लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

'Delulu' से 'Sigma' तक, जंतर-मंतर से Instagram तक क्यों छाए हैं ये Gen Z Slangs? जानें इनका मतलब

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Gen Z Slangs: आजकल सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करते हुए अगर आपको “Aura”, “Delulu”, “Cooked”, “Crashout”, “Pookie” या “Bruh” जैसे शब्द बार-बार सुनाई दे रहे हैं, तो समझ जाइए कि आप Gen Z की दुनिया में एंट्री कर चुके हैं. ये सिर्फ मजाक या इंटरनेट ट्रेंड नहीं, बल्कि नई पीढ़ी की अपनी अलग भाषा बन चुके हैं. हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर में हुए छात्र आंदोलन के दौरान भी पोस्टर्स, मीम्स और नारों में Gen Z स्लैंग्स की भरमार देखने को मिली. गंभीर मुद्दों पर अपनी बात रखने के लिए भी युवाओं ने हास्य, मीम कल्चर और वायरल स्लैंग्स का इस्तेमाल किया, जिससे ये शब्द पहले से कहीं ज्यादा चर्चा में आ गए. ऐसे में आइए जानते हैं उन Gen Z स्लैंग्स का मतलब, जिन्हें आज की युवा पीढ़ी सबसे ज्यादा इस्तेमाल कर रही है.

क्या हैं Gen Z Slangs?

Gen Z Slangs ऐसे नए शब्द या एक्सप्रेशन हैं, जिन्हें मुख्य रूप से 1997 से 2012 के बीच जन्मी पीढ़ी यानी Gen Z सोशल मीडिया, मीम्स और इंटरनेट कल्चर के जरिए इस्तेमाल करती है. इन शब्दों के जरिए युवा कम शब्दों में अपनी भावनाएं, मजाक, तारीफ या नाराजगी जाहिर करते हैं.

कुछ Gen X Slang और उनके मतलब

Gen Z Slang मतलब (Meaning)
Delulu हकीकत से दूर किसी कल्पना या उम्मीद में रहना
Aura किसी व्यक्ति का कॉन्फिडेंस, पर्सनैलिटी या प्रभावशाली मौजूदगी
Crash Out गुस्से, तनाव या निराशा में अपना आपा खो देना
Brainrot किसी मीम, गाने, ट्रेंड या कंटेंट का दिमाग पर हावी हो जाना
Sigma ऐसा व्यक्ति जो अपने नियमों पर चलता है और दूसरों की परवाह नहीं करता
Cooked बुरी तरह मुश्किल में फंस जाना या स्थिति का बिगड़ जाना
NPC ऐसा व्यक्ति जो बिना सोचे-समझे एक जैसी बातें या हरकतें करता रहे
Rizz अपनी बातों या पर्सनैलिटी से किसी को इंप्रेस करने की कला
Mid कोई चीज जो बस औसत हो, न बहुत अच्छी न बहुत खराब
Ate / Ate That किसी ने बहुत शानदार काम किया या बेहतरीन प्रदर्शन किया
No Cap सच कह रहा हूं, इसमें कोई झूठ नहीं है
Cap झूठ बोलना या बढ़ा-चढ़ाकर बात करना
Slay किसी काम को बेहद शानदार तरीके से करना
GOAT अपने क्षेत्र का सबसे बेहतरीन व्यक्ति (Greatest Of All Time)
Sus संदिग्ध या शक पैदा करने वाला
Lowkey चुपचाप या हल्के तरीके से, बिना ज्यादा दिखावा किए
Highkey खुलकर या पूरी तरह से
Flex अपनी उपलब्धि, पैसा या किसी चीज का दिखावा करना
Bet ठीक है, पक्का या डील
Ghosting बिना बताए अचानक किसी से बात करना बंद कर देना
Touch Grass इंटरनेट से बाहर निकलकर असली जिंदगी पर ध्यान देने की सलाह देना
POV किसी खास नजरिए या स्थिति को दिखाना (Point of View)
It’s Giving… किसी चीज से खास तरह का एहसास या वाइब आना
Main Character Energy खुद को कहानी के मुख्य किरदार जैसा महसूस करना या वैसा आत्मविश्वास दिखाना
Lore किसी व्यक्ति या घटना से जुड़ी पुरानी या दिलचस्प बैकस्टोरी
Core किसी खास एस्थेटिक या स्टाइल को दिखाने के लिए इस्तेमाल होने वाला शब्द (जैसे Cottagecore, Clean Girl Core)
IYKYK अगर आप जानते हैं, तो जानते हैं (If You Know, You Know)
Delusional Confidence बिना वजह भी खुद पर पूरा भरोसा रखना, अक्सर मजाकिया अंदाज में
Ratioed सोशल मीडिया पर किसी पोस्ट या कमेंट को उससे ज्यादा विरोध या आलोचना मिलना
Cook किसी काम को शानदार तरीके से करना (“Let him cook” = उसे अपना काम करने दो)
Locked In किसी काम पर पूरी तरह फोकस होना

यह भी पढ़ें: PM मोदी के वायरल कैमरा एंगल जैसी गलती न दोहराएं, मम्मी-पापा को ऐसे दें परफेक्ट फोटो लेने की ट्रेनिंग

The post 'Delulu' से 'Sigma' तक, जंतर-मंतर से Instagram तक क्यों छाए हैं ये Gen Z Slangs? जानें इनका मतलब appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment