लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Spider Man BO Collection: ‘स्पाइडर मैन’ का धमाका, 1000 करोड़ के हुई पार, पहले दिन वसूला 46% बजट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


Spider Man Brand New Day Worldwide Box office Collection: हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा प्रदर्शन किया है. इसने बॉलीवुड से लेकर साउथ तक दर्जनों फिल्मों के रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया. इसके साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इंडिया ही नहीं दुनियाभर में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही बजट का 46% वसूल लिया है, चलिए बताते हैं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन.

‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ ने ओपनिंग डे पर अच्छी खासी मोटी कमाई की है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का पहले दिन इंडिया नेट कलेक्शन 60.60 करोड़ हो चुका है. फिल्म ने इंडिया में अलग-अलग भाषाओं में शानदार कमाई की है. 

सैकनिल्क के मुताबिक, इसने इंग्लिश में 32.25 करोड़, हिंदी में 22 करोड़, कन्नड़ में 0.03 करोड़, मलयालम में 0.07 करोड़, तमिल में 3 करोड़ और तेलुगु में 3.25 करोड़ का बिजनेस किया है. वहीं, फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 72.44 करोड़ रहा.

यह भी पढ़ें: ‘100% ऑस्कर मिलेगा…’, टीवी के कृष्ण ने ‘रामायण’ को लेकर किया प्रिडिक्शन

‘स्पाइडर मैन’ ने पहले दिन कितना वसूला बजट?

इतना ही नहीं, फिल्म ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ ने बॉक्स ऑफिस पर दुनियाभर में शानदार कमाई की है. इसने रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया. सैकनिल्क के अनुसार, हॉलीवुड की इस एक्शन एडवेंचर फिल्म ने मोटी कमाई की है. फिल्म ने 1000 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है. फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन भी 1000 करोड़ रहा. ये अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है.

Spider Man BO Collection: 'स्पाइडर मैन' का धमाका, 1000 करोड़ के हुई पार, पहले दिन वसूला 46% बजट

इसी के साथ ही अगर बात की जाए कि फिल्म ने बजट का कितने प्रतिशत वसूला तो वर्ल्डवाइड फिल्म ने 1000 करोड़ कमाया लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, इसका बजट 2145 करोड़ रहा और इस लिहाज से फिल्म ने बजट का 46.62% वसूल लिया है. ये अपने आपमें ही बड़ा रिकॉर्ड है.    

यह भी पढ़ें: ‘द ओडिसी’ से ‘बॉर्डर 2’ तक, ‘स्पाइडर मैन’ ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स

भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनर बनी

इतना ही नहीं, ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन भारत में भी इतिहास रच दिया है. इसने ओपनिंग डे पर ‘एवेंजर्स एंडगेम’ जैसी फिल्म को भी पछाड़ दिया है. इसने 53.50 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया है. इसने ‘स्पाइडर-मैन नो वे होम’ को भी पीछे छोड़ दिया है. इस फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 32.67 करोड़ रहा.

टॉम हॉलैंड की चौथी सोलो फिल्म है ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’

‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ के बारे में बात की जाए तो इस फिल्म का निर्देशन डेस्टिन डैनियल क्रेटन ने किया है. मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की पीटर पार्कर के तौर पर टॉम हॉलैंड की चौथी सोलो फिल्म है. इसकी स्टार कास्ट पर नजर डाली जाए तो इसमें जेंडया, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल और सैडी सिंक जैसे कलाकार भी अहम रोल में देखने के लिए मिल जाएंगे. फिल्म को भारत में इंग्लिश के साथ ही तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज किया गया है और इसे हर भाषा में दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘देखना वो एक दिन शाहरुख खान बनेगा…’, शहनाज गिल ने की राघव जुयाल की तारीफ, बताया अपने रिश्ते का सच

टीवी की ‘सीता’ ने की रणबीर की ‘रामायण’ की तारीफ, ‘भगवान राम’ के किरदार को लेकर कह दी ये बात

फकीर ने बदल दी थी मोहम्मद रफी की जिंदगी, जानें पंजाब का लड़का कैसे बना बॉलीवुड का दिग्गज सिंगर?

‘जना नायकन’ ने 8वें दिन कमल हासन की ‘विक्रम’ के उड़ाए परखच्चे, ओपनिंग वीक पर बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

‘रामायण’ का ट्रेलर देख प्रियंका चतुर्वेदी ने माथा पीठ लिया, खराब VFX, कास्टिंग पर भी उठाए सवाल

Leave a Comment