लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Friendship Day पर दोस्त को दें हैंडमेड सरप्राइज, घर पर ऐसे बनाएं फ्रेंडशिप बैंड

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

DIY Friendship Band: फ्रेंडशिप डे के दिन दिन लोग अपने दोस्तों को फ्रेंडशिप बैंड बांधकर अपनी दोस्ती को और मजबूत बनाते हैं. बाजार में कई तरह के रंग-बिरंगे बैंड आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन अगर आप अपने दोस्त के लिए कुछ खास और दिल से बनाना चाहते हैं, तो घर पर बना फ्रेंडशिप बैंड सबसे बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. इसे बनाने के लिए महंगी चीजों की जरूरत नहीं पड़ती. घर में मौजूद कुछ आसान सामान से आप खूबसूरत और यूनिक फ्रेंडशिप बैंड (DIY Friendship Band) तैयार कर सकते हैं. 

रंग-बिरंगे धागों से बनाएं क्लासिक फ्रेंडशिप बैंड

अगर आपके घर में एम्ब्रॉयडरी थ्रेड, ऊन या रंगीन सूती धागे हैं, तो उनसे आसानी से फ्रेंडशिप बैंड बनाया जा सकता है. अलग-अलग रंगों के धागों को गूंथकर या ब्रेडिंग स्टाइल में तैयार करें. चाहें तो बीच में छोटे-छोटे मोती भी लगा सकते हैं, जिससे बैंड और भी अट्रैक्टिव लगेगा. 

DIY Friendship Band: रिबन से तैयार करें स्टाइलिश बैंड

पुराने गिफ्ट रैप या सजावट में इस्तेमाल होने वाले साटन रिबन भी काम आ सकते हैं. दो या तीन रंगों के रिबन को आपस में गूंथकर सुंदर फ्रेंडशिप बैंड बनाया जा सकता है. इसे आखिर में छोटी-सी गांठ या बो लगाकर फिनिशिंग दें. 

PC: AI Generated
PC: AI Generated

मोतियों से दें खूबसूरत लुक

अगर आपके पास छोटे-छोटे रंगीन मोती हैं, तो उनकी मदद से नाम वाला या डिजाइन वाला फ्रेंडशिप बैंड तैयार कर सकते हैं. इलास्टिक धागे में मोती पिरोकर आसानी से बैंड बनाया जा सकता है. चाहें तो अपने दोस्त के नाम का पहला अक्षर भी मोतियों से बना सकते हैं. 

आइसक्रीम स्टिक और रंगों का करें इस्तेमाल

अगर आप थोड़ा अलग और क्रिएटिव बैंड बनाना चाहते हैं, तो आइसक्रीम स्टिक का उपयोग करें. स्टिक को कुछ देर पानी में भिगोकर हल्का मोड़ें और फिर उस पर रंग, स्केच पेन या पेंट से डिजाइन बनाएं. सूखने के बाद इसमें रिबन या धागा लगाकर पहनने लायक बनाया जा सकता है. 

PC: AI Generated
PC: AI Generated

पुराने फैब्रिक से बनाएं इको-फ्रेंडली बैंड

पुरानी टी-शर्ट, दुपट्टे या कपड़े के रंगीन टुकड़ों को पतली-पतली स्ट्रिप्स में काट लें. इन्हें गूंथकर सॉफ्ट और स्टाइलिश फ्रेंडशिप बैंड तैयार किया जा सकता है. यह पर्यावरण के अनुकूल भी है और देखने में भी काफी ट्रेंडी लगता है. 

पेपर और चार्ट शीट से बनाएं यूनिक बैंड

रंगीन चार्ट पेपर या क्राफ्ट पेपर से छोटे-छोटे डिजाइन काटकर उन्हें धागे या रिबन पर चिपकाया जा सकता है. आप उस पर “Best Friend”, “Forever Friends” या अपने दोस्त का नाम भी लिख सकते हैं. यह बच्चों के लिए भी एक मजेदार DIY एक्टिविटी हो सकती है. 

DIY Friendship Band: बटन और चार्म्स से दें नया अंदाज

घर में रखे पुराने रंगीन बटन, छोटे चार्म्स या की-चेन के पेंडेंट भी फ्रेंडशिप बैंड को खास बना सकते हैं. इन्हें धागे या रिबन में जोड़कर एक यूनिक डिजाइन तैयार करें. यह बैंड देखने में काफी स्टाइलिश लगेगा.

यह भी पढ़ें: महंगे नहीं, ये छोटे-छोटे गिफ्ट्स बना देंगे आपके Friendship Day को यादगार

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment