लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मानसून में हेयर फॉल से हैं परेशान? नारियल और कॉफी का ये हेयर केयर फॉर्मूला करें ट्राई

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Monsoon Hair Care Tips: मानसून आते ही बालों से जुड़ी परेशानियां बढ़ने लगती हैं. हवा में बढ़ी नमी, पसीना और स्कैल्प पर जमा गंदगी की वजह से कई लोगों को हेयर फॉल, चिपचिपे बाल और फ्रिजी हेयर जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. अगर आप भी इन दिक्कतों से परेशान हैं, तो घर में मौजूद नारियल तेल और कॉफी (Coconut Oil and Coffee Hair Pack) की मदद से एक आसान हेयर केयर पैक बना सकते है. यह स्कैल्प को साफ रखने के साथ बालों को पोषण देने में भी मदद कर सकता हैं.

नारियल तेल और कॉफी बालों के लिए क्यों फायदेमंद हैं?

कॉफी में मौजूद कैफीन स्कैल्प को हल्के तौर पर स्टिमुलेट करने में मदद कर सकता है. इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. वहीं, कॉफी स्कैल्प पर जमी डेड स्किन, एक्स्ट्रा तेल और गंदगी को साफ करने में भी मददगार हो सकते हैं. दूसरी ओर, नारियल तेल बालों को गहराई से नमी और पोषण (Monsoon Hair Care Tips) देता है. यह बालों को मुलायम बनाए रखने, फ्रिज कम करने और टूटने की संभावना घटाने में सहायक माना जाता है.

यह भी पढ़ें: शादी से पहले हल्दी क्यों लगाई जाती है? जानें इस रस्म का असली मतलब

हेयर मास्क बनाने के लिए क्या चाहिए?

  • 2 बड़े चम्मच नारियल तेल.
  • 1 बड़ा चम्मच बारीक कॉफी पाउडर.
  • अगर बाल बहुत ज्यादा ड्राई हैं, तो 1 चम्मच शहद .
  • सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें.
Hair care in monsoon at home (PC: Gemini)
Hair care in monsoon at home (PC: Gemini)

जानें कैसे करें मिश्रण का सही इस्तेमाल

सबसे पहले नारियल तेल को हल्का गुनगुना कर लें. अब इसमें कॉफी पाउडर मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें. तैयार मिश्रण को हांथों की मदद से स्कैल्प पर लगाएं और करीब 5 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें. इसके बाद इसे बालों की पूरी लंबाई पर भी लगाएं. लगभग 30 मिनट बाद किसी माइल्ड शैंपू से बाल धो लें.

बेहतर रिजल्ट के लिए इन बातों का रखें ध्यान

  • इस हेयर केयर रूटीन को सप्ताह में एक बार उपयोग करना काफी है.
  • पहली बार कॉफी या किसी भी नई सामग्री का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.
  • अगर स्कैल्प पर घाव, संक्रमण या किसी तरह की एलर्जी है, तो इसका इस्तेमाल करने से पहले डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: लिपस्टिक खरीदने से पहले पढ़ लें ये लिस्ट, सांवली त्वचा पर सबसे ज्यादा खिलेंगे ये 5 लिपस्टिक शेड्स

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment