लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Tuesday Box Office: मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, जानें-कितनी रही ‘जना नायकन’ से ‘द ओडिसी’ की कमाई?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


मंडे को बॉक्स ऑफिस पर सभी फिल्मों की कमाई में मंदी देखी गई थी. यहा तक कि थलपति विजय की ‘जना नायकन’ की कमाई भी घटी हालांकि फिर भी इसने मंडे टेस्ट पास कर लिया था. वहीं मंगलवार को भी इसने बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई की है. चलिए यहां क्रिस्टोफर नोलन की द ओडिसी से धमाल 4 और ‘चेन्नई लव स्टोरी’ की मंगलवार की कमाई जानते हैं.

‘जना नायकन’ ने मंगलवार को कितनी की कमाई?
थलपति विजय की फिल्म ‘जना नायकन’ ने ओपनिंग वीकेंड तक तो बॉक्स ऑफिस पर खूब बवाल काटा लेकिन वीकडेज में इस फिल्म की कमाई में काफी मंदी देखी जा रही है. रिलीज के पांचवें दिन यानी मंडे को इसने 10.15 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के छठे दिन यानी मंगलवार को 8 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 6 दिनों की नेट कमाई अब 143.40 करोड़ रुपये हो गई है.

Box Office: मंगलवार को 'जना नायकन' का हुआ बंटाधार, 'द ओडिसी', 'धमाल 4' ने मचाई धूम, जानें- कलेक्शन

ये भी पढ़ें:-कब रिलीज होगा रणबीर कपूर की ‘रामायण पार्ट 1’ का ट्रेलर? प्रोड्यूसर ने दिया अपडेट

‘चेन्नई लव स्टोरी’ की मंगलवार की कमाई कितनी रही? 
चेन्नई लव स्टोरी ने सिनेमाघरों में पहले दिन 4.95 करोड़ से शुरुआत की थी. इसके बाद दूसरे दिन इसने 5.75 करोड़ कमाए. तीसरे दिन इसने 6.50 करोड़ कमाए और चौथे दिन इसकी कमाई 3.30 करोड़ रुपये रही. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को 2.80 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ इस फिल्म की 5 दिनों की कुल कमाई अब 23.30 करोड़ रुपये हो गई है.

Box Office: मंगलवार को 'जना नायकन' का हुआ बंटाधार, 'द ओडिसी', 'धमाल 4' ने मचाई धूम, जानें- कलेक्शन

द ओडिसी’ ने दूसरे मंगलवार कितना किया कलेक्शन
क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाल का परफॉर्म किया है. इसने पहले हफ्ते में 90.30 करोड़ कमाए थे. इसके बाद 8वें दिन इसका कलेक्शन 6.85 करोड़, 9वें दिन 11.05 करोड़, 10वें दिन 11.45 करो और 11वें दिन 3.85 करोड़ रुपये रहा. वहीं ‘द ओडिसी’ की कमाई में रिलीज के दूसरे मंगलवार यानी 12वें दिन तेजी आई है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘द ओडिसी’ ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को 4.15 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म की 12 दिनों की कुल कमाई अब 127.65 करोड़ रुपये हो गई है.

Box Office: मंगलवार को 'जना नायकन' का हुआ बंटाधार, 'द ओडिसी', 'धमाल 4' ने मचाई धूम, जानें- कलेक्शन

‘धमाल 4′ ने तीसरे मंगलवार कितनी की कमाई?
दो हफ्ते धमाकेदार कमाई करने के बाद अजय देवगन की धमाल 4 ने तीसरे वीकेंड पर भी अच्छी कमाई की. हालांकि वीकडेज में एंट्री करते ही इस फिल्म के कलेक्शन में मंदी देखी गई. तीसरे मंडे इसने 1.65 करोड़ की कमाई की. हालांकि तीसरे मंगलवार फिर धमाल 4 के कलेक्शन में तेजी देखी गई. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इंद्र कुमार निर्देशित इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे मंगलवार यानी 19वें दिन 2.10 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ इस फिल्म की 19 दिनों की कुल कमाई अब 153.35 करोड़ रुपये हो गई है.

Box Office: मंगलवार को 'जना नायकन' का हुआ बंटाधार, 'द ओडिसी', 'धमाल 4' ने मचाई धूम, जानें- कलेक्शन
ये भी पढ़ें:-कब रिलीज होगा रणबीर कपूर की ‘रामायण पार्ट 1’ का ट्रेलर? प्रोड्यूसर ने दिया अपडेट



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment