लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Cwg 2026 Day 4:भारत को चौथे दिन एक स्वर्ण और दो रजत, भारतीय भारोत्तोलकों का कमाल; तैराकी रिले टीम से भी आस – Commonwealth Games 2026 Day 4 Highlights: Basketball Boxing Bowls And Para Bowls Swimming Results Updates

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारत के लिए राष्ट्रमंडल खेलों का चौथा दिन शानदार रहा। भारतीय भारोत्तोलकों ने अपना दम दिखाया। ग्लास्गो में भारत के खिलाड़ियों ने चौथे दिन एक स्वर्ण और दो रजत पदक अपने नाम किए। पुरुष चार गुणा 400 फ्रीस्टाइल रिले तैराकी टीम भी फाइनल में पहुंच गई है और टीम से पदक की आस है। हालांकि, लॉन बॉल और आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में निराशा हाथ लगी।

मीराबाई ने लगाई स्वर्ण की हैट्रिक

ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू ने रविवार को राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय भारोत्तोलन में अपनी बादशाहत एक बार फिर साबित कर दी। महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में मीराबाई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 190 किलोग्राम (स्नैच में 85 किग्रा और क्लीन एवं जर्क में 105 किग्रा) वजन उठाया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों के कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए। यह मौजूदा राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का पहला स्वर्ण पदक रहा। भारोत्तोलक ने स्नैच और क्लीन एवं जर्क, दोनों में पहला प्रयास असफल रहने के बावजूद शानदार वापसी की और 22 किलोग्राम के बड़े अंतर से स्वर्ण पदक अपने नाम किया। नाइजीरिया की रूथ असुक्वो न्योंग 168 किलोग्राम के साथ रजत पदक जीता।

ऋषिकांता सिंह ने जीता रजत

मीराबाई चानू से पहले चोट से जूझने के बावजूद ऋषिकांता सिंह ने ऐतिहासिक रजत पदक जीतकर भारत के लिए दिन को यादगार बनाया। पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग में ऋषिकांता सिंह चोट के बावजूद रजत पदक जीतने में सफल रहे। घुटने की चोट के कारण वह स्वर्ण पदक की दौड़ में अपनी बढ़त बरकरार नहीं रख सके। मणिपुर के 28 वर्षीय भारोत्तोलक ने स्नैच में 121 किलोग्राम वजन उठाकर राष्ट्रमंडल खेलों के रिकॉर्ड की बराबरी की और क्लीन एवं जर्क से पहले शीर्ष स्थान पर थे। वह हालांकि क्लीन एंड जर्क में 143 किलोग्राम ही उठा सके। अंतिम दो प्रयास असफल रहने से उनका कुल वजन 264 किलोग्राम रहा और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

भारत के आर मुथुपांडी ने भी रजत पदक जीता

भारोत्तोलन में भारत के आर मुथुपांडी ने रजत पदक जीत लिया है। उन्होंने कुल 286 किलो (स्नैच 126+160 क्लीन एंड जर्क) के साथ सिल्वर मेडल जीतने में सफलता पाई। चौथे दिन भारत की झोली में कुल तीन पदक आए। खास बात ये रही कि तीनों पदक वेटलिफ्टिंग के खिलाड़ियों ने जीते। मीराबाई चानू की सुनहरी कामयाबी के अलावा दो खिलाड़ियों ने रजत पदक अपने नाम किए।

मुक्केबाजी के राउंड ऑफ 16 का नतीजा कैसा?

बॉक्सिंग के 65 किलो भारवर्ग में आदित्य प्रताप यादव का मुकाबला युगांडा के नुहू बट्टे के साथ हुआ। आदित्य को बेहद कड़े और रोमांचक मुकाबले के बाद हार का सामना करना पड़ा। जजों ने अंकों के आधार (Decision: Win on Points) पर युगांडा के खिलाड़ी को विजेता घोषित कर दिया। भारतीय खिलाड़ी को इस खंडित फैसले में 2-3 के अंतर से हार मिली।

तैराकी में पदक की आस जगी

भारतीय पुरुष चार गुणा 200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले टीम ने तैराकी स्पर्धा में अपनी हीट में तीसरा स्थान हासिल कर फाइनल में प्रवेश कर पदक जीतने की उम्मीद कायम रखी है। धक्षण शशिकुमार, अनीश सुनील कुमार गौड़ा, आर्यन नेहरा और श्रीहरि नटराज की भारतीय चौकड़ी ने सात मिनट 39.48 सेकेंड का समय निकाला। टीम अपनी हीट में तैराकी की मजबूत टीमों ऑस्ट्रेलिया (7:08.66) और इंग्लैंड (7:18.13) के बाद तीसरे स्थान पर रही। कनाडा के प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेने के कारण इस हीट में केवल चार टीमें उतरी थीं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत और जर्सी चारों ने आठ टीमों के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। दोनों हीट के संयुक्त परिणामों में भारत ने पांचवें सबसे तेज समय के साथ फाइनल में जगह बनाई। अब फाइनल मुकाबला रविवार रात 1:56 बजे होगा। 

महिला पेयर्स टीम सेमीफाइनल से चूकी

लॉन बॉल्स में भारत की रूपा रानी तिर्की और पिंकी सिंह की लगातार तीन मैचों की जीत का सिलसिला थम गया। महिला युगल वर्ग के सेक्शन मुकाबले में उन्हें नामीबिया से करीबी हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जोड़ी पहला सेट 5-7 से हार गई, लेकिन दूसरे सेट में 10-1 से शानदार वापसी की। हालांकि, टाई-ब्रेकर में अमांडा स्टीनकैंप और डायना विलजोन की नामीबियाई जोड़ी ने 3-0 से जीत दर्ज की। भारतीय जोड़ी ने अपने अंतिम सेक्शन मुकाबले में इंग्लैंड का सामना किया। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए यह मैच हर हाल में जीतना जरूरी था, लेकिन भारतीय टीम को हार मिली। भारत के लिए रुपा रानी टिर्की और पिंकी का सामना सेक्शन बी के राउंड-5 में इंग्लैंड की एमी फाराओह तथा सियान ऑनर से हुआ। 1-1 से स्कोर बराबर रहने के बाद इंग्लैंड ने भारत को टाईब्रेक में 1-0 से हराया। इस हार के साथ ही भारतीय महिला टीम के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे बंद हो गए हैं।

पुरुष एकल में सोनोवाल बाहर

पुतुल सोनोवाल के ग्रुप डी के मैच में माल्टा के शॉन जेम्स पार्निस से 0.5-1.5 से हारने के बाद उनकी पुरुष एकल सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गईं। यह पार्निस की चार मैच में तीसरी जीत थी और इससे वह ग्रुप डी तालिका में मलेशिया के इज्जत शमीर जुल्केप्ले के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गए। तीसरे स्थान पर मौजूद सोनोवाल सोमवार को अपने आखिरी ग्रुप मैच में सबसे नीचे चल रहे कीनिया के अनवर हमदा के खिलाफ अपना अभियान खत्म करेंगे।

आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में पदक से चूके मोहंती

आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक के ऑल एराउंड फाइनल में भारत के तपन मोहंती पदक नहीं जीत पाए। तपन ने अंतिम समय तक काफी मेहनत की। उन्होंने 70.100 के स्कोर पर फिनिश किया जो पोडियम पर जगह बनाने के लिए काफी नहीं था क्योंकि तपन लीडरबोर्ड में पिछड़ गए थे। मोहंती 15वें स्थान पर रहे।

मुक्केबाज प्रीति क्वार्टर फाइनल में

भारतीय महिला मुक्केबाज प्रीति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। प्रीति का महिला 54 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ 16 में मालावी की डेबोराह मतेंजे से हुआ। प्रीति ने पहला राउंड आसानी से अपने नाम किया और दूसरे राउंड में भी वह अपनी प्रतिद्वंद्वी पर हावी रहीं। दूसरे राउंड में रेफरी ने मुकाबला बीच में रोका और प्रीति को विजेता घोषित किया गया। यानी प्रीति ने यह मैच आरएससी के तहत जीता। प्रीति राष्ट्रमंडल खेलों में पदक पक्का करने के करीब पहुंच गई हैं।

जादूमणि ने पाकिस्तानी मुक्केबाज को हराया

भारत के जादूमणि सिंह ने पाकिस्तान के मुक्केबाज सुमामा रेहमान को पुरुष 55 किग्रा के राउंड ऑफ 16 में हराया। जादूमणि ने दबदबा बनाते हुए रेहमान को सर्वसम्मत फैसले में 5-0 से हराया और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। पहला राउंड जादूमणि के पक्ष में गया जो खंडित फैसले में पाकिस्तानी प्रतिद्वंद्वी से आगे रहे। दूसरे राउंड में जादूमणि ने रेहमान को कोई मौका नहीं दिया और सभी जजों ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया। तीसरे राउंड में भी जादूमणि ने मुक्कों की बौछार की और रेहमान को चित करने में सफल रहे। 

व्हीलचेयर बास्केटबॉल में मिली हार

भारतीय महिला व्हीलचेर 3×3 बास्केटबॉल टीम को स्कॉटलैंड के खिलाफ पूल बी के मैच में हार का सामना करना पड़ा। स्कॉटलैंड ने 21-4 से भारतीय टीम को हराया। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

त्योहारी सीजन में कार खरीदने की है योजना?:आने वाली हैं मारुति, टाटा, महिंद्रा और ह्यूंदै की ये पांच गाड़ियां – Upcoming Cars From Maruti Suzuki, Tata, Mahindra And Hyundai To Watch Out For In Festive Season 2026

यूपीआई शुल्क पर कांग्रेस में ही उलझा पेच:राहुल का विरोध, लेकिन पार्टी सांसदों ने की थी पैरवी; क्या है मामला? – Upi Mdr Framework Congress Mps Rahul Gandhi Controversy

लेह की हवा में घुला ओजोन का खतरा:3500 मीटर की ऊंचाई पर एक्यूआई 300, क्या हिमालय भी प्रदूषण से अछूता नहीं! – The Threat Of Ozone In Leh’s Air: Is The Himalayas, Too, Not Immune To Pollution?

टीएमसी का घमासान:ममता और ऋतब्रत गुट की आज चुनाव आयोग के सामने पेशी, बंगाल उपचुनाव से पहले सुनवाई क्यों अहम? – Tmc-symbol-row-mamata-banerjee-ritabrata-factions-ec-hearing-september-17-before-nandigram-rejinagar-bypoll

अमेरिकी केंद्रीय बैंक का बड़ा फैसला:राष्ट्रपति ट्रंप के दबाव को दरकिनार कर फेड ने बढ़ाई ब्याज दरें, वजह क्या? – Us Fed Raises Interest Rates First Time Since 2023 Defying Donald Trump

मौसम:यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, इन जिलों से दो-तीन दिन में हो जाएगी विदाई; बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी – Up: Monsoon Weakens In The State, Will Depart From These Districts From September 19; Rain Forecast Issued

Leave a Comment