DIY Mosquito Repellent: गर्मी और बारिश के मौसम में मच्छरों का आतंक बहुत ही ज्यादा बढ़ जाता है. जब हमें मच्छर काटते हैं, तो इसकी वजह से हमें सिर्फ स्किन में खुजली नहीं होती, बल्कि मच्छरों के काटने से हमें डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी खतरनाक बीमारियों के होने का खतरा भी बढ़ जाता है. वैसे तो मार्केट में आपको इन मच्छरों को भगाने के लिए कई तरह के कॉइल, लिक्विड या फिर केमिकल स्प्रे बहुत ही आसानी से मिल जाएंगे. ये प्रोडक्ट्स मच्छरों को भगा तो देंगे, लेकिन इनसे निकलता हुआ धुआं हमारी सांसों के जरिये हमारे फेफड़ों में चला जाता है और हमें नुकसान पहुंचाने का काम भी करता है. खासकर घर के बच्चों और बुजुर्गों के लिए ये केमिकल्स से लोडेड प्रोडक्ट्स और भी ज्यादा खतरनाक साबित होते हैं. अगर आप इन बीमारियां फैलाने वाले मच्छरों से छुटकारा पाना चाहते हैं बिना अपनी सेहत को नुकसान पहुंचाए, तो आज का यह आर्टिकल आपके काम का है. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल करके आप अपने घर पर ही काफी आसानी से एक नेचुरल और असरदार मच्छर भगाने वाला स्प्रे बना सकेंगे. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने और इसका इस्तेमाल करने का सबसे आसान तरीका.


होममेड स्प्रे बनाने के लिए जरूरी सामान
अगर आप मच्छरों से छुटकारा दिलाने वाले स्प्रे को घर पर ही बनाना चाहते हैं, तो आपको बाजार से किसी भी महंगी चीज को खरीदने की जरूरत नहीं पड़ने वाली है. इसे आप अपने किचन में ही मौजूद कुछ सिंपल चीजों से बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए आपको नीचे बताई गयी चीजों की जरूरत पड़ेगी.
- नीम का तेल: 2 चम्मच
- नींबू का रस या लेमनग्रास ऑयल: 1 चम्मच या 8 से 10 बूंदें
- कपूर: 2 से 3 गोलियां, अच्छी तरह से पीसी हुई
- पानी: 1 कप उबला हुआ और ठंडा किया हुआ
- स्प्रे बोतल: 1 खाली और साफ बोतल
ये भी पढ़ें: हेयर फॉल ने उड़ा रखी है आपकी रातों की नींद? घर पर बनाएं प्याज का ये तेल, कुछ ही हफ्तों में दिखने लगेगा फर्क
मॉसक्विटो रेपेलेंट स्प्रे बनाने का सबसे आसान तरीका
इस स्प्रे को घर पर बनाना बहुत आसान है और इसे बनाने में आपको सिर्फ 5 मिनट का समय लगता है. इस स्प्रे को बनाने के लिए सबसे पहले कपूर की गोलियों को अच्छे से पीसकर एकदम बारीक पाउडर बना लें. ऐसा इसलिए, क्योंकि कपूर की तेज गंध मच्छरों को बिल्कुल पसंद नहीं होती. इसके बाद, एक बर्तन में एक कप पानी लें और फिर उसमें 2 चम्मच नीम का तेल, पिसा हुआ कपूर और नींबू का रस या फिर लेमनग्रास ऑयल डाल दें. अब एक चम्मच की मदद से इस मिक्सचर को तब तक मिलाते रहें जब तक कपूर, पानी और तेल में अच्छे से घुल न जाए. इसके बाद, इस तैयार लिक्विड को एक साफ स्प्रे बोतल में भर लें और जब भी इसका इस्तेमाल करें, बोतल को एक बार अच्छे से हिला लें ताकि तेल और पानी आपस में अच्छे से मिक्स हो जाएं.
कैसे करें इस स्प्रे का इस्तेमाल?
इस नेचुरल स्प्रे का इस्तेमाल करना बहुत ही ज्यादा आसान है. इसका छिड़काव शाम होने से पहले घर के उन कोनों में करें, जहां पर मच्छर सबसे ज्यादा छिपते हैं. पर्दों के पीछे, सोफे और बेड के नीचे, दरवाजों के पास और बालकनी में जब आप इस स्प्रे का छिड़काव करते हैं, तो वहां पर मच्छर नहीं आते हैं. यह पूरी तरह से नेचुरल और सुरक्षित है, जिस वजह से अगर आप चाहें तो इसे अपनी स्किन पर भी थोड़ा-सा लगा सकते हैं. लेकिन इस बात का ख्याल रखें कि जब आप इसे अपनी स्किन पर लगाएं, तो उससे पहले अपने हाथों पर छोटा-सा पैच टेस्ट जरूर कर लें ताकि बाद में आपको इसकी वजह से एलर्जी न हो. इसकी तेज खुशबू की वजह से मच्छर आपके घर के आसपास भी नहीं आएंगे.

