शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में रहते हैं. अब उनका लदंन से एक वीडियो सामने आ रहा है, इसमें वो एक मिस्ट्री गर्ल संग नजर आ रहे हैं. उनके इस वीडियो के बाद से सोशल मीडिया पर उनके अफेयर की खबरें चर्चा में आ गई हैं.
आर्यन खान का वीडियो वायरल
न्यूज 18 की खबर के मुताबिक, सोशल मीडिया यूजर ने मिस्ट्री गर्ल की पहचान Vinnie Takair बताई. वीडियो में आर्यन और विन्नी को लंदन के कैसीनो के बाहर देखा गया. दोनों गाड़ी में बैठने जा रहे थे. इसी बीच किसी ने आकर उनके साथ सेल्फी ली. इसके बाद वो गाड़ी में बैठकर निकल जाते हैं. आर्यन को इस दौरान ब्लैक टीशर्ट और जीन्स में देखा गया. वहीं विन्नी को भी ब्लैक आउटफिट में देखा गया.
उन्होंने ब्लैक जैकेट और जीन्स पहनी थी. साथ में ब्लैक हील्स पहनी हुई थी. आर्यन और विन्नी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दोनों के अफेयर की अफवाहें भी सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही हैं.
[EXCLUSIVE] Tipster who wants to remain anonymous sent us the video of Aryan and Vinnie at the casino! #AryanKhan#AryanKhanThoughts https://t.co/7uvMS4WOux pic.twitter.com/VunM4AEHx2
— Aryan Khan Thoughts (@AryanKhanThots) July 30, 2026
‘मोदी जी के पैर धोकर पानी पीना चाहता हूं’, सुदेश बैरी ने पीएम को कहा भगवान विष्णु का अवतार
बता दें कि इस बज के दौरान विन्नी ने इंस्टाग्राम पर अपनी लंदन ट्रिप क फोटोज शेयर की और लिखा- ‘London, ily’. हालांकि, विन्नी ने इस पोस्ट में आर्यन का जिक्र नहीं किया है. लेकिन इस वीडियो के बाद फैंस इस पोस्ट को उससे कनेक्ट करके देख सकते हैं. फैंस ने नोटिस किया कि दोनों सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे को फॉलो करते हैं. आर्यन और विन्नी दोनों में से किसी ने भी अफेयर की खबरों पर रिएक्ट नहीं किया है. बता दें कि आर्यन का इससे पहले मॉडल Larissa Bonesi संग नाम जुड़ा था.
आर्यन खान का बॉलीवुड डेब्यू
आर्यन खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने एक्टिंग से दूरी बनाई है और डायरेक्शन में किस्मत आजमाई है. आर्यन खान ने डायरेक्शन में डेब्यू कर लिया है. उनका शो नेटफ्लिक्स पर आया था. शो का नाम था Ba***ds of Bollywood. इस शो को शाहरुख खान और गौरी खान ने प्रोड्यूस किया था. शो के 7 एपिसोड थे. इसमें बॉबी देओल, लक्ष्य, राघव जुयाल, शहर बांबा, मनोज पाहवा, मोना सिंह, मनीष चौधरी, रजत बेदी, आन्या सिंह और गौतमी कपूर जैसे स्टार्स नजर आए. इस शो में सलमान खान, रणवीर सिंह, बादशाह जैसे स्टार्स ने भी कैमियो किया था.


