लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘PM मोदी और मैं निपट लेंगे…’, ईरान से जंग के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा अमेरिका?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच करीब एक महीने से चल रही जंग और अमेरिकी सैन्य कार्रवाई की आशंकाओं के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है. ट्रंप ने कहा है, ‘PM मोदी और मैं दो ऐसे लोग हैं जो काम पूरा कर दिखाते हैं.’

भारत के साथ रिश्ता ज्यादा मजबूत होगा: ट्रंप

यह मैसेज अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को भारत में अपनी आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया. ट्रंप ने लिखा, ‘भारत के साथ हमारा शानदार रिश्ता आगे और मजबूत होगा. PM मोदी और मैं दो ऐसे लोग हैं जो काम पूरा कर दिखाते हैं, जो ज्यादातर लोगों के बारे में नहीं कहा जा सकता है.’

ट्रंप का यह बयान मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई टेलीफोन बातचीत के बाद आया है. यह दोनों नेताओं के बीच ईरान जंग शुरू होने (28 फरवरी 2026) के बाद पहली बातचीत थी. बातचीत में दोनों ने मध्य पूर्व की स्थिति पर चर्चा की और क्षेत्र में स्थिरता की जरूरत पर जोर दिया.

हम शांति का प्रयास करते रहेंगे: PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने बाद में ट्वीट कर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप से फोन पर बात हुई. पश्चिम एशिया की स्थिति पर उपयोगी चर्चा हुई. भारत डी-एस्केलेशन और जल्द से जल्द शांति बहाली का समर्थन करता है. हॉर्मुज स्ट्रेट को खुला, सुरक्षित और सुलभ रखना पूरे विश्व के लिए जरूरी है. हम शांति और स्थिरता के प्रयासों पर संपर्क में रहेंगे.’ दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा पर लगातार संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई.

गौरतलब है कि भारत इस जंग में सीधे शामिल नहीं है, लेकिन उसने लगातार डी-एस्केलेशन, शांति बहाली और होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित रखने की अपील की है. भारत के अमेरिका, इजरायल और ईरान तीनों के साथ अच्छे संबंध हैं, इसलिए उसकी भूमिका शांति प्रयासों में अहम हो सकती है. ट्रंप का मैसेज ऐसे समय में आया है जब मिडिल ईस्ट में जंग की वजह से वैश्विक व्यापार, तेल की आपूर्ति और महंगी हो गई है.

 

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दोस्त ‘रूस’ के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- ‘भारतीयों की जान खतरे में डालना…’

US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स

Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- ‘पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज’

Pakistan Politics: PoK चुनाव में बड़ा विवाद! पाक मंत्री की पार्टी ने आतंकी संगठन से जुड़े दल से किया गठबंधन

शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार

नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले – ‘इजरायल के PM को…’

Leave a Comment