Airlines News: फ्लाइट में सफर करने वाले लोगों ने अक्सर शिकायत की है कि उनके सामानों का ख्याल नहीं रखा जाता है. ऐसा ही एक मामला भी हाल ही में सामने आया है, जहां एक फिल्म मेकर फ्लाइट से कहीं सफर से आ रहे थे और उस समय उनके सामान को रखने की जगह फेका गया जिससे उनका महंगा सामान टूट गया. उन्होंने सोशल मीडिया पर इस वीडियो भी शेयर किया है और पोस्ट शेयर कर भी लोगों को अवेयर किया है.
समीर पंजाबी का टूटा ट्रइपॉड
दरअसल हाल ही में एक फ्रीलांस फिल्ममेकर समीर पंजाबी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने बताया है कि वो गोवा से मुंबई एयर इंडिया की फ्लाइट में जा रहे थे. उनके लगेज में उनका किराए का 55 हजार रुपये का ट्राइपॉड भी था, जो टूट गया. उन्होंने कुछ वीडियो, फोटोज और स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं. जिसके जरिए उन्होंने अपनी पूरी आपबीती बताई है.
ये भी पढ़ें: पेट्रोल के बाद खाने का तेल महंगा, भारत को क्यों चुकाने होंगे 1.75 ट्रिलियन? PM की अपील का नहीं दिखा असर

सामान फेंकने का वीडियो
समीर ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बैगेज हैंडलर सामान को फेंक रहे हैं. जबकि समीर ने ये भी बताया है कि उन्होंने पहले ही एयरलाइन स्टाफ को बता दिया था कि ये नाजुक और महंगी चीज है, लेकिन इसके बावजूद उसे नुकसान पहुंचा. बाद में एयरलाइन ने उन्हें सिर्फ 5 हजार रुपये मुआवजे के रूप में पेश किए.
एयरलाइन का भी आया जवाब
समीर ने इस पोस्ट के जरिए ये भी दावा किया है कि जब उन्होंने बैगेज फेंकने वाला वीडियो एयरलाइन के कर्मचारी को दिखाया, तो उन्हों जवाब में कहा गया कि, ‘सामान ऐसे ही लोड किया जाता है. ये वीडियो और समीर का पूरा पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. जिसके बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इंस्टाग्राम पर जवाब देते हुए कहा कि उन्हें इस घटना का अफसोस है. एयरलाइन ने समीर से उनका PNR शेयर करने को भी कहा है जिससे मामले में आगे मदद की जा सके.
ये भी पढ़ें: Totapuri Mango: मैंगो ड्रिंक्स में 25 फीसदी असली आम मिलाएं, GST में तभी मिलेगी छूट, कंपनियों से सरकार

