लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

एशियाई बाजारों में हाहाकार के बीच मजबूत भारतीय शेयर बाजार, हरे निशान पर हुई ओपेनिंग

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

  • कच्चे तेल में गिरावट से भारतीय शेयर बाजार सपाट रहा.
  • भारतीय बाजार को आईटी का सहारा; एशियाई बाजारों में गिरावट.
  • अमेरिकी बाजार मिला-जुला, फेडरल रिजर्व के फैसले का इंतजार.

Share Market Today on 28 July 2026: भारतीय शेयर बाजार आज सुबह से सपाट और सीमित दायरे में बना हुआ है. कल सोमवार को 776 अंकों की शानदार रिकवरी के बाद सेंसेक्स 76835 के स्तर पर है. वहीं, निफ्टी कल 228.50 अंकों की तेजी के बाद आज 23950 से 23990 के बीच कारोबार करता नजर आ रहा है. 

आज क्यों गिरने से बचा बाजार?

एशियाई बाजारों में मची भारी तबाही से भारतीय शेयर बाजार आज इसलिए बचा रहा क्योंकि कल रातों-रात कच्चे तेल की कीमतों में 8.7% तक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. यह भारत जैसे किसी देश के लिए बहुत बड़ी राहत की बात है, जो तेल के आयात पर अत्यधिक निर्भर है.

ऊपर से आज बाजार को टेक शेयरों का भी सहारा मिला है. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज द्वारा भारतीय आईटी सेक्टर की रेटिंग अपग्रेड करने के बाद आज Infosys, TCS और Wipro जैसे शेयरों में आज अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है, जिससे बाजार नीचे गिरने से बचा रहा. जेफरीज ने भारतीय आईटी सेक्टर के आउटलुक को ‘अंडरवेट’ ls अपग्रेड करके ‘न्यूट्रल’ कर दिया है. 

एशियाई बाजार

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और अमेरिका-ईरान के बीच तनाव कम होने के बावजूद आज एशियाई बाजारों में कोहराम मचा हुआ है. सबसे बड़ी गिरावट दक्षिण कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में दर्ज की गई है, जो आज 7.41% से अधिक फिसलकर 3 महीने के निचले स्तर पर आ गया है. इसी तरह से जापान के निक्केई 225 में 4.14% और टोपिक्स में 2.91% की गिरावट दर्ज की गई है. हांगकांग का हैंग सेंग (Hang Seng) इंडेक्स फ्यूचर्स पिछली क्लोजिंग 25207.18 के मुकाबले 25299 पर नजर आया. इस गिरावट की वजह ग्लोबल सेमीकंडक्टर कंपनियों के शेयरों में जारी बिकवाली है. 

अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट

मंगलवार सुबह बेंचमार्क से जुड़े US स्टॉक फ्यूचर्स में गिरावट देखी जा रही है। निवेशक बड़ी कंपनियों की कमाई (megacap earnings) और फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर फैसले के इंतजार में हैं. आज डॉऊ जोन्स फ्यूचर्स में 40 अंक या 0.08% की गिरावट देखी जा रही है. S&P 500 फ्यूचर्स में 0.09% की गिरावट आई है, जबकि नैस्डैक 100 फ्यूचर्स 0.34% तक लुढ़क गए हैं.

वहीं, सोमवार को वॉल स्ट्रीट में मिला-जुला रूख देखने को मिला. अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य हमलों पर अस्थायी रोक और कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट से डॉऊ जोन्स इंडेक्स को सहारा मिला और यह 262.83 अंक या 0.51% बढ़कर 52210.08 पर बंद हुआ. वहीं, सेमीकंडक्टर और टेक शेयरों में भारी बिकवाली के चलते नैस्डैक कंपोजिट 0.18% गिरकर 24,932.08 पर बंद हुआ. S&P 500 इंडेक्स ने कल 0.02%  की मामूली बढ़त हासिल की थी.

क्रूड ऑयल में लगातार गिरावट

कच्चे तेल की कीमतों में आज भी गिरावट जारी है. वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड फ्यूचर्स 0.98% गिरकर 81.80 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए हैं. वहीं, अगस्त डिलीवरी वाले ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 0.70% की गिरावट के साथ 87.74 डॉलर पर ट्रेड कर रहे है, जो 90 डॉलर के अहम मनोवैज्ञानिक स्तर से काफी नीचे है. COMEX पर भी आज क्रूड की कीमतें 1.04% गिरकर 81.74 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई हैं. 

डॉलर इंडेक्स

छह प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की डॉलर की वैल्यू मापने वाला US डॉलर इंडेक्स (DXY) भले ही आज 0.03% गिरकर 101.50 पर ट्रेड कर रहा है, लेकिन यह अपने 1 महीने के अपने उच्चतम स्तर पर मजबूत बना हुआ है. 

ये भी पढ़ें:

इनकम 4 लाख से कम, फिर भी भरना होगा ITR; बड़े सख्त हैं ये 6 बड़े नियम 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment