट टीम स्वर्ण के करीब; हॉकी और बैडमिंटन में भी मिली सफलता – Asian Games 2026 Day 1 Highlights Indian Contingent Performance Total Medals Shooting Hockey Cricket Badminton

यूपी में बड़ा हादसा:कबूतर उड़ाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट आने से झुलसे चार बच्चे, सभी की हालत गंभीर – Four Children Suffered Burns After Coming Into Contact With High-tension Power Line While Flying Pigeons

लापरवाही पर सख्ती:स्कूल में सोना, मोबाइल चलाना और बिना सूचना गायब रहना पड़ा भारी; चार शिक्षकों पर कार्रवाई – Tikamgarh Collector Takes Action Against Four Teachers

सौरव गुर्जर:14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए ‘महाभारत’ फेम अभिनेता, महिला ने लगाया था शोषण करने का आरोप – Saurav Gurjar Sent To 14 Days Judicial Remand Woman Files Complaint Against Over Marriage Promise

टाटा संस में बढ़ी तकरार:चंद्रशेखरन के री-अपॉइंटमेंट पर ट्रस्ट्स ने खोला मोर्चा, बोले- नहीं बदल सकते नियम – Tata Trusts Opposes Chandrasekaran Reappointment Says Rules Cannot Be Changed

Leave a Comment