लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Cwg 2026 Medal Tally:भारत के खाते में अब तक 12 पदक, किस खिलाड़ी ने दिलाया कौन सा मेडल? यहां देखें पूरी लिस्ट – Commonwealth Games 2026 Medal Tally: India’s Medal Winners List And Updated Standings

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। अब तक भारत के खाते में 12 पदक आ चुके हैं, जिनमें दो स्वर्ण, सात रजत और तीन कांस्य शामिल हैं। इन पदकों के दम पर भारत पदक तालिका में नौवें स्थान पर मौजूद है।

भारतीय दल इस बार 122 खिलाड़ियों के साथ उतरा है, जो आठ मुख्य खेलों और पांच पैरा स्पर्धाओं में चुनौती पेश कर रहे हैं। सबसे ज्यादा सफलता भारत को भारोत्तोलन में मिली है, जहां सात पदक जीतकर खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।




Commonwealth Games 2026 Medal Tally: India's Medal Winners List and Updated Standings

मीराबाई चानू और शर्मिला धनकड़
– फोटो : IANS/DDnews Live


ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर, भारत टॉप-10 में बरकरार

पदक तालिका में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा जारी है। उसने 35 स्वर्ण, 18 रजत और 27 कांस्य सहित कुल 80 पदक जीतकर पहला स्थान कायम रखा है। कनाडा दूसरे और इंग्लैंड तीसरे स्थान पर हैं। भारत दो स्वर्ण के साथ नौवें स्थान पर बना हुआ है।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 पदक तालिका (टॉप-10)

रैंक देश स्वर्ण रजत कांस्य कुल
1 ऑस्ट्रेलिया 35 18 27 80
2 कनाडा 13 10 12 35
3 इंग्लैंड 10 18 15 43
4 स्कॉटलैंड 7 4 4 15
5 नाइजीरिया 6 4 2 12
6 मलेशिया 5 2 3 10
7 दक्षिण अफ्रीका 4 7 5 16
8 न्यूजीलैंड 3 7 3 13
9 भारत 2 7 3 12
10 जमैका 2 0 0 2


Commonwealth Games 2026 Medal Tally: India's Medal Winners List and Updated Standings

मीराबाई चानू
– फोटो : PTI


भारोत्तोलन ने दिलाए सबसे ज्यादा पदक

भारत के लिए सबसे सफल खेल भारोत्तोलन रहा है। सात पदक इसी खेल से आए हैं। मीराबाई चानू ने महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण जीतकर लगातार तीसरी बार राष्ट्रमंडल खेलों का खिताब अपने नाम किया। वहीं हरजिंदर कौर ने महिलाओं के 69 किलोग्राम वर्ग और ऋषिकांत सिंह, राजा मुथुपांडी, ज्ञानेश्वरी यादव तथा वल्लुरी अजया बाबू ने रजत पदक जीते। बिंद्यारानी देवी ने कांस्य पदक हासिल किया।


Commonwealth Games 2026 Medal Tally: India's Medal Winners List and Updated Standings

शर्मिला (स्वर्ण जीता) और शिल्पा (कांस्य जीता)
– फोटो : PTI


एथलेटिक्स और पैरा स्पर्धाओं से भी आई सफलता

 

  • एथलेटिक्स में सरवेश कुशारे ने हाई जंप और गुलवीर सिंह ने पुरुष 10,000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया। गुलवीर राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में इस स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष एथलीट भी बने।
  • पैरा एथलेटिक्स में शर्मिला धनखड़ ने महिलाओं की शॉट पुट F57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता, जबकि शिल्पा के. शायला ने इसी स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। पैरा पावरलिफ्टिंग में झंडू कुमार ने भारत का पहला पदक दिलाते हुए कांस्य जीता था।


Commonwealth Games 2026 Medal Tally: India's Medal Winners List and Updated Standings

लवलीना बोरगोहेन
– फोटो : Twitter


बॉक्सिंग में दिखा भारत का दम

इतना ही नहीं, भारतीय मुक्केबाजों ने अब तक कुल चार पदक पक्के कर लिए हैं, जिनमें लवलीना बोरगोहेन, प्रीति पवार, प्रिया घंघास और जादूमणि सिंह शामिल हैं। बुधवार को पांच और मुक्केबाज रिंग में उतरेंगे और उनसे भी पदक की उम्मीदें की जा रही हैं।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

क्या ट्रंप-जेलेंस्की की मुलाकात में बना प्लान?:यूक्रेन का दावा- रूस की तेल रिफाइनरी-सैन्य अड्डे पर की बमबारी – Ukraine-strikes-russia-major-oil-refinery-after-volodymyr-zelenskyy-donald-trump-meeting

भोजशाला विवाद:वैकल्पिक नमाज स्थल पर फिर बढ़ा विवाद, मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल – Bhojshala Dispute Row Over Alternative Namaz Site Escalates Again Supreme Court Hear Muslim Side Plea Tomorrow

सीजेपी का दूसरा बड़ा कदम:cjp ने राकेश टिकैत से की मुलाकात, किसानों और युवाओं के मुद्दों पर मांगा समर्थन – Cjp Met Bku Leader Rakesh Tikait

Jharkhand News:2.20 करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार, झारखंड पुलिस की सबसे बड़ी कामयाबी – Jharkhand Misir Besra Arrested Cpi Maoist Politburo Member Dhanbad Operation Daura Pahad 2 20 Crore Reward

Cwg 2026 Day-7 Live:तजिंदरपाल और समरदीप शॉटपुट के फाइनल में, तैराकी में भी सुयश-चैतन्य से पदक की आस – Cwg 2026 Day 7 Live Updates: India Medals In Weightlifting Boxing Athletics, Full Schedule, Results Highlights

Kanwar Yatra 2026:डीजे की धमक पर सख्ती, 12 फीट से ऊंची नहीं होगी कांवड़; शिवभक्तों के लिए जारी हुई गाइडलाइन – Administration Issues Strict Guidelines For Kanwar Yatra Height Cap And Enhanced Security

Leave a Comment