
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2 August 2026 Rashifal: 2 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा सकता है। इस दिन ग्रहों की चाल में बदलाव का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। मंगल ग्रह वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे साहस, ऊर्जा और निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि हो सकती है। मंगल के इस गोचर से कई लोगों के लिए नए अवसरों के द्वार खुल सकते हैं। वहीं, सावन मास होने के कारण भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व रहेगा। ग्रहों की स्थिति कुछ राशियों के लिए प्रगति, धन लाभ और सफलता के संकेत दे सकती है, जबकि कुछ लोगों को धैर्य और सोच-समझकर फैसले लेने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशियों के लिए 2 अगस्त का दिन कैसा रहने वाला है।

2 of 13
मेष राशिफल
– फोटो : amar ujala
मेष राशि
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है। परिवार में छोटे-छोटे मनमुटाव हो सकते हैं, इसलिए समझदारी और धैर्य से काम लें। धन संबंधी मामलों में अजनबियों पर भरोसा करने से बचें। यदि कोई प्रॉपर्टी डील अटकी हुई है, तो उसे फाइनल करने की कोशिश करेंगे, लेकिन माता जी की सेहत पर ध्यान देना आवश्यक रहेगा। आज आप अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को पूरा करने में समय बिताएंगे।

3 of 13
वृषभ राशि
– फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
आज का दिन धन के मामले में अनुकूल रहेगा। किसी उम्मीद के काम में आपको सफलता और धन लाभ दोनों मिल सकते हैं। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। कानूनी मामलों में लापरवाही न करें, नहीं तो बाद में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बिजनेस में उठापटक के बावजूद आपको लाभ प्राप्त होगा और परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव से माहौल खुशनुमा रहेगा।

4 of 13
राशि
– फोटो : AI
मिथुन राशि
आज का दिन मिश्रित अनुभवों से भरा रहेगा। लोगों की पहचान करना जरूरी होगा, क्योंकि कुछ दोस्त आपकी राह में रोड़ा अटका सकते हैं। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें और भरोसा सोच-समझकर करें। एक साथ कई काम संभालने होंगे। किसी सामाजिक या राजनीतिक आयोजन में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जो आपकी प्रतिष्ठा बढ़ाएगा।

5 of 13
राशि
– फोटो : AI
कर्क राशि
आज का दिन अप्रत्याशित लाभ और नई संभावनाएं लेकर आएगा। निर्णय लेने की आपकी क्षमता मजबूत रहेगी। कार्यक्षेत्र में किसी से बेवजह विवाद न करें, नहीं तो बॉस से डांट पड़ सकती है। बिजनेस में रुकी योजनाएं लाभदायक साबित होंगी। विद्यार्थी पूरी मेहनत से परीक्षा की तैयारी करेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाकर चलना लाभकारी रहेगा।

