लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bihar News:पटना में ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड का बड़ा फैसला, Pm मोदी के नाम पर बनेगा मंदिर – Bihar Transgender Welfare Board Approves Proposal To Build Pm Narendra Modi Temple

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बिहार राज्य ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड की पहली बैठक में एक ऐसा प्रस्ताव सामने आया, जिसने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है। बोर्ड के एक सदस्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर मंदिर बनाने का प्रस्ताव रखा। उनका कहना है कि ट्रांसजेंडर समुदाय को सम्मान और अधिकार दिलाने में मोदी सरकार की भूमिका रही है। बोर्ड ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

बिहार ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड की पहली बैठक में प्रस्ताव मंजूर

बिहार राज्य ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड की बुधवार को पहली बैठक हुई। यह बोर्ड राज्य सरकार के समाज कल्याण विभाग के तहत कार्य करता है। बैठक में बोर्ड के सदस्य रंजन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर मंदिर बनाने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि बिहार में ट्रांसजेंडर समुदाय का अपना कोई मंदिर नहीं है। ऐसे में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित मंदिर बनाने का सुझाव दिया, क्योंकि उनके अनुसार मोदी सरकार ने ट्रांसजेंडर समुदाय को सम्मान और अधिकार दिए हैं।

‘ PM मोदी ने सम्मान और अधिकार दिए, इसलिए मंदिर बने’

रंजन सिंह ने बताया कि उन्होंने बैठक में यह प्रस्ताव रखा कि ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर मंदिर बनाया जाए। उनका दावा है कि इस प्रस्ताव को बोर्ड के सभी सदस्यों का समर्थन मिला और इसे मंजूरी भी दे दी गई।

पिछले साल हुआ था बोर्ड का गठन

बिहार सरकार ने अगस्त 2025 में बिहार राज्य ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड का गठन किया था। इसका उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों की रक्षा करना, उनके सामाजिक विकास और सशक्तिकरण के लिए योजनाएं तैयार करना है।

ट्रांसजेंडर अधिकार कानून के बाद पहली बैठक

रंजन सिंह ने बताया कि ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019 लागू होने के बाद यह बिहार राज्य ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड की पहली बैठक थी। उन्होंने कहा कि इस कानून के जरिए ट्रांसजेंडर समुदाय को राज्य सचिवालय स्तर पर संस्थागत प्रतिनिधित्व मिला है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सिम बंद होते ही खाली हो गया बैंक खाता:33 यूपीआई ट्रांजेक्शन में 11 लाख पार, ठगों ने अपनाया ठगी का नया तरीका – Rs 11.04 Lakh Siphoned Off From Bank Account After Mobile Sim Suddenly Stopped Working

बॉक्स ऑफिस:45वें दिन भी नहीं थमा ‘हनुमान अंश’ का तूफान, करीना-कुणाल का बुरा हाल; रविवार को कौन रहा अव्व्ल? – Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Box Office Collection On Sunday Daayra And Vibe Collection

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी में ट्रंप?:ईरानी सेना बोली- अगर कार्रवाई हुई तो सहयोगियों को भुगतना पड़ेगा अंजाम – Us Preparing To Attack Us; Partners Will Have To Face Consequences: Iranian Military Command

‘पद पर थे, तब नहीं आई मुसलमान की याद’:हामिद अंसारी के किस बयान पर मचा बवाल? मुस्लिम धर्मगुरुओं ने किया किनारा – Hamid-ansari-hindu-extremism-remarks-muslim-clerics-reaction-sajid-rashidi-umer-ilyasi-bjp

यूपी नीट यूजी-2026:दूसरे चरण की काउंसलिंग का संशोधित कार्यक्रम जारी, 21 सितंबर से च्वाइस फिलिंग – Up Neet Ug-2026: Revised Schedule For Second Round Of Counseling Released.

जीबीयू में सीएम योगी:सांविधानिक पद पर रहे हामिद अंसारी का बयान उचित नहीं’, कहा- मातृशक्ति का सम्मान जरूरी – Cm Yogi Adityanath Addressed Closing Ceremony Of Prerna Vimarsh-2026 At Gbu

Leave a Comment