लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Justice:दोहरे हत्याकांड में सजा-ए-मौत, पत्नी और सौतेली बेटी को बके से ताबड़तोड़ हमला कर उतारा था मौत के घाट – Justice: Death Sentence For Double Murder; Wife And Stepdaughter Were Killed By Repeated Attacks With A Sickle

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

जबलपुर के बरगी क्षेत्र में पत्नी और सौतेली बेटी की निर्मम हत्या के मामले में अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई है। प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार यादव की अदालत ने आरोपी रामजी भूमिया को दोहरे हत्याकांड का दोषी मानते हुए मृत्युदंड और तीन हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।

अभियोजन के अनुसार, बसंत नगर निवासी रामजी भूमिया ने लगभग 12 वर्ष पहले राधा भूमिया उर्फ अंजुम बानो से विवाह किया था। राधा का पहले पति से अलगाव हो चुका था और उसके तीन बच्चे थे। विवाह के बाद वह अपने बेटे आशीष भूमिया उर्फ आसिफ खान और बेटी महक के साथ रामजी के घर रहने लगी थी।

ये भी पढ़ें- पन्ना से मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा ऐलान, प्रदेश के चार शहरों में बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

घटना 6 जून 2025 की रात की है। करीब नौ बजे रामजी घर पहुंचा और किसी पारिवारिक बात को लेकर पत्नी से विवाद करने लगा। झगड़े के दौरान राधा की बेटी ने अपने भाई आशीष को फोन कर सूचना दी। आशीष मौके पर पहुंचा और दोनों को समझाकर वापस लौट गया। कुछ देर बाद घर से चीख-पुकार की आवाज सुनकर वह दोबारा पहुंचा। वहां उसने देखा कि उसकी मां और बहन महक खून से लथपथ पड़ी थीं, जबकि रामजी हाथ में बका लिए खड़ा था। उसे देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

हमले में राधा के सिर, गले, कान और बांह पर गंभीर चोटें आई थीं, जबकि महक के सिर पर गहरा वार किया गया था। दोनों को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने राधा को मृत घोषित कर दिया। महक की भी उपचार के दौरान मौत हो गई।

मामले की जांच के बाद बरगी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दोहरे हत्याकांड का प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया। सुनवाई के दौरान अभियोजन ने प्रत्यक्षदर्शी गवाहों, चिकित्सकीय साक्ष्यों और अन्य परिस्थितिजन्य प्रमाणों के आधार पर आरोपी का अपराध सिद्ध किया। सभी साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद अदालत ने रामजी भूमिया को पत्नी और सौतेली बेटी की हत्या का दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनाई। साथ ही उस पर तीन हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पेपर लीक विवाद:नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के 47 अफसर बर्खास्त, कुछ पर होगी कानूनी कार्रवाई – Education Ministry To Make Major Announcement At 8 Pm Today Big Reforms In Nta Likely

छात्र आंदोलन:मीडिया रिपोर्टिंग पर Cji ने उठाए सवाल, कहा- याचिका ही नहीं आई; फिर सुनवाई से इनकार की खबर कैसे? – Cji Surya Kant Slams Reckless Media Reporting Says No Writ Petition Filed On Cjp Protest

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा:राष्ट्रपति ने किया मंजूर, पंजाब में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी? – President Droupadi Murmu Accepts Ravneet Singh Resignation Union Cabinet

पेपर लीक पर बड़ा प्रहार:दिल्ली पुलिस ने बनाई स्पेशल Stf, दायरे में Upsc से Nta तक सभी प्रमुख परीक्षाएं – Delhi Police Stf New Special Task Force To Investigate Paper Leak Cases

Us Tariffs:ट्रंप ने Eu को दी टैरिफ की धमकी; चीन-कनाडा और रूस-यूक्रेन को लेकर क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपति? – Why Did Trump Target The European Union What He Said On Google Fine Tariff Threat

Twisha Sharma Case:गिरिबाला सिंह की जमानत पर फैसला सुरक्षित, सीबीआई और परिजनों ने किया विरोध – Twisha Sharma Case: Decision On Giribala Singh’s Bail Reserved, Cbi And Family Protest

Leave a Comment