लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

आपदा में अवसर:9.5 घंटे थमी रही लुटियंस दिल्ली की रफ्तार, ऑटो और कैब वालों की चांदी; 30 की जगह वसूले 100 रुपये – Traffic In Lutyens Delhi Halt For Nine And A Half Hours Auto And Cab Drivers Charging 100 Instead Of ₹30आपदा म

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन का असर राजधानी में बुधवार को केवल जंतर-मंतर तक सीमित नहीं बल्कि सार्वजनिक परिवहन सेवाओं पर भी पड़ा। सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने केंद्रीय दिल्ली के सेवा तीर्थ, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग समेत 16 प्रमुख मेट्रो स्टेशन बंद करने का नोटिस जारी कर दिया। हालांकि राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय पर इंटरचेंज की सुविधा जारी रही। करीब साढ़े नौ घंटे तक लुटियंस दिल्ली की रफ्तार थम गई। हालांकि शाम 6:34 पर डीएमआरसी ने सभी स्टेशन दोबारा यात्रियों के लिए खोल दिए, जिसके बाद हालात सामान्य हो सके।





Traffic in Lutyens Delhi halt for nine and a half hours auto and cab drivers charging 100 instead of ₹30आपदा म

बंद मेट्रो स्टेशन
– फोटो : अमर उजाला


हजारों यात्री हुए परेशान

सुबह करीब नौ बजे से ही स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही रोक दी गई थी। इस दौरान ट्रेनों का संचालन जारी रहा, लेकिन वे बंद स्टेशनों पर नहीं रुकीं। नतीजतन हजारों यात्रियों को अपने गंतव्य से आगे उतरना पड़ा और फिर सड़क मार्ग से वापस लौटना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी केंद्रीय दिल्ली स्थित सरकारी मंत्रालयों, निजी कार्यालयों, अदालतों, कॉलेजों और अन्य संस्थानों में आने-जाने वाले लोगों को हुई। सुबह आठ से दस बजे के बीच मेट्रो में सबसे अधिक भीड़ रहती है। कई लोग स्टेशन पहुंचने के बाद ही जान सके कि स्टेशन बंद कर दिए गए हैं। इसके बाद उन्हें बस, ऑटो, ई-रिक्शा और कैब का सहारा लेना पड़ा।


Traffic in Lutyens Delhi halt for nine and a half hours auto and cab drivers charging 100 instead of ₹30आपदा म

बंद मेट्रो स्टेशन
– फोटो : अमर उजाला


नहीं मिली समय पर जानकारी

यात्रियों ने आरोप लगाया कि उन्हें समय रहते स्पष्ट जानकारी नहीं मिली। कई लोगों का कहना था कि वे मेट्रो के अंदर ही फंस गए क्योंकि ट्रेनें उनके गंतव्य स्टेशन पर नहीं रुकीं। यलो लाइन पर यात्रा कर रहे एक यात्री ने बताया कि दिल्ली गेट से खान मार्केट के बीच किसी भी स्टेशन पर उतरने की अनुमति नहीं दी गई। पहले सूचना मिलती तो वे वैकल्पिक मार्ग चुन सकते थे।


Traffic in Lutyens Delhi halt for nine and a half hours auto and cab drivers charging 100 instead of ₹30आपदा म

मेट्रो स्टेशन पर लोगों की भीड़
– फोटो : अमर उजाला


ऑटो और कैब चालकों ने उठाया फायदा

स्टेशन बंद होने के कारण ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने सबसे ज्यादा फायेदा उठाया। यात्रियों का आरोप है कि 30 से 40 रुपये के सामान्य किराये के बदले 100 से 150 रुपये तक मांगे गए। कई लोगों ने मजबूरी में अधिक किराया देकर यात्रा की, जबकि कुछ पैदल ही निकल पड़े। ऑनलाइन कैब सेवाएं भी दबाव में आ गईं। बड़ी संख्या में लोगों के एक साथ कैब बुक करने से कई जगह वाहन उपलब्ध नहीं हुए। जहां कैब मिली भी, वहां सर्ज प्राइसिंग के कारण किराया कई गुना बढ़ गया। कई यात्रियों ने बताया कि उन्हें आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ा और कुछ मामलों में चालक ने बुकिंग भी रद्द कर दी। मेट्रो स्टेशनों के बंद होने का सीधा असर बस सेवाओं पर भी पड़ा। डीटीसी और क्लस्टर बसों में क्षमता से अधिक यात्री सवार हुए।


Traffic in Lutyens Delhi halt for nine and a half hours auto and cab drivers charging 100 instead of ₹30आपदा म

मेट्रो स्टेशन पर लोगों की भीड़
– फोटो : अमर उजाला


तीन दिन में दूसरी बार बंद हुए स्टेशन

यह तीन दिन के भीतर दूसरी बार है जब प्रदर्शन के चलते राजधानी के प्रमुख मेट्रो स्टेशन बंद करने पड़े। लगातार दूसरी बार हुई इस कार्रवाई से नियमित यात्रियों में नाराजगी देखने को मिली। उनका कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था जरूरी है, लेकिन यात्रियों को पहले से पर्याप्त सूचना और वैकल्पिक परिवहन की बेहतर व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जानी चाहिए।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

E-rickshaw:ई-रिक्शा की बैटरी के दुरुपयोग पर सरकार सख्त, तैयार किया साइबर सुरक्षा की मजबूती का ढांचा – Government Cracks Down On Misuse Of E-rickshaw Battery Apps; Framework Prepared To Strengthen Cybersecurity

Us-iran War:ट्रंप बोले- ईरान पर हमले बंद नहीं होंगे, अमेरिकी जनता जंग के खिलाफ नहीं; महंगे ईंधन पर क्या कहा? – Attacks On Iran Won’t Stop Trump Says American Public Not Against War People Only Upset About Expensive Petrol

Ind Vs Zim:क्या वैभव-मयंक पर दांव लगाकर सही फैसला करेगा भारत? जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी अय्यर एंड कंपनी – Ind Vs Zim 1st T20 2026 Playing 11 Prediction Captain Vice-captain Player List News In Hindi

‘छात्रों के आंदोलन पर न सेंके सियासी रोटियां’:नड्डा का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- हम संसद में चर्चा को तैयार – Union Minister Jp Nadda On Rahul Gandhi Sonam Wangchuk Opposition Cjp Protest Neet Paper Leak Updates

छात्रों के समर्थन में आए सलमान खान:बोले- पेपर लीक गंभीर मुद्दा, आंदोलन का राजनीतिकरण न हो – Salman Khan Support Neet Protest Says Paper Leak Is Very Serious

जयपुर खजाना कांड में नया खुलासा:मजदूर बोला- खजाना मिला था, हिस्सा नहीं मिला तो खोली पूरी कहानी – Jaipur Treasure Row: Labourer Alleges Contractor Hid Gold, Silver Found In Historic Haveli

Leave a Comment