लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

टीवी की ‘सीता’ ने की रणबीर की ‘रामायण’ की तारीफ, ‘भगवान राम’ के किरदार को लेकर कह दी ये बात

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ को लेकर साोशल मीडिया पर काफी बज बना है. हाल ही में फिल्म  का ट्रेलर भी रिलीज  कर दिया गया है. अब रामानंद सागर के पॉपुलर शो रामायण में माता सीता का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली दीपिका चिखलिया ने फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी.  

का फिल्म ‘रामायण’ पर क्या बोलीं दीपिका चिखलिया
हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में दीपिका चिखलिया ने नितेश तिवारी की ‘रामायण’ की तारीफ की. उन्होंने कहा कि ये भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. दीपिका ने कहा, ‘मुझे लगता है कि ये बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है. ऐसा प्रोजेक्ट पहले कभी नहीं देखा गया. इस फिल्म में साउथ इंडस्ट्री और बॉलीवुड साथ आए हैं. मुझे पूरा विश्वास है कि ये फिल्म बेहद शानदार होगी.’

उन्होंने कहा, ‘ये फिल्म जरूर देखने लायक होगी. इसका बजट बहुत बड़ा है और यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है. जब आपके पास इतना बड़ा बजट होता है, तो आप बहुत कुछ कर सकते हैं. मुझे पूरा भरोसा है कि मेकर्स ने शानदार काम किया होगा, क्योंकि फिल्म में बेहतरीन कलाकार हैं. अच्छे कलाकार किसी भी फिल्म में बहुत बड़ा फर्क पैदा करते हैं.’

ये भी पढ़ेंः Tom Holland: 30 की उम्र में करोड़ों की दौलत, जानें कितने रईस हैं ‘स्पाइडर मैन’ टॉम हॉलैंड?

रणबीर कपूर को लेकर की बात
दीपिका चिखलिया ने राम के किरदार पर भी बात की. दरअसल, ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद रणबीर कपूर के भगवान राम के किरदार को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है. कई यूजर्स का कहना है कि ‘एनिमल’ जैसी फिल्म करने के बाद रणबीर भगवान राम का किरदार निभाने के लिए सही नहीं हैं. हालांकि, दीपिका चिखलिया ने इस आलोचना को खारिज करते हुए कहा कि किसी एक्टर को सिर्फ एक फिल्म या किरदार के आधार पर नहीं परखना चाहिए.

टीवी की 'सीता' ने की रणबीर की 'रामायण' की तारीफ, 'भगवान राम' के किरदार को लेकर कह दी ये बात

उन्होंने कहा, ‘हम कलाकार हैं, ऊपर से नहीं आए हैं. एक एक्टर होने के नाते हमें अलग-अलग तरह के किरदार निभाने का मौका मिलता है और यही हमारी सबसे बड़ी खूबी है.’ दीपिका ने आगे कहा, ‘अगर कोई ‘बर्फी!’ जैसी फिल्म कर सकता है, तो वो ‘एनिमल’ भी कर सकता है और अगर ‘एनिमल’ कर सकता है, तो भगवान राम का किरदार भी निभा सकता है. सोचिए, वो कितने खुशनसीब हैं कि उन्हें इतने अलग-अलग तरह के रोल निभाने का मौका मिल रहा है. ये बहुत अच्छी बात है.’

साई पल्लवी को बताया बेहतरीन एक्ट्रेस 
वहीं उन्होंने फिल्म में माता सीता को रोल निभा रहीं एक्ट्रेस साई पल्लवी को लेकर भी बात की.  उन्होंने कहा, ‘मैंने साई पल्लवी की साउथ की फिल्में देखी हैं. मेरी नजर में वो बहुत ही बेहतरीन एक्ट्रेस हैं. वो सीता का किरदार निभा रही हैं, इसलिए मैं उनके बारे में कुछ भी निगेटिव नहीं कहना चाहती. मैं किसी दूसरे के प्रोजेक्ट की आलोचना करने में विश्वास नहीं रखती.’

टीवी की 'सीता' ने की रणबीर की 'रामायण' की तारीफ, 'भगवान राम' के किरदार को लेकर कह दी ये बात

ये भी पढ़ेंः TV Serial Spoilers: माही ने छोड़ी अनुपमा की टीम, वसुधा ने देव संग हनीमून पर जाने से किया इनकार

कब रिलीज होगी फिल्म?
बता दें, फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर कल, 30 जुलाई को ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 4:15 बजे रिलीज किया गया. फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी पहला पार्ट इस साल दिवाली के मौके पर आएगा. वहीं दूसरा पार्ट साल 2027 में रिलीज होगा.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment