देश में E20 पेट्रोल (20 प्रतिशत ईथेनॉल मिश्रित ईंधन) के मानक ईंधन बनने के साथ ही पुराने पेट्रोल वाहनों के मालिक एक अहम सवाल पूछ रहे हैं। अगर E20 ईंधन के इस्तेमाल से इंजन या फ्यूल सिस्टम को नुकसान पहुंचता है, तो क्या कॉम्प्रिहेंसिव मोटर इंश्योरेंस पॉलिसी इसकी भरपाई करेगी?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीमा कंपनियों, उद्योग विशेषज्ञों और सरकारी अधिकारियों ने यह स्पष्ट किया है कि केवल E20 पेट्रोल का उपयोग करने से आपकी मोटर बीमा पॉलिसी रद्द या अमान्य नहीं होती है। हालांकि, क्लेम पास होगा या नहीं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि नुकसान किस वजह से हुआ है। न कि केवल इस बात पर कि आपने कौन सा ईंधन इस्तेमाल किया था।