लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Opposition Protest Live:’संसद में जो हो रहा वो अलोकतांत्रिक है’, प्रियंका गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना – Opposition Mps Protest Live Makar Dwar Parliament Demand Dharmendra Pradhan Resignation Bjp Govt Reaction

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

12:08 PM, 22-Jul-2026

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के ट्वीट पर क्या बोले केसी वेणुगोपाल?

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के ट्वीट पर कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, ‘शिक्षा मंत्री के तौर पर बने रहने की उनकी कोई नैतिक जिम्मेदारी नहीं बनती। अब उनकी बात कौन सुनेगा? उनकी नैतिक जिम्मेदारी कहां है? 1.8 अरब लोग उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। देश के बच्चों को बचाने के लिए उन्हें इस्तीफा देना ही होगा।’

 

11:58 AM, 22-Jul-2026

रामगोपाल यादव ने सरकार पर क्या आरोप लगाए?

समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने कहा ‘अगर यह सरकार चर्चा करती, तो क्या कोई हंगामा होता? वे कोई चर्चा नहीं करना चाहते। अगर कोई कुछ कहने के लिए खड़ा होता है, तो सदन स्थगित कर दिया जाता है।  यह लोकतंत्र का मजाक है। विपक्ष एकजुट है। वे सब एक हैं। वे (राम मंदिर विवाद पर) कुछ नहीं कह रहे हैं। इससे बड़ा पाप और कोई नहीं हो सकता। एक भी दिन ऐसा नहीं बीतता जब चोरी न हुई हो; कोई हिसाब-किताब नहीं है।’

वहीं, कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर डीएमके सांसद ए. राजा ने कहा, ‘हर किसी को लड़ने का अधिकार है।’

 

11:44 AM, 22-Jul-2026

काले कपड़े पहनकर नजर आए विपक्षी सांसद

विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में काले कपड़े पहनकर सरकार के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी समेत कई अन्य नेता मौजूद थे।

11:32 AM, 22-Jul-2026

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सरकार पर किया हमला

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कहा कि छात्रों की मांगें जायज हैं। वे अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में कुछ भी अलोकतांत्रिक नहीं है। वहीं,  उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों और संसद में जो हो रहा है वह अलोकतांत्रिक है।

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘छात्रों का संघर्ष वास्तविक है और वे बदलाव की मांग कर रहे हैं। कागजात बार-बार लीक हो रहे हैं। कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि छात्र जायज चिंताएं उठा रहे हैं और उन्होंने फंड के आवंटन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, ‘हमारे साथ जो हुआ वह अप्रासंगिक है। आप (मीडिया) मुझे बताएं कि छात्रों के साथ जो हुआ वह सही है या गलत? छात्रों की मांगें जायज हैं और वे अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं। शिक्षा का बजट 14 लाख करोड़ रुपये है, लेकिन आप अडानी और अंबानी के 16 लाख करोड़ रुपये के कर्ज माफ कर रहे हैं।’ 

11:28 AM, 22-Jul-2026

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन पर समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, ‘कल अखिलेश यादव और पूरी समाजवादी पार्टी जंतर-मंतर पर जमा लोगों के मुद्दों को उठा रही थी। लेकिन यह सरकार सदन को चलने नहीं दे रही है।  हम अपनी इस मांग पर अड़े रहे। अखिलेश यादव को गिरफ्तार करके दूर ले जाया गया।. यह सरकार हिटलर के रास्ते पर चल रही है।’

11:19 AM, 22-Jul-2026

सांसद रवि शंकर प्रसाद ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री निवास के बाहर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर भाजपा के  सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा, ‘यह भारत के लोकतंत्र और लोकतांत्रिक इतिहास के लिए सचमुच शर्मनाक दिन था। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री आवास के गेट पर जबरदस्ती और बिना इजाजत विरोध प्रदर्शन किया। उनके पिता, दादी और परदादा प्रधानमंत्री रह चुके हैं। उन्हें पीएम आवास की गरिमा का पता है, फिर भी उन्होंने गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार किया। मैं इसकी निंदा करता हूं। पीएम की सुरक्षा सबसे जरूरी है।  मंत्री जितेंद्र सिंह और गृह सचिव ने नीट पर बातचीत के लिए उनसे संपर्क किया, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।  राहुल गांधी, आपने गैर- जिम्मेदाराना व्यवहार किया है। मैं कल आपके पूरे व्यवहार की निंदा करता हूं। आखिरकार पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी। सुरक्षा और शांति के लिए यह जरूरी था। 

 

11:00 AM, 22-Jul-2026

पुलिस के इस्तेमाल के विरोध में ‘काला दिवस’ मनाएंगे- कांग्रेस सांसद

कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने कहा कि, ‘विपक्षी पार्टियों के सभी सांसद आज ‘काले’ कपड़े पहनकर आएंगे और छात्रों व सांसदों के खिलाफ पुलिस के इस्तेमाल के विरोध में ‘काला दिवस’ मनाएंगे। हम चाहते हैं कि सरकार छात्रों से बातचीत करे और शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव करे’।

 

10:53 AM, 22-Jul-2026

सरकार पर बरसे कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘बेशर्मी की भी एक हद होती है। 20 जुलाई को लाठीचार्ज हुआ और कल हमने विरोध किया, तो अगर छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ… बिना नेम टैग वाले लोग अंदर आते हैं और हमला करते हैं, और विपक्ष के नेता या विपक्ष बस बैठे रहते हैं और हमारी आवाज नहीं उठाते?… आप कह रहे हैं कि हम छात्रों की भावनाओं का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं’।

 

 

10:33 AM, 22-Jul-2026

लाठीचार्ज को लेकर दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?

दिल्ली पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि 20 मार्च को संसद तक सीजेपी मार्च के दौरान हिंसा हुई थी। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने पत्थरों और अन्य चीजों से पुलिसकर्मियों पर हमला किया, पुलिस बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की, पुलिस और अन्य सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ की, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और बड़े स्तर पर हिंसा की। इससे कानून व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और अपने कानूनी कर्तव्यों का पालन कर रहे पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को खतरा पैदा हुआ।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में वरिष्ठ अधिकारियों समेत 118 पुलिसकर्मी घायल हुए। अधिकारियों ने कहा कि हिंसक भीड़ ने सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया और करीब 15 से 20 सरकारी वाहनों समेत अन्य सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ की।

10:32 AM, 22-Jul-2026

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहां-कहां प्रदर्शन किए?

इस बीच, मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कई राज्यों में प्रदर्शन किए। ये प्रदर्शन दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी के अन्य नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में किए गए। इसके साथ ही सोमवार को सीजेपी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की भी निंदा की गई।

तिरुवनंतपुरम, गुवाहाटी, जबलपुर और भुवनेश्वर में प्रदर्शन किए गए। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लोकतांत्रिक प्रदर्शनों को दबा रही है। तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस और केरलम स्टूडेंट्स यूनियन (केएसयू) के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Virat-anushka:अनुष्का के साथ वृंदावन पहुंचे कोहली, प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन; कीचड़ में नंगे पैर चले – Virat Kohli And Anushka Sharma In Vrindavan To Seek Blessing Of Premanand Ji Maharaj

Bhojshala Row:भोजशाला से कितनी दूर है नमाज की नई जगह? सुप्रीम कोर्ट ने एमपी सरकार से मांगा जवाब – Bhojshala Row: Sc To Hear Muslim Side’s Plea Over Alternate Namaz Site, Seeks Response Of Mp

Explainer:कितने बजे से होगा राष्ट्रमंडल खेल का उद्घाटन समारोह? जानें भारत का पूरा कार्यक्रम; कहां देखें मैच – Commonwealth Games 2026: India’s Day By Day Full Schedule Live Streaming Details All You Need To Know

बाढ़-भूस्खलन से जम्मू-कश्मीर बेहाल:चार जगह फटे बादल, बडगाम में कई दुकानें बहीं, स्कूल 26 जुलाई तक बंद – Cloudbursts Occurred At Four Locations In Gurez,school Closures Extended Until The 26th.

‘गुस्से से खौल रहा हूं’, नसीरुद्दीन शाह ने दिल्ली पुलिस को कहा ‘गुंडा’; छात्रों पर लाठीचार्ज करने पर भड़के – Naseeruddin Shah Calls Delhi Police Goons Over Lathicharge On Students During Cjp Protest

Cjp Protest:जंतर-मंतर पर Cjp के प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली मेट्रो का बड़ा फैसला, बंद किए गए ये 16 स्टेशन – Delhi Cjp Protest Many Delhi Metro Stations Closed Amidst Cjp Protest At Jantar Mantar

Leave a Comment