लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Hardik Pandya:क्या हार्दिक पांड्या का Csk जाना तय, देने होंगे 20+ करोड़? इन दो खिलाड़ियों से हो सकता है ट्रेड – Hardik Pandya To Csk? Chennai Ready With Big Trade Offer As Mumbai Indians Set Tough Conditions

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद से हार्दिक पांड्या लगातार चर्चा में हैं। लीग के बीच में ही मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक ने खुद को अचानक टीम से अलग कर लिया था। ऐसा कहा गया कि उन्हें चोट लगी है, लेकिन धीरे-धीरे टीम के अंदर कलह की रिपोर्ट्स सामने आईं।

लीग में मुंबई के सफर के अंत के बाद रिपोर्ट्स आईं कि हार्दिक टीम के कुछ सीनियर सदस्यों से खुश नहीं थे और तय हो गया है कि वह मुंबई का साथ छोड़ना चाहते हैं। अगले सीजन वह टीम के साथ नहीं रहेंगे। अब एक और रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि हार्दिक का सीएसके में जाना लगभग तय हो गया है। सीएसके दो खिलाड़ियों के बदले हार्दिक को ट्रेड करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। 




Hardik Pandya To CSK? Chennai Ready With Big Trade Offer As Mumbai Indians Set Tough Conditions

हार्दिक पांड्या
– फोटो : ANI


क्या है पूरा मामला?

 

  • पहले ये कहा जा रहा था कि सीएसके की टीम आयुष म्हात्रे के साथ एक और खिलाड़ी की जगह हार्दिक को मुंबई से ट्रेड कर सकती है।
  • हालांकि, अब हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सीएसके की टीम डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे के साथ-साथ 10 करोड़ रुपये देकर हार्दिक को मुंबई से ट्रेड करने को तैयार है।
  • रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई हार्दिक को ट्रेड करने के बदले भारी मांग कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई की टीम शिवम दुबे के साथ आयुष म्हात्रे को शामिल करना चाहती थी।
  • मुंबई की नजर में आयुष, जिन्होंने आईपीएल 2026 में 180 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे, उन्हें मुंबई के भविष्य के तौर पर देख रही है।
  • हालांकि, सीएसके की टीम इसके लिए तैयार नहीं है। फ्रेंचाइजी खुद म्हात्रे को सीएसके के भविष्य के तौर पर देख रही है। 19 साल के म्हात्रे से किनारा करने की जगह सीएसके ने मुंबई को विकल्प पर विचार करने कहा है।
  • रिपोर्ट के मुताबिक, सीएसके ने मुंबई को दुबे के साथ विस्फोटक युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को ट्रेड में शामिल किया है। साथ ही 10 करोड़ रुपये देने का भी ऑफर रखा है।
  • अगर यह डील फाइनल होती है तो चेन्नई सुपर किंग्स का प्रस्तावित काउंटर-ऑफर कुल मिलाकर 20 करोड़ रुपये से अधिक के एसेट वैल्यूएशन का हो सकता है, जो मुंबई इंडियंस के लिए बड़ी कमाई साबित होगा।


Hardik Pandya To CSK? Chennai Ready With Big Trade Offer As Mumbai Indians Set Tough Conditions

शिवम दुबे-डेवॉल्ड ब्रेविस
– फोटो : IANS


आईपीएल 2026 में हार्दिक का प्रदर्शन खास नहीं था

हार्दिक पांड्या भारतीय क्रिकेट में अब भी बेहद दुर्लभ खिलाड़ी माने जाते हैं। वह पेस बॉलिंग ऑलराउंडर हैं और साथ ही कप्तानी का विकल्प भी देते हैं। साथ ही उनके लिए विदेशी खिलाड़ी (ओवरसीज स्लॉट) का इस्तेमाल भी नहीं करना पड़ता। हालांकि, आईपीएल में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। उन्होंने सिर्फ 206 रन बनाए और चार विकेट लिए, जिससे यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या सीएसके मौजूदा प्रदर्शन के बजाय उनकी भविष्य की क्षमता पर दांव लगा रही है।


Hardik Pandya To CSK? Chennai Ready With Big Trade Offer As Mumbai Indians Set Tough Conditions

आयुष म्हात्रे
– फोटो : PTI


क्या यह साबित होगा आईपीएल का सबसे बड़ा ट्रे़ड?

दोनों फ्रेंचाइजियों की ओर से अभी तक किसी आधिकारिक समझौते की पुष्टि नहीं की गई है। यह पूरा मामला एक क्लासिक ट्रेड दुविधा को दर्शाता है। एक तरफ मुंबई इंडियंस युवा और साबित प्रतिभाओं की मांग पर अड़ी हुई है, तो दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स अपनी मौजूदा कोर टीम को बरकरार रखते हुए एक विश्वस्तरीय ऑलराउंडर को जोड़ना चाहती है। अगर दोनों टीमों के बीच बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंचती है, तो रिपोर्ट्स के मुताबिक कोलकाता नाइट राइडर्स भी इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और डील टूटने की स्थिति में हार्दिक पांड्या को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर सकती है।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘पीएम से माफी मांगें, छोड़ दूंगा फ्रॉड कहना’:राजीव चंद्रशेखर का राहुल गांधी पर वार, सतीशन को दिया ये जवाब – Rajeev-chandrasekhar-rahul-gandhi-fraud-apology-pm-election-commission-sir-row-vd-satheesan

मनीष मल्होत्रा का शो:आलिया-विक्की कौशल ने लूटी महफिल; माधुरी दीक्षित-शबाना आजमी समेत ये सेलेब्स हुए शामिल – Vicky Kaushal Alia Turned Showstoppers For Manish Malhotra Mijwan Show madhuri Dixit Shabana Azmi Also Attends

श्राद्ध पक्ष 2026:पितृ कर्म के लिए कौन सा समय है सबसे शुभ? जानिए 4 खास मुहूर्त – Pitru Paksha 2026 Shradh Tarpan Pind Daan Shubh Muhurat Time

एलएनजी से दौड़ेगी देश की पहली डुअल-फ्यूल ट्रेन:डीजल को देगी एलएनजी की टक्कर, 40% घटेगी खपत, कम होगा प्रदूषण – Lng Train Inauguration Sabarmati Amit Shah In Gujarat Indian Railways 40pc Less Diesel Consumption News Update

ग्राउंड रिपोर्ट:वीआईपी इलाका, दूतावास और पुलिस का पहरा; फिर भी शाम होते ही महिलाओं को सताता है डर – Amidst The Heavy Security Surrounding Embassies In Delhi, Women Begin To Feel Afraid As Evening Falls

ओपनएआई के एआई के एजेंटों पर उठे सवाल:53 मामलों में तस्वीरें दूसरी जगह कैसे पहुंची? जानें पूरा मामला – Questions Raised About Openai Ai Agents How Did Images End Up Elsewhere In 53 Cases Find Out Full Story

Leave a Comment