लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘नहीं हटाऊंगी पोस्ट’:bjp सांसद की बेटी ने प्रधान के इस्तीफे का मनाया जश्न, मचा बवाल; इंस्टा अकाउंट बंद – Bjp-mp-aparajita-sarangi-daughter-archita-instagram-post-on-dharmendra-pradhan-resign-sparks-row-account-down

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भुवनेश्वर से भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी की बेटी अर्चिता सचिन राहर की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने ओडिशा भाजपा में नाराजगी पैदा कर दी है। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच इस पोस्ट को लेकर चर्चा तेज हो गई है। 

राहर ने इंस्टाग्राम पर राष्ट्रीय ध्वज की पृष्ठभूमि में धर्मेंद्र प्रधान की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “नीट पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों के भारी विरोध प्रदर्शन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया।” हालांकि, अब अर्चिता राहर का इंस्टाग्राम अकाउंट बंद हो गया है। 

बेटी के पोस्ट पर क्या रही सांसद कार्यालय की प्रतिक्रिया?

वहीं, ओडिशा भाजपा के नेताओं, जिनमें उनकी मां अपराजिता सारंगी भी शामिल हैं, ने धर्मेंद्र प्रधान के प्रति सहानुभूति जताई। सांसद के कार्यालय सहायक धनेश्वर बारिक ने पीटीआई से फोन पर कहा, “हर व्यक्ति को अपने विचार व्यक्त करने का अधिकार है। उनकी बेटी जेन-जी पीढ़ी से है और उसने कहा है कि वह अपने बयान पर कायम है। उसे अपनी बात कहने का पूरा अधिकार है।” 

जब उनसे पूछा गया कि क्या राहर की सोशल मीडिया पोस्ट से भुवनेश्वर सांसद मुश्किल में पड़ सकती हैं, तो बारिक ने कहा, “यह तो समय ही बताएगा।” हालांकि, इस मामले पर प्रतिक्रिया के लिए दो बार की सांसद अपराजिता सारंगी उपलब्ध नहीं हो सकीं। सूत्रों ने बताया कि धर्मेंद्र प्रधान के कार्यालय से फोन आने के बाद सांसद ने अपनी बेटी से पोस्ट हटाने के लिए कहा था। हालांकि, काफी देर तक यह पोस्ट उनकी प्रोफाइल पर बनी रही। बाद में उनका इंस्टाग्राम अकाउंट बंद हो गया। 

अर्चिता सचिन राहर ने किया था क्या पोस्ट?

राहर ने एक और सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “डीपी (धर्मेंद्र प्रधान) के निजी सहायक, जो मेरी मां को मेरी पिछली स्टोरी हटाने के लिए संदेश भेजने वाले हैं (ऐसा पहले भी हो चुका है), उनसे कहना चाहती हूं कि परेशान न हों। मैं इसे नहीं हटाऊंगी। जय जगन्नाथ! जय हिंद!” 

बेटी के अपने रुख पर कायम रहने के बाद अपराजिता सारंगी ने शनिवार रात एक्स पर लिखा, “धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपना इस्तीफा सौंप दिया। नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए इस्तीफा देना बहुत साहस का काम है। इस कठिन समय में मैं उनके साथ हूं। आने वाले दिनों के लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं। भगवान जगन्नाथ उन पर अपनी कृपा बनाए रखें।” 

ओडिशा में भाजपा नेताओं ने जताई नाराजगी

ओडिशा भाजपा के नेताओं ने राहर की पोस्ट की आलोचना की। भुवनेश्वर सेंट्रल विधानसभा सीट से 2024 का चुनाव हार चुके भाजपा नेता जगन्नाथ प्रधान ने कहा, “प्रधान इस मिट्टी के बेटे हैं। उनके इस्तीफे से हमें गहरा दुख पहुंचा है। ओडिशा के लोगों ने बिहार की बेटी (अपराजिता) का स्वागत किया और उन्हें दो बार सांसद बनाया।” 

उन्होंने आगे कहा, “सारंगी को अपने परिवार के सदस्यों पर नियंत्रण रखना चाहिए। उनकी बेटी ने प्रधान के खिलाफ जो टिप्पणी की है, उसके लिए उन्हें ओडिशा से माफी मांगनी चाहिए। एक शिक्षित व्यक्ति होने के नाते सांसद की बेटी को धर्मेंद्र प्रधान जैसे नेता के खिलाफ ऐसे बयान नहीं देने चाहिए, जिन्होंने ओडिशा और भारत के लिए बड़ा योगदान दिया है।” 

सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय

भाजपा के एक अन्य वरिष्ठ नेता ने कहा, “भाजपा एक परिवार है और जब भी परिवार का कोई सदस्य मुश्किल में हो, सभी को उसके साथ खड़ा होना चाहिए। सारंगी की बेटी का पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के खिलाफ जाना भाजपा जैसे अनुशासित दल में स्वीकार्य नहीं है।” इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी व्यापक चर्चा हो रही है।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पुतिन आए तो निवेश पर बढ़ी बात:सीतारमण-मंटुरोव की बैठक में बनी सहमति; भारत-रूस के बीच होने वाली है बड़ी डील? – India Russia Bilateral Investment Treaty Sitharaman Manturov Meeting

एक्सप्लेनर:रूस ने सबसे पहले भारत के सामने क्यों रखा ब्रिक्स का विचार, कैसे 11 साल बाद गठबंधन हो पाया साकार? – How Brics Formed Russia Role Primakov Jim O Neill Bric Summit History India China Brazil Explainer

ब्रिक्स बिजनेस फोरम:जयशंकर बोले- बढ़ेगी आर्थिक गतिविधि तो मजबूत होगी आत्मनिर्भरता, और क्या-क्या कहा? – S Jaishankar Brics Business Forum Global Economic Order Self Reliance

वीडियो:अफगानिस्तान सीरीज से पहले भारतीय टीम की मस्ती, पतंग उड़ते दिखे अभिषेक और शिवम दुबे, किसकी हुई जीत? – Abhishek Sharma Flies Tricolour Kite Before Afghanistan T20i Series, Shivam Dube Joins Him

Ghamasaan Movie Review And Rating Ott Release Arshad Warsi Pratik Gandhi In Tigmanshu Dhulia Film Zee 5 – Entertainment News: Amar Ujala

राजस्थान निकाय चुनाव लाइव:बाड़मेर में भाजपा-कांग्रेस समर्थक भिड़े, अजमेर में फर्जी वोटिंग का आरोप – Rajasthan Civic Election Voting Live Second Phase Vote Percentage Jaipur Ajmer Updates

Leave a Comment