लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

कैरेक्टर एक्टर्स को मिलती है छोटी वैनिटी वैन, सुधीर पांडे बोले- जितना पानी की बोतल पर खर्च होता है उतने में छोटे बजट की फिल्म बन जाए

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


एक्टर सुधीर पांडे को अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है. उन्होंने ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ जैसी फिल्में की हैं. हाल ही में एक्टर ने उन एक्टर्स के बारे में बात की जो काफिले लेकर चलते हैं. उन्होंने ऐसे एक्टर्स पर गुस्सा जाहिर किया और कहा कि वो प्रोड्यूसर्स का पैसा बर्बाद करते हैं. साथ ही सुधीर ने कैरेक्टर्स एक्टर्स को लेकर भी रिएक्ट किया है.

ये भी पढ़ें- Lock Upp 2: धीरज धूपर को मिली थी घर से आई चिट? पत्नी विन्नी ने बताई पूरी सच्चाई, बोलीं- ‘मैंने बाहर की इनफॉर्मेशन’

एक्टर्स करते हैं पैसी की बर्बादी

सिद्धार्थ कनन से बातचीत में सुधीर पांडे ने बताया कि कैरेक्टर एक्टर्स को मुश्किल से बड़ी वैन मिलती है. उन्होंने कहा, ‘हमारे जैसे कैरेक्टर एक्टर्स को मुश्किल से बड़ी वैनिटी वैन मिलती है. अक्सर हमें छोटी वैनिटी वैन दी जाती है. जो एक्टर पूरे काफिले के साथ आते हैं वो फेक लगते हैं. वो पैसे की बर्बादी है. अगर वो अपने पैसे खर्च कर रहे हैं तो बात अलग है. लेकिन प्रोड्यूसर्स अगर पे कर रहे हैं तो ये बर्बादी है. जितना पैसा बर्बाद होता है उतने में एक छोटे बजट क फिल्म बन जाए. आप विश्वास नहीं करेंगे जितना पैसा पानी की बोतल पर खर्च होता है उतने में एक छोटे बजट की फिल्म बन जाए.’

ये भी पढ़ें- Jana Nayagan BO Day 1 Prediction: ओपनिंग डे पर शतक जड़ सकती है जना नायकन? धवस्त होंगे ‘जेलर’ से ‘पठान’ के रिकॉर्ड, जानें- प्रीडिक्शन

आगे जब उनसे पूछा गया कि क्या वो भी टीम लेकर चलते हैं इस पर उन्होंने कहा, ‘मेरे पास टीम नहीं है. एक समय था जब मैं बीमार था और मुझे अपना खाना लेकर जाना पड़ता था और दवाईयां समय पर लेनी होती थी तब मैं एक लड़के को मदद के लिए साथ रखता था. मैं खुद उसे पे करता था. कई प्रोड्यूसर्स ने कहा कि वो इसका खर्च उठा लेंगे लेकिन मैं हमेशा कहा कि मैं पे करूंगा.’

एक्टर ने ये भी कहा कि इंडस्ट्री में बड़े स्टार्स और सपोर्टिंग एक्टर्स के बीच में असमानता रहती है. आप इसका कुछ नहीं कर सकते. ये बेकार कल्चर का हिस्सा बन गया है. उन्होंने कहा, ‘हम लोकतांत्रिक होने का दावा करते हैं लेकिन इससे बहुत दूर हैं. जो भी पावर में आता है किसी भी फील्ड में वो हुक्म देता है और लोग उसे फॉलो करते हैं. आप उन्हें चैलेंज नहीं कर सकते हैं.’



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘ओह माय डॉग’ में दिखेगा इंसान और डॉग का अनोखा रिश्ता, पंकज त्रिपाठी बोले- दिल छू जाएगी कहानी

आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!

‘धोखेबाज और स्पाइनलेस हो… ‘ CJP प्रोटेस्ट पर चुप रहने की कैटरीना कैफ को मिली ऐसी सजा, झेलना पड़ा ये बड़ा नुकसान

Bollywood News: शाहरुख खान की ‘किंग’ की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

‘अब नहीं तो कब!’ प्रतिभा रांटा से गुरफतेह पीरजादा तक, मुंबई में छात्रों संग सड़कों पर आए ये सितारे

‘मैं बच्चों के साथ लाठी खाती’, छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उतरीं सीमा पाहवा, बोलीं- इंसानियत जगाइए

Leave a Comment