लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ayodhya:राम मंदिर में ऑनलाइन दान करते ही अब भक्तों को तुरंत रसीद, चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच पारदर्शिता पर जोर – Ayodhya: Devotees Will Now Get Instant Receipts After Donating Online At The Ram Temple.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने दान व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अब ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन दान करने वाले श्रद्धालुओं को तत्काल डिजिटल रसीद उपलब्ध कराई जा रही है। दान की प्रक्रिया पूरी होते ही रसीद डाउनलोड कर सकते हैं, जिससे दान का रिकॉर्ड तत्काल श्रद्धालु के पास उपलब्ध रहेगा।

ट्रस्ट ने अपनी वेबसाइट के डोनेशन सेक्शन को अपडेट करते हुए यह सुविधा शुरू की है। ऑनलाइन दान करने के लिए श्रद्धालु को अपना नाम, दान का उद्देश्य, पैन नंबर, दान की तिथि, दान राशि, पता, राज्य, जिला, देश, पिनकोड, ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। अंत में डोनेशन रसीद सबमिट करते ही सिस्टम डिजिटल रसीद जारी कर देगा, जिसे डाउनलोड और सुरक्षित रखा जा सकेगा। ट्रस्ट ने वेबसाइट पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी भी सार्वजनिक कर दिए हैं, ताकि दान संबंधी किसी भी समस्या या पूछताछ का समाधान आसानी से हो सके।

सूत्रों के अनुसार, चढ़ावा चोरी की घटना सामने आने के बाद कई श्रद्धालुओं ने दान की रसीद समय पर उपलब्ध न होने की शिकायत की थी। इसी को ध्यान में रखते हुए ट्रस्ट ने डिजिटल रसीद की तत्काल व्यवस्था लागू की है। इसके साथ ही मंदिर परिसर में ऑफलाइन दान करने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को भी अनिवार्य रूप से रसीद देने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। ट्रस्ट का मानना है कि नई व्यवस्था से श्रद्धालुओं का विश्वास और मजबूत होगा तथा भविष्य में दान के रिकॉर्ड के सत्यापन में भी आसानी रहेगी।

फिर लौटी रफ्तार, रोजाना 10 लाख से अधिक का चढ़ावा

चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद कुछ समय के लिए दान की रफ्तार प्रभावित हुई थी, लेकिन अब श्रद्धालुओं का भरोसा दोबारा मजबूत होता दिखाई दे रहा है। सूत्रों के अनुसार, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से प्रतिदिन 10 लाख से अधिक का दान प्राप्त हो रहा है। मंदिर परिसर में स्थापित दान पात्रों में भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में नकद राशि अर्पित कर रहे हैं, जबकि ऑनलाइन दान का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। हालांकि, ट्रस्ट ने आधिकारिक तौर पर दैनिक दान के आंकड़े जारी नहीं किए हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नलखेड़ा में दर्दनाक हादसा:बगलामुखी दर्शन कर लौट रहे ओडिशा के 8 श्रद्धालुओं की मौत, नाले में बही कार – Nalkheda Tragedy: 8 Odisha Devotees Returning From Baglamukhi Temple Killed After Car Swept Away In Stream

आईआईटी रुड़की दीक्षांत समारोह:एनएसए अजीत डोभाल बोले- आप 1,000 साल में सबसे भाग्यशाली पीढ़ी; वजह भी बताई – Ajit Doval At Iit Roorkee Says You Are The Luckiest Generation In 1000 Years Harish Salve Address Students

गोलमाल 5:कब रिलीज होगी अजय देवगन और अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म? रोहित शेट्टी ने दी जानकारी – Golmaal 5 Release Date Rohit Shetty Announces When Ajay Devgn Akshay Kumar Led Comedy Will Hit The Theatres

ग्रेटर नोएडा में हिट एंड रन केस:तेज रफ्तार कार ने पांच छात्रों को मारी टक्कर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल – Hit-and-run Case In Greater Noida Car Driver Hits Five Students In Greater Noida; Driver Flees

पर्यावरण संरक्षण में भारत का बजा डंका:पीएम मोदी बोले- दुनिया को दिशा दिखा रहे; हाइड्रोजन ट्रेन का किया जिक्र – Pm Modi Inaugurates International Conference On The Future Of Environment And Climate Dynamics Solar Energy

लाइव:इंदौर में राहुल गांधी छात्रों से करेंगे संवाद, छात्रों की गूंज में शिक्षा- रोजगार के मुद्दों पर होगी बात – Rahul Gandhi In Indore Live Today: Will Interact With Students On Education And Employment Issues

Leave a Comment