लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Farmers Protest:मांगों को लेकर सड़क पर डटे किसान तो उनकी बाट जोह रहा परिवार, जानिए अन्नदाताओं के घर के हाल – Bhopal Farmers Protest: Families Of Farmers Who Went On Strike Await

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

नर्मदापुरम से भोपाल पहुंचे हजारों किसान अपनी 100% मूंग खरीदी की मांग को लेकर तीन दिन से सड़कों पर डटे हुए हैं। किसानों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांग पूरी नहीं करती, तब तक वे आंदोलन खत्म कर वापस घर नहीं लौटेंगे। लेकिन किसानों के इस आंदोलन का असर अब सिर्फ भोपाल तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी तस्वीर नर्मदापुरम के गांवों में भी दिखाई देने लगी है।

गांवों में सन्नाटा पसरा हुआ है, गलियां सूनी पड़ी हैं और जिन रास्तों पर कभी खेती-किसानी की हलचल नजर आती थी, वहां अब परिवारों को अपने अपनों की वापसी का इंतजार है। किसान आंदोलन में गए हैं, लेकिन पीछे घरों में उनकी जिम्मेदारियां और परेशानियां रह गई हैं। कहीं बच्चे अपने पिता के लौटने की राह देख रहे हैं तो कहीं महिलाएं अकेले खेत, घर और पशुओं की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। कहीं तो घरवालों के गले से निवाला नहीं निगला जा रहा तो कहीं खाना ही नहीं बन रहा।

ये भी पढ़ें- किसानों का प्रदर्शन हुआ उग्र: CM हाउस जाने के लिए तोड़े बैरिकेड्स; सरकार करेगी शाम 7 बजे बात; देखें तस्वीरें

 




Bhopal Farmers Protest: Families of farmers who went on strike await

अपनी मांगों को लेकर किसान भोपाल की सड़कों पर बैठे हैं
– फोटो : अमर उजाला


इंतजार में कट रहे दिन

परिजनों का कहना है कि तीन दिन से उनके पति, पिता, भाई और बेटे भोपाल में आंदोलन कर रहे हैं। फोन पर बात होती है तो किसान यही कहते हैं कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी, वे वापस नहीं आएंगे। परिवार इंतजार में दिन काट रहे हैं, लेकिन आंदोलन खत्म होने का नाम नहीं ले रहा।

खराब हो रही मूंग

सबसे बड़ी चिंता किसानों की उस मेहनत की फसल को लेकर है, जिसे बेचने के लिए वे संघर्ष कर रहे हैं। मूंग की कटाई के बाद बड़ी मात्रा में उपज घरों में रखी हुई है। बारिश और नमी के कारण मूंग खराब होने लगी है। कई जगह फफूंद लगने की समस्या सामने आ रही है। परिवारों का कहना है कि यही फसल उनके घर का सहारा है, अगर समय पर खरीदी नहीं हुई तो महीनों की मेहनत और खर्च दोनों बर्बाद हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें- मोहन सरकार का बड़ा फैसला, मूंग की 25% की जगह 60% उपज MSP पर खरीदेगी; खाद का ई-टोकन स्थगित

 


Bhopal Farmers Protest: Families of farmers who went on strike await

सीएम आवास घेरने किसान भोपाल की तरफ बढ़े
– फोटो : अमर उजाला


हमारा ख्याल रखे सरकार

किसानों के परिजनों का कहना है कि वे पहले ही कर्ज लेकर अगली फसल की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में मूंग का उचित मूल्य नहीं मिलने से आर्थिक संकट और गहरा सकता है। किसानों की मांग है कि सरकार खरीदी की सीमा बढ़ाकर उनकी पूरी उपज खरीदे, ताकि उन्हें नुकसान न उठाना पड़े।

खेती का काम पड़ा ठप

इधर किसानों के आंदोलन में जाने के बाद गांवों में खेती के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। खेतों में लगी धान की फसल को पानी की जरूरत है, लेकिन कई जगह सिंचाई का काम प्रभावित हो रहा है। पशुओं की देखभाल से लेकर खेतों तक की जिम्मेदारी अब परिवार के दूसरे सदस्यों को उठानी पड़ रही है।

ये भी पढ़ें-  मूंग खरीदी कोटा बढ़ाने की मांग पर शिवराज की खरी खरी, बोले- 4.54 लाख टन में से अब तक 62 हजार टन ही खरीदा

 


Bhopal Farmers Protest: Families of farmers who went on strike await

किसान पुलिस अफसरों के पैरों तक में गिर गए।
– फोटो : अमर उजाला


बच्चे पूछ रहे- कब आएंगे पापा

घर की महिलाओं का कहना है कि वे चाहती हैं कि सरकार जल्द फैसला ले, ताकि किसान अपने घर वापस लौट सकें और खेती का काम फिर से सामान्य हो सके। वहीं आंदोलन में गए किसानों के बच्चे रोज अपने पिता से एक ही सवाल पूछ रहे हैं पापा कब आएंगे?

बढ़ रही बेचैनी

परिवारों का कहना है कि यह सिर्फ मूंग खरीदी का मुद्दा नहीं है, बल्कि किसानों की मेहनत, कर्ज और उनके परिवार के भविष्य से जुड़ा सवाल है। एक तरफ भोपाल की सड़कों पर किसान अपनी मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ गांवों में उनके परिवार उनकी वापसी की राह देख रहे हैं। अब सभी की नजर सरकार के फैसले पर टिकी है। किसानों की आवाज भोपाल तक पहुंच चुकी है, लेकिन गांवों में बैठे परिवारों की बेचैनी लगातार बढ़ती जा रही है। 


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

महाराष्ट्र:लातूर-धाराशिव में सूखे जैसे हालात, कम बारिश से फसल बर्बाद; फडणवीस ने दिया किसानों को मदद का भरोसा – Latur-dharashiv-drought-like-situation-50-percent-rain-devendra-fadnavis-assures-farmers-relief-help

अयोध्या:राम मंदिर कर्मियों के लिए गाइडलाइन तैयार कर रहे सीईओ, फीडबैक लेकर तय होंगे कामकाज के मानक – Ceo Drafting Guidelines For Ram Mandir Staff; Operational Standards To Be Finalized After Seeking Feedback.

‘प्रभाव कानून से ऊपर नहीं’:राष्ट्रपति का वीडियो शेयर कर तुकाराम ने सेलिब्रिटीज को चेताया, ऐसा क्यों बोले? – Tukaram Mundhe Shares President Murmu Video Celebrity Endorsement Public Health

एशियाड:मां को था स्वर्ण का भरोसा, चांदी पर भी छलकी खुशी; मीराबाई चानू की सफलता से परिवार का लंबा इंतजार खत्म – Mirabai Chanus Silver Brings Joy To Family As Mother Hoped For Gold At Asian Games

टोंक:एसडीएम थप्पड़ कांड में जेल से बाहर आए नरेश मीणा, हाईकोर्ट से मिली सशर्त जमानत, समर्थकों ने किया स्वागत – Tonk: Naresh Meena Released In Sdm Slap Case, Gets Conditional Bail From High Court; Supporters Welcome

बिहार:रात में अचानक चीखने लगी 12 साल की बच्ची, खिड़की से किसी ने फेंका केमिकल जैसा पदार्थ; कटिहार में सनसनी – Katihar Acid Attack: Minor Girl Suspectedly Targeted With Chemical Thrown Through Window Police Probe Underway

Leave a Comment