लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अंतरिक्ष में इतिहास रचेंगे भारतीय मूल के अनिल मेनन:अगले हफ्ते करेंगे अपना पहला स्पेसवॉक; करेंगे ये काम – Indian Origin Anil Menon Make History In Space Set For His First Spacewalk Next Week

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन अगले हफ्ते अपने करियर की पहली स्पेसवॉक (अंतरिक्ष में चहलकदमी) करेंगे। वह इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) से बाहर निकलकर सोलर एरे को अपग्रेड करेंगे और कम्युनिकेशन एंटीना बदलेंगे। नासा ने सोमवार को यह जानकारी दी।

आखिर स्पेसवॉक कब और किसके साथ करेंगे अनिल मेनन?

केरल के पलक्कड़ से ताल्लुक रखने वाले अनिल मेनन अपने साथी अंतरिक्ष यात्री जेसिका मीर के साथ 6 अगस्त से स्पेसवॉक की शुरुआत करेंगे। वे भविष्य में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन रोल-आउट सोलर एरे (आईरोसा) की स्थापना के लिए ऑर्बिटल लैब को तैयार करेंगे। आईरोसा स्टेशन के सुरक्षित और नियंत्रित डिऑर्बिट समेत महत्वपूर्ण कार्यों के लिए अतिरिक्त बिजली प्रदान करेगा। स्पेसवॉक 6 अगस्त, 13 अगस्त और 25 अगस्त को तय किए गए हैं।

दूसरी स्पेसवॉक में कौन-सा अहम मिशन पूरा करेंगे?

13 अगस्त को होने वाले दूसरे स्पेसवॉक के दौरान अंतरिक्ष यात्री स्पेस-टू-ग्राउंड एंटीना बदलेंगे। यह महत्वपूर्ण संचार प्रणाली है, जिसका उपयोग नासा के ह्यूस्टन स्थित मिशन कंट्रोल सेंटर और स्पेस स्टेशन के बीच डेटा तथा हाई-स्पीड संचार भेजने के लिए किया जाता है।

25 अगस्त की स्पेसवॉक में क्या-क्या होगा?

25 अगस्त को होने वाले स्पेसवॉक में क्रू मेंबर पावर चैनल केबल और डेटा रिले सिस्टम जोड़ेंगे। इसके अलावा हार्मनी मॉड्यूल के फॉरवर्ड पोर्ट पर अंतरिक्ष यान की डॉकिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले नेविगेशन एड को भी बदला जाएगा।

ये भी पढ़ें: पश्चिम में जेंटल पैरेंटिंग का मिथक टूटा: बिना डांट-फटकार जिद्दी हो रहे बच्चे; किसने छेड़ी वैश्विक बहस?

अंतरिक्ष से स्टारबेस की तस्वीर क्यों हुई चर्चा में?

अनिल मेनन ने पिछले सप्ताह अंतरिक्ष से स्पेसएक्स के साउथ टेक्सास स्थित लॉन्च साइट स्टारबेस की तस्वीर साझा की थी। मेनन ने सोयुज एमएस-29 अंतरिक्ष यान के जरिए 14 जुलाई को स्पेस स्टेशन की यात्रा पूरी की थी। वह कक्षा में लगभग आठ महीने बिताएंगे और इस दौरान वैज्ञानिक प्रयोगों तथा तकनीकी प्रदर्शनों में हिस्सा लेंगे।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Up:कल रात से Nh-58 पर डायवर्जन, दिल्ली-देहरादून और गंगा एक्सप्रेसवे पर चलते रहेंगे वाहन; यहां देखें रूट प्लान – Up Kanwar Yatra 2026 Nh-58, Delhi-dehradun And Ganga Expressway To Be Diverted From July 29 Check Routes

Meta:पीएम मोदी का फेसबुक वीडियो हटाने पर मेटा ने मांगी माफी, कहा- तकनीकी गड़बड़ी से हुई थी बड़ी गलती – Meta Apologises After Pm Modi Facebook Video Removed Due To Technical Glitch

The Bonus Market Update:शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव; सेंसेक्स 76,947 पर पहुंचा, निफ्टी 24,000 के पार – Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News And Updates

मध्य प्रदेश:आज किसानों का भोपाल कूच व Cm हाउस के घेराव की तैयारी, मूंग की 100% खरीदी पर अड़े; अब आगे क्या? – Mp News: Farmers March To Bhopal, Impacting Traffic On Two Highways; They Remain Adamant On 100% Procurement O

Sarkari Naukri:इन तीन सरकारी नौकरियों का फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, 3000 से अधिक वैकेंसी, तुरंत करें आवेदन – Sarkari Naukri 2026: Apply Today For Upsssc, Iocl & Mhrb Posts, Deadline For 3000+ Government Jobs

Parliament News Live Updates:संसद में आज परीक्षा में सुधारों पर चर्चा, लोकसभा में छह घंटे समय निर्धारित – Parliament Live Updates Discussion On Exam Reforms In Lok Sabha Rajya Sabha Proceedings Bills In Sansad News

Leave a Comment