लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘ईरान डील के लिए गिड़गिड़ा रहा, मैं नहीं’, फिर पलटे डोनाल्ड ट्रंप, अब किया ये दावा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान से पलटते हुए ईरान के साथ शांति समझौते की संभावनाओं पर संदेह जताया. उन्होंने कहा कि ईरान लड़ने में बेकार है, लेकिन लेकिन बातचीत में स्मार्ट है. ट्रंप ने कहा, ‘मैं नहीं… वे डील करने की भीख मांग कर रहे हैं.’ इससे दो दिन पहले ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका और ईरान दोनों डील करना चाहते हैं.

डील करो या हमले के लिए तैयार रहो: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा है कि ईरान पूरे मिडिल ईस्ट पर कब्जा करना चाहता है. उन्होंने तेहरान को चेतावनी दिया कि या तो डील के लिए राजी हो जाओ या फिर हमले के लिए तैयार रहो. ट्रंप ने कहा, ‘हमने उनके लगभग 90 फीसदी लॉन्चर और शायद उससे ज्यादा मिसाइलें नष्ट कर दी हैं. वे डील करने की भीख मांग रहे हैं…मैं नहीं. वे बेवकूफ नहीं, बल्कि बहुत स्मार्ट हैं. मुझे पक्का नहीं पता कि हम ईरान के साथ कोई डील कर पाएंगे या नहीं. हम उनके ड्रोन और मिसाइल बनाने वाले कारखानों को नष्ट कर रहे हैं, और ऐसा करते रहेंगे.’

NATO पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वह NATO से बहुत निराश हैं. उन्होंने कहा, ‘हम नाटो की मदद करने आगे आते हैं, लेकिन हमारी मदद नहीं करते. नाटो वाले अब कह रहे हैं कि जब युद्ध खत्म हो जाएगा तब वे हमारी मदद के लिए आएंगे. यह NATO के लिए एक परीक्षा थी. यह इस बात की परीक्षा थी कि क्या आप हमारी मदद करेंगे या नहीं. आपको ऐसा करना जरूरी नहीं था, लेकिन अगर आपने ऐसा नहीं किया तो हम इस बात को हमेशा याद रखेंगे.’

डील हुआ तो खुल जाएगा होर्मुज स्ट्रेट: ट्रंप

ट्रंप के अनुसार ईरान ये मान रहा है कि वे बुरी तरह हार का सामना कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘वे लोगों से कह रहे हैं कि यह एक बहुत बड़ी तबाही है इसीलिए वे हमसे बातचीत कर रहे हैं, वरना वे ऐसा बिल्कुल नहीं करते. उनके सामने एक बहुत बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है. वे हार चुके हैं.’

ट्रंप ने कहा, ‘हम देखेंगे कि क्या हम कोई सही डील कर पाते हैं या नहीं. अगर हम ऐसा कर पाए तो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर से खुल जाएगा. मुझे पक्का नहीं पता कि हम कोई सही डील कर पाएंगे या नहीं. उनके पास अब माइन ड्रॉपर्स (बारूदी सुरंगें बिछाने वाले जहाज) भी नहीं बचे हैं.’

ट्रंप ने खामेनेई को सनकी बताया

अयातुल्ला अली खामेनेई को लेकर ट्रंप ने कहा, ‘हमें इस सनकी आदमी को रोकना ही था, जो अब हमारे बीच नहीं है. वो उतना भी सुप्रीम नहीं था. वह अब हमारे बीच नहीं है…यह बहुत दुख की बात है.’ उन्होंने कहा, ‘मुझे लगा था कि तेल की कीमतें और ज्यादा बढ़ जाएगी और मुझे लगा था कि शेयर बाजार और ज्यादा गिर जाएगा, लेकिन यह उतना गंभीर नहीं रहा जितना मैंने सोचा था.’ अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ पर उन्होंने कहा, ‘उनका जन्म इसी भूमिका (ईरान के साथ जंग) के लिए हुआ था. वह बहुत बढ़िया काम कर रहे हैं.’

ये भी पढ़ें : Nepal Next PM: बालेन शाह या रवि लामिछाने, कौन होगा नेपाल का अगला प्रधानमंत्री? हो गया फैसला

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ईरान से जंग लड़ते-लड़ते खाली हो गया अमेरिका की मिसाइलों का जखीरा? US में किसने कर दिया ये चौंकाने वाला दावा

‘जेनेरिक दवाओं पर 200 फीसदी टैरिफ लगाएंगे ट्रंप’, कर दिया ऐलान, भारत को भयंकर नुकसान पहुंचाएगा फैसला!

सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा

तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल

Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?

दोस्त ‘रूस’ के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- ‘भारतीयों की जान खतरे में डालना…’

Leave a Comment