लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

जाह्नवी कपूर से लेकर अवनीत कौर तक ने ‘स्‍पाइडर-मैन’ की स्क्रीनिंग में लगाए चार चांद

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम हॉलैंड की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ये 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. ये फिल्म 31 जुलाई 2026 को दुनिया भर में रिलीज होने वाली है. रिलीज से पहले 29 जुलाई को भारत में इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें हिंदी सिनेमा जगत के कई सेलेब्स ने शिरकत की. उन्होंने रेड कार्पेट पर ग्लैमर का जादू बिखेरा है. 

रेड कार्पेट पर छाईं जाह्नवी कपूर
इस इवेंट में बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी अपने स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं. उन्होंने ब्लैक स्पाइडर-प्रिंटेड टी-शर्ट के साथ ब्लू डेनिम जींस पहनी थी. उन्होंने अपने लुक को ब्लैक फ्रेम वाले चश्मे और मिनिमल मेकअप के साथ कंप्लीट किया. खुले बाल और नो-मेकअप लुक में भी वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं. सिंपल लेकिन ट्रेंडी अंदाज में जाह्नवी ने पैपराजी को मुस्कुराते हुए पोज दिए और उनका ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है. 

जाह्नवी कपूर से लेकर अवनीत कौर तक ने 'स्‍पाइडर-मैन' की स्क्रीनिंग में लगाए चार चांद

अवनीत कौर ने चुरा ली लाइमलाइट
‘स्पाइडर-मैन’ की स्क्रीनिंग में अवनीत कौर रॉयल ब्लू ऑफ-शोल्डर बॉडीकॉन गाउन में बेहद ग्लैमरस नजर आईं. उन्होंने अपने लुक को सॉफ्ट ग्लिटर मेकअप, हाई बन और फ्रंट बैंग्स के साथ स्टाइल किया. 

जाह्नवी कपूर से लेकर अवनीत कौर तक ने 'स्‍पाइडर-मैन' की स्क्रीनिंग में लगाए चार चांद

स्पाइडर-थीम वाले गोल्डन ईयररिंग्स, ब्लैक क्लच और मिनिमल एक्सेसरीज ने उनके ग्लैमरस लुक को और खास बना दिया. कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए अवनीत ने एक से बढ़कर एक पोज दिए और उनका एलिगेंट अंदाज फैंस को खूब पसंद आया. 

जाह्नवी कपूर से लेकर अवनीत कौर तक ने 'स्‍पाइडर-मैन' की स्क्रीनिंग में लगाए चार चांद

रुहानिका धवन ने इवेंट में लगाए चार चांद
टीवी एक्ट्रेस रुहानिका धवन इस इवेंट में रेड साटन कॉर्सेट टॉप और ब्लैक शीयर टाइट्स के साथ ब्लैक शॉर्ट स्कर्ट में नजर आईं. उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, खुले साइड-स्वेप्ट बाल और डेलिकेट नेकलेस के साथ स्टाइल किया. हाथ में व्हाइट क्लच और ब्लैक हील्स ने उनके आउटफिट को परफेक्ट फिनिशिंग टच दिया. उन्होंने पैपराजी को एक से बढ़कर एक पोज दिए. 

जाह्नवी कपूर से लेकर अवनीत कौर तक ने 'स्‍पाइडर-मैन' की स्क्रीनिंग में लगाए चार चांद

ये भी पढ़ें: सोनू सूद बर्थडे: कैसे पंजाब का एक साधारण लड़का बन गया देश का ‘सुपरहीरो’?

दिव्येंदु शर्मा का वीडियो वायरल
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में एक्टर दिव्येंदु शर्मा भी अपने स्टाइलिश अंदाज में नजर आए. रेड कार्पेट पर उन्होंने पैपराजी के लिए जमकर पोज दिए. इस दौरान उनके साथ एक्टर अभिषेक बनर्जी भी मौजूद थे. दोनों सितारों की शानदार बॉन्डिंग और कैजुअल स्टाइल ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

इन सेलेब्स ने भी लूटी महफिल
‘स्‍पाइडर-मैन’ की स्क्रीनिंग में सितारों का जमावड़ा देखने को मिला.

इस खास मौके पर बाबिल खान, महिमा मकवाना, नगमा मिराजकर, कुब्रा सैत, प्रियंवदा कांत, मुकेश छाबड़ा, रोहन शाह और दिव्या दत्ता समेत कई सेलेब्स स्टाइलिश अंदाज में नजर आए. सभी ने रेड कार्पेट पर अपने लुक से खूब सुर्खियां बटोरीं और कैमरों के सामने जमकर पोज दिए.

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ के बारे में
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ के निर्देशक डेस्टिन डेनियल क्रेटन हैं. टॉम हॉलैंड के अलावा इस फिल्म में ज़ेंडाया, सैडी सिंक, जैकब बटालियन, जॉन बर्न्थेल, फ्लोरेंस पुघ, ट्रामेल टिलमैन, माइकल मांडो और मार्क रफ़ालो जैसे एक्टर्स भी नजर आएंगे. ये फिल्म 30 जुलाई 2026 को भारत में रिलीज हो चुकी है.

ये भी पढ़ें: शादियों में गाने वाले सोनू निगम कैसे बने टॉप सिंगर? एक्टिंग से शुरू किया था सफर





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment