नीट प्रोटेस्ट के दौरान कई सेलेब्स सोशल मीडिया पर मुखर होकर बोले थे। वहीं कुछ फिल्मी सितारे प्रोटेस्ट में शामिल भी हुए। कोलकाता में भी एक ऐसे ही प्रोटेस्ट में अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा शामिल हुईं। उनके साथ हाथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक अपमानजनक पोस्टर था। इसे लेकर वह सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुईं। साथ ही कोलकाता पुलिस में उनके खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ। जानिए, इस बंगाली एक्ट्रेस के करियर से जुड़ी बातें-
कौन है अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा?
बंगाली सिनेमा में श्रीलेखा मित्रा जाना-माना नाम हैं। साथ ही वह सामाजिक मुद्दों पर भी खुलकर बाेलती हैं। अभिनय के अलावा वह लेखन में भी सक्रिय हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1990 में की थी। कई बंगाली फिल्मों और टीवी सीरियल में श्रीलेखा मित्रा ने अभिनय किया। इंस्टाग्राम पर भी उनके लगभग 3 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।
बीते दिनों नीट प्रोटेस्ट में भी वह शामिल हुईं, वहां पर सरकार को पेपर लीक मामले में जवाबदेही लेने की बात अभिनेत्री ने कही।


