लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘अब नहीं होगा परीक्षा तंत्र से खिलवाड़’:टास्क फोर्स के गठन पर बोले अमित शाह, Cm योगी ने दी क्या प्रतिक्रिया? – Amit-shah-yogi-adityanath-welcome-nandan-nilekani-led-high-powered-task-force-on-exam-reforms

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को परीक्षा प्रणाली में सुधारों को लेकर नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में हाई पावर्ड टास्क फोर्स का गठन किया गया है। केंद्र सरकार की ओर से टास्क फोर्स के गठन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “मोदी सरकार हमारी नई पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए निरंतर सुधार के सिद्धांत पर काम करती है।”

अमित शाह ने टास्क फोर्स के गठन पर क्या कहा?

उन्होंने कहा, “व्यापक परीक्षा सुधारों के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में एक उच्चाधिकार प्राप्त टास्क फोर्स का गठन किया है। यह टास्क फोर्स सुनिश्चित करेगी कि भविष्य में कोई भी हमारे परीक्षा तंत्र की पवित्रता से खिलवाड़ न कर सके।”

अमित शाह ने आगे कहा कि हम पेपर लीक के दोषियों को ऐसी सजा देंगे, जो नजीर बनेगी, और यह सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में कोई भी इस तरह का अपराध करने का साहस न कर सके।”

टास्क फोर्स पर क्या बोले सीएम योगी?

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी टास्क फोर्स के गठन पर प्रतिक्रिया दी। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन में विश्व प्रसिद्ध टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में परीक्षा सुधारों पर एक उच्चाधिकार प्राप्त कार्यबल का गठन करोड़ों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक पहल है।

उन्होंने आगे कहा कि यह निर्णय प्रत्येक प्रतिभा को निष्पक्ष अवसर, प्रत्येक विद्यार्थी के परिश्रम को न्याय और परीक्षा प्रणाली पर विद्यार्थियों के विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करेगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश के करोड़ों युवाओं की ओर से प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया।

नंदन नीलेकणि की टीम में कौन कौन?

प्रधानमंत्री ने बताया कि यह टास्क फोर्स परीक्षा सुधारों पर काम करेगी। इसकी रिपोर्ट के आधार पर जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि आने वाली परीक्षाओं की विश्वसनीयता सुनिश्चित की जा सके। अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञों का यह ग्रुप एनटीए परीक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद करेगा, खासकर टेक्नोलॉजी और सिस्टम में ढांचागत सुधारों के मामले में। 

इस टास्क फोर्स में टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट नंदन नीलेकणि, ISRO के पूर्व चेयरमैन एस. सोमनाथ, आईबी के पूर्व डायरेक्टर तपन डेका, आईआईटी चेन्नई के डायरेक्टर वी. कामाकोटी, पूर्व शिक्षा सचिव अनीता करवाल और लॉजिस्टिक्स एक्सपर्ट अमृत लाल मीणा शामिल हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बॉक्स ऑफिस:कैसी रही ‘द वन’ की शुरुआत? ‘हनुमान अंश’ के आगे ‘महाकाव्य श्री रामायण’ की हालत खराब, जानें कलेक्शन – Vvaan Hanuman Ansh The Paradise Mirzapur The Movie Mahakavya Shri Ramayan Katha Avengers Endgame box Office

यूपी:आजम खां फिर संकट में, मंत्री रहते किन फर्मों को मिले ज्यादा काम, इसकी भी होगी जांच; ईडी ने मांगा ब्योरा – Up: Azam Khan In Trouble Again; Probe To Cover Which Firms Received Major Contracts During His Tenure As Minis

भारत को बड़ा झटका!:हार्दिक को फिर लगी चोट, न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से हुए बाहर; वापसी में लगेगा कितना समय? – Hardik Pandya Suffers Fresh Shin Injury, Set To Miss New Zealand Series

ओपनएआई की फिर से मनमानी:अमेरिकी सरकारी वेबसाइटों को बनाया निशाना, पारदर्शिता को लेकर क्या बोले सैम ऑल्टमैन? – Openai’s High-handedness Again: Us Government Websites Targeted; What Did Sam Altman Say About Transparency?

हरियाणा बैंक घोटाला:नंबर बदला और ई-मेल में किया खेल…187 करोड़ निकल गए, अफसरों तक नहीं पहुंचा कोई अलर्ट – Haryana Bank Scam: Number Changed, Email Manipulation Played… Rs 187 Crore Withdrawn

साजिश:नोएडा बर्निंग बस हादसे को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश, उपनिरीक्षक की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज – Noida Bus Fire: Attempt To Give The Incident A Communal Color; Fir Registered

Leave a Comment