लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

राम मंदिर चढ़ावा चोरी:अब सीए के जरिये ट्रस्ट के वित्तीय लेनदेन की होगी गहन जांच, एसआईटी में मिलेगी जगह – Ram Temple Offering Theft: A Ca Will Now Thoroughly Investigate The Trust’s Financial Transactions

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में अब चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के जरिए ट्रस्ट के वित्तीय लेनदेन, मतलब पूरे आय-व्यय की गहनता से जांच की जाएगी। अब तक इस पहलू को एसआईटी ने बारीकी से नहीं देखा था। जल्द शासन आईपीएस की अध्यक्षता में गठित एसआईटी में सीए को शामिल करेगा।

पहली एसआईटी की सिफारिश पर ही एफआईआर हुई थी। जिन लोगों को चिह्नित किया था, वे सभी जेल भेजे गए थे। अयोध्या पुलिस केस की विवेचना कर रही है। इसके पहले की एसआईटी आईएएस की अध्यक्षता में गठित की गई थी, जिसमें एक आईपीएस व विशेष वित्त सचिव शामिल थे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आईपीएस किरण एस. की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की गई, जिसमें अयोध्या रेंज के आईजी आईपीएस सोमेन बर्मा व अयोध्या के एसएसपी आईपीएस डॉ. गौरव ग्रोवर को शामिल किया गया। अब सुप्रीम कोर्ट ने मामले की तह तक जाने के लिए एसआईटी में सीए को शामिल करने का आदेश दिया है।

दरअसल, एसआईटी ने चोरी की घटना को केंद्र में रखकर ही जांच की है। उसी पहलू पर पुलिस की विवेचना भी चल रही है। चूंकि मामला बेहद संवेदनशील है और राम मंदिर से जुड़ा है, इसलिए ट्रस्ट के आय-व्यय की बारीकियों की जांच अहम है। यही वजह है कि कोर्ट ने सीए को शामिल करने का आदेश दिया। अब अगले दो सप्ताह तक नई एसआईटी जांच करेगी। संभावना है कि इस जांच में कई अहम और बड़े तथ्य उजागर हो सकते हैं।

अगर गड़बड़ी मिली तो फिर बढ़ेगा जांच का दायरा

अब तक जो जांच हुई, उसमें स्पष्ट हुआ था कि दान राशि की गणना के दौरान ही रकम पार की जाती रही थी। लेकिन अब जो जांच होगी, उसमें ट्रस्ट के गठन से लेकर अब तक के ऑडिट की जांच की जाएगी। हालांकि पहली एसआईटी ने इस पहलू पर जांच की थी, लेकिन उसमें बहुत गहनता से जांच नहीं की गई थी। अब इस पहलू की तफ्तीश बेहतर ढंग से होगी। अगर इसमें किसी तरह की गड़बड़ी पाई जाती है, तो ट्रस्ट के कोष के जिम्मेदार भी जांच की जद में आएंगे।

एसआईटी ने शुरू की जांच

चूंकि नई एसआईटी में अयोध्या आईजी व एसएसपी अयोध्या हैं, ऐसे में उन्हें मामले की पूरी जानकारी पहले से ही है। एसएसपी के पर्यवेक्षण में ही केस की विवेचना चल रही है। लिहाजा, हर एक तथ्य से वे वाकिफ हैं। अब एसआईटी के तौर पर दोनों अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। पहली एसआईटी की जांच में जो तथ्य आए हैं, उनसे संबंधित दस्तावेज ले लिए हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट को भी शामिल कर लिया है। एक-दो दिन में एसआईटी के अध्यक्ष आईजी रेंज, लखनऊ भी अयोध्या जा सकते हैं।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जमुई छात्रा छेड़खानी मामला:मुख्य आरोपी नंदन यादव का हुआ हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अस्पताल में भर्ती – Jamui Molestation Case Update Key Accused Nandan Yadav Injured During Police Encounter Admitted To Hospital

महाराष्ट्र यूसीसी समिति में विवाद?:पूर्व जस्टिस आरसी चव्हाण ने दिया इस्तीफा, सामने आई मतभेद की वजह – Controversy In Maharashtra Ucc Committee? Justice Rc Chavan Resigns; Reason For Differences Revealed.

शाहरुख खान:पत्नी के सामने बादशाह ने क्यों पकड़ा मैनेजर पूजा का दुपट्टा? वायरल वीडियो पर भिड़े फैंस और ट्रोलर्स – Shah Rukh Khan Wiped Sweat With His Manager Pooja Dadlani Dupatta At Famous Lalbaugcha Raja Video Viral

सुचिका तरियाल के नतीजे से संतुष्ट क्यों नहीं सास?:कहा- वह बेहतर नतीजे की हकदार थीं, पदक के लिए कड़ी मेहनत की – Asian Games 2026: Suchika’s Mother-in-law Unhappy With Bronze, Says She Deserved A Better Result

आईबीपीएस आरआरबी सीआरपी-xv:13 हजार से अधिक पदों पर आवेदन का एक और मौका, अब कब तक भर सकते हैं फॉर्म? जानें यहां – Ibps Rrb Crp-xv: Application Deadline Extended For 13,706 Posts, Apply Till September 27

यूपी के स्कूल में कत्ल और सुसाइड केस:जहां टिफिन बॉक्स की होती थी जांच, वहां पहुंचा तमंचा; गार्ड ने भी न रोका – Murder And Suicide At School Up Saud Already Hatched Conspiracy Fatima Also Honored With Best Teacher Award

Leave a Comment