लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पीयूष गोयल ने किया दावा:’pm मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल गांधी’; जेन-जी और पेपर लीक पर क्या बोले? – Rahul Feels Threatened By Pm’s Popularity With Youth, Says Goyal; Claims Gen Z With Bjp

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की युवाओं के बीच बढ़ती लोकप्रियता से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी खुद को पहले ‘युवा नेता’ मानते थे। लेकिन अब युवाओं के बीच उनकी वैसी लोकप्रियता नहीं रही है।

पीयूष गोयल ने दावा किया कि भाजपा को युवा मतदाताओं का समर्थन लगातार मिल रहा है। उन्होंने कहा, जेनरेशन जेड (जेन-जी) हमेशा हमारे साथ रही है।

जेन-जी को लेकर क्या दावा किया?


  • मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से सांसद पीयूष गोयल ने कहा कि युवा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री मोदी के विजन का लगातार समर्थन करते रहेंगे। 

  • उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को दुनिया का ‘सबसे लोकप्रिय नेता’ भी बताया।

  • गोयल ने कहा कि युवाओं के साथ उनका जुड़ाव और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी मौजूदगी देश के विकास को और तेज करने में मदद करेगी।

  • गोयल ने पत्रकारों से कहा, विपक्ष के नेता राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी की बढ़ती लोकप्रियता और युवाओं के साथ उनके जुड़ाव से परेशान हैं।

  •  उन्होंने आगे कहा, राहुल गांधी खुद को युवा नेता मानते थे। यह साबित हो चुका है कि अब वह प्रधानमंत्री मोदी जितने लोकप्रिय नहीं हैं। 

पेपर लीक मामले पर क्या कहा?

दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं के प्रदर्शन और उसके बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर पूछे गए सवालों पर पीयूष गोयल ने पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार के कदमों का बचाव किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून बनाया गया है।

यूपीए सरकार पर क्या लगाया आरोप?

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने 2010-11 में परीक्षा पेपर लीक पर कानून बनाने की योजना बनाई थी, लेकिन उसे लागू करने का साहस नहीं दिखाया।

ये भी पढ़ें: कावेरी जल विवाद फिर गरमाया: कर्नाटक के सीएम शिवकुमार के घर पर सर्वदलीय बैठक; क्या निकलेगा कोई समाधान?

गोयल ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार 2024 में ऐसा कानून लेकर आई और बाद में संशोधन के जरिए इसे और मजबूत किया गया। इसमें सख्त सजा और तेजी से सुनवाई के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने का प्रावधान किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी समेत विपक्षी दलों ने संसद में इस कानून का विरोध किया था।

विपक्ष पर क्यों भड़के गोयल?

गोयल ने कहा, मैं उनकी निराशा और हताशा को समझ सकता हूं, क्योंकि मतदाता उन्हें बार-बार नकार रहे हैं। वे लगातार चुनाव हार रहे हैं। जब विधेयक पर चर्चा हो रही थी, तब उन्हें इसका समर्थन करना चाहिए था। मैं कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आप और अन्य दलों के इस विधेयक का विरोध करने की निंदा करता हूं। 

 

लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 को पिछले हफ्ते लोकसभा और राज्यसभा से मंजूरी मिल गई।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट:नीट सुधार पर नीलेकणि कमेटी की पहली रिपोर्ट महीने के अंत तक, एससी ने कहा- स्थायी सिस्टम की जरूरत – Supreme Court Seeks Update On Neet Reforms, Stresses Need For Permanent System

गुरुग्राम हिट एंड रन:आरोपी कल्याण बैंसला और लवनीश को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, सिया के भाई ने की एक और मांग – Gurugram Hit-and-run Case Kalyan Bainsla And Lavnish Sent To 14 Days Judicial Custody

द बोनस मार्केट अपडेट:बाजार में दिखा मिला-जुला रुख, सेंसेक्स और निफ्टी सपाट बंद हुए; जानें निफ्टी आईपीओ का हाल – Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News And Updates

तमिलनाडु:मासूमों को काम पर रखता फिर हवस का शिकार बनाता था कारोबारी, कई पीड़ितों की हुई पहचान, एससी एक्ट लगा – Tamil Nadu Businessman Employed Innocent Victims Then Sexually Exploited Them Several Victims Sc Act Invoked.

आईफोन 18 प्रो सेल: ईएमआई पर कैसे खरीदें, कितना देना होगा डाउन पेमेंट, क्या है इंटरेस्ट रेट? जानें पूरी डिटेल – Iphone 18 Pro Emi, Get Up 7,000 Cashback, Explore Easy Payment Options

विशेष:मेरठ के आसमान में दिखेगा सूर्य किरण का रोमांच, ट्रेनिंग-टीम वर्क और एयर शो की कहानी, पायलट्स की जुबानी – Surya Kiran Pilots On Meerut Air Show: Nine Hawks To Perform At 100 Feet, Tricolor Trails In Sky

Leave a Comment