लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bhopal News:67 साल के बुजुर्ग से 3.91 करोड़ की साइबर ठगी, शेयर बाजार में भारी मुनाफे का दिया था झांसा – Cyber Fraud Of Rs 3.91 Crore From A 67-year-old Man, Was Deceived By Promise Of Huge Profits In Stock Market

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भोपाल के चूना भट्टी इलाके में रहने वाले 67 वर्षीय बुजुर्ग साइबर ठगों के ऐसे जाल में फंस गए कि उन्होंने करीब 3.91 करोड़ रुपये गंवा दिए। आरोपियों ने शेयर बाजार और आईपीओ में कई गुना मुनाफे का लालच देकर पहले भरोसा कायम किया और फिर अलग-अलग बैंक खातों से रकम ट्रांसफर करा ली। ठगों ने इसके लिए फेसबुक विज्ञापन, फर्जी ट्रेडिंग ऐप और नकली सेबी पंजीयन प्रमाण पत्र का इस्तेमाल किया।

फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ संपर्क

पीड़ित के मुताबिक, 29 मई को फेसबुक मैसेज के जरिए एक विज्ञापन का लिंक उनके पास पहुंचा था। इसके बाद ‘अनन्या कुलकर्णी’ नाम की युवती ने उन्हें फोन किया। उसने खुद को फिनसोल सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड की अधिकारी बताया। युवती ने बुजुर्ग को ‘सारथी प्लान’ के जरिए निवेश करने की सलाह दी और कई सौ गुना तक मुनाफा होने का दावा किया। बातों पर भरोसा होने के बाद बुजुर्ग ने निवेश शुरू कर दिया। आरोपियों ने उन्हें एक फर्जी ट्रेडिंग ऐप पर निवेश और मुनाफे की जानकारी दिखाई, जिससे उन्हें लगा कि उनका पैसा तेजी से बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें-  ‘विवाहिता से चार साल तक स्वेच्छा से संबंध को दुष्कर्म नहीं मान सकते’, हाईकोर्ट का आदेश- FIR निरस्त करें

11 जून से 9 जुलाई तक ट्रांसफर किए करोड़ों

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, बुजुर्ग ने 11 जून से 9 जुलाई के बीच अपने अलग-अलग बैंक खातों से आरटीजीएस और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए आरोपियों को करीब 3 करोड़ 91 लाख रुपये भेजे। ठग लगातार निवेश पर भारी रिटर्न मिलने का भरोसा दिलाते रहे। ठगी का सबसे बड़ा संकेत तब मिला, जब फर्जी ऐप पर पीड़ित के निवेश खाते में 62 अरब 31 करोड़ रुपये की रकम दिखाई गई। इतनी बड़ी रकम देखकर उन्हें लगा कि उनका निवेश जबरदस्त मुनाफे में पहुंच गया है।

रकम निकालने के लिए मांगा 20 फीसदी टैक्स

जब बुजुर्ग ने ऐप में दिखाई जा रही रकम निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने नया बहाना बना दिया। उनसे कहा गया कि रकम निकालने से पहले कुल राशि का 20 फीसदी टैक्स या प्रोसेसिंग फीस जमा करनी होगी। रकम निकालने में असफल रहने और लगातार अतिरिक्त पैसे मांगे जाने पर बुजुर्ग को संदेह हुआ। इसके बाद उन्हें अपने साथ हुई साइबर ठगी का पता चला। उन्होंने मामले की शिकायत साइबर पुलिस में दर्ज कराई।

फर्जी दस्तावेजों से बनाया भरोसा

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ठगों ने बुजुर्ग का भरोसा जीतने के लिए फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के साथ नकली सेबी पंजीयन प्रमाण पत्र का भी इस्तेमाल किया। निवेश को वैध दिखाने के लिए शेयर बाजार और आईपीओ में बड़े रिटर्न का लालच दिया गया। शिकायत मिलने के बाद साइबर पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। पुलिस आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर, बैंक खातों, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और फर्जी ट्रेडिंग ऐप से जुड़े डिजिटल सुरागों के आधार पर पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ईरान पर प्रतिबंधों को लेकर संयुक्त राष्ट्र में टकराव:रूस और चीन का अमेरिकी प्रस्ताव पर वीटो, ट्रंप को झटका – Russia-china-veto-us-proposal-un-experts-monitor-iran-sanctions

सेंसर बोर्ड:छह महीने अटकी रही ‘जन नायकन’, ‘सतलुज’ को रिलीज होने में लगे तीन साल; फिल्में जिनको किया गया बैन – Diljit Dosanjh Satluj And Thalapathi Vijay Jan Nayagan History And List Of Films Banned By Cbfc

मिशिगन में ट्रेनिंग के दौरान एफ-16 लड़ाकू विमान क्रैश:पायलट ने सुरक्षित किया इजेक्ट; खेत में गिरा मलबा – F16 Fighter Jet Crashes During Training In Michigan Pilot Ejects Safely

चक्रव्यूह:छिपने को जंगल, बचने के लिए दुर्गम पहाड़; मगर सेना की दक्षता और चतुराई से आतंकियों की हर चाल नाकाम – Army Competence And Ingenuity Thwarted Every Move Of The Terrorists.

आज के दिन:एफसीआरए संशोधन विधेयक पर बनी जेपीसी की पहली बैठक, एशियन गेम्स में भारत-जापान के बीच मुकाबला – 18 September 2026 Major Event

उत्तराखंड से कश्मीर तक बदला मौसम:कई राज्यों में फिर मानसून सक्रिय, पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में बारिश – North-india-weather-snowfall-in-himachal-uttarakhand-kashmir-heavy-rain-punjab-haryana-rajasthan

Leave a Comment