लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Up:अखिलेश यादव का तंज, बोले- यूपी में एलपीजी का मतलब लापता गैस, भाजपा ने लोगों को लाइन में लगाया – Akhilesh Yadav Addressed A Press Conference And Says The Time Of Yogi Government Is Over.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

यूपी में एलपीजी की किल्लत को लेकर गैस एजेंसियों के सामने लगी लंबी लाइनों को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोगों को लाइनों में लगाने के अलावा किया ही क्या है। अब मैं देख रहा हूं कि लोग पेट्रोल के लिए भी लाइनों में लगे हुए हैं। 

अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को सपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने एलपीजी संकट को लेकर कुछ भी तैयारी नहीं की। अब तो 14 किलो का सिलिंडर भी 10 किलो का आ रहा लेकिन उससे भी ज्यादा ली जा रही है। यूपी में एलपीजी का मतलब लापता गैस है। गैस न मिलने से लोगों को खाना बनाने के लिए गैस और चूल्हे का सहारा लेना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक कचौरी एक समोसा अब गैस पर न रहा भरोसा। सुना है कोयले पर चाय और रोटी अच्छी बनती है। कई लोग स्मोक्ड फूड पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने संसद में कोरोना का जिक्र किया है तो उनके पास जानकारी होगी। पड़ोसी देशों ने एनर्जी सेविंग के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। जब तक भाजपा रहेगी देश को आत्मनिर्भर नहीं बनने देगी। उन्होंने यूपी सरकार के दिए गए बयान कि गैस की कोई कमी नहीं है पर कहा कि योगी की बातों में न आएं उनकी चलाचली की बेला है। वो योगी नहीं हैं। उन्होंने शंकराचार्य का अपमान किया है उनसे सावधान रहें।

ये भी पढ़ें – कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने रामलला के दर्शन-पूजन किया, बोले- रामनवमी पर अयोध्या आना मेरा सौभाग्य



ये भी पढ़ें – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अखिलेश यादव पर किया पलटवार, बोले- सपा के गुंडों-माफियाओं पर चल रहा बुलडोजर

गोमती रिवर फ्रंट पर सम्राट अशोक की प्रतिमा लगाएंगे

अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में सपा की सरकार आने पर हम गोमती रिवर फ्रंट पर सम्राट अशोक की भव्य प्रतिमा लगाकर उन्हें सोने के सिंघासन पर प्रतिष्ठित कराएंगे। उन्होंने बौद्ध धर्म को देश-विदेश में पहुंचाया।

एमओयू को लेकर यूपी सरकार की पोल खुली

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार निवेश के बड़े-बड़े दावे करती है। सुबह सुबह सीएम का ट्वीट अंग्रेजी में आया। कुछ दिन पहले उनकी पोल एक एमओयू को लेकर खुल गई। पूरे देश में उनकी चर्चा हुई। हम सभी एमओयू की जांच की मांग करते हैं। एमओयू करने वाली कंपनी का कोई फाइनेंशियल बैकग्राउंड नहीं है। भाजपा का राज इवेंट पर चलता है। हिटलर राज में एक प्रोपेगेंडा मंत्री था लेकिन भाजपा सरकार में केंद्र और प्रदेश के सभी मंत्री प्रोपोगेंडा मिनिस्टर हैं। सभी खुद को पीएम समझते हैं। नवरात्र खत्म हो रहे हैं लेकिन भाजपा अभी उधेड़बुन में है कि किसे मंत्री बनाएं? अब सरकार का कार्यकाल खत्म हो रहा है। भाजपा के लोग पीडीए से डरे हुए हैं सपा पीडीए को जोड़कर आगे बढ़ने जा रही है।

महिला आरक्षण का मुद्दा सिर्फ ध्यान भटकाने के लिए, सपा देगी 40 हजार हर साल

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा लोगों का ध्यान भटकाने के लिए महिलाओं के आरक्षण की बात कर रही है। इन लोगों ने यूपी विधानसभा और लोकसभा में कितनी महिलाओं को टिकट दिया। बंगाल में कितनी महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है। अब ध्यान भटकाने के लिए नई चीज लेकर आ रहे हैं जिससे उस पर बात हो। सपा की मांग है कि सभी जातियों की गिनती हो और उसी अनुपात में आरक्षण मिले। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार आने पर महिलाओं के लिए स्त्री सम्मान समृद्धि योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके तहत हर महिला को सालाना 40 हजार रुपये दिए जाएंगे।

भारत ने विश्वगुरू बनने का मौका खोया

अखिलेश यादव ने कहा कि अमेरिका, इस्राइल और ईरान युद्ध में भारत ने विश्वगुरू बनने का मौका खोया है।  हमने दोनों देशों से बड़ा व्यापार किया है। व्यापार के साथ डिप्लोमेसी चलती है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Asha Bhosle Death News:आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे जावेद-शबाना, शाहरुख और सलमान ने दी श्रद्धांजलि – Asha Bhosle Passed Away Live Family Age Songs Celebs Reaction News In Hindi

Video:ईकरा को जान देकर चुकानी पड़ी एक भूल की कीमत, हाशिम के साथ हंसी खुशी थी बाइक पर; चार बजे खत्म हुई दुनिया – Woman Riding Bike Dies After Crashing Into Divider

भगवान किसी को न दे ऐसा मामा:चार साल की भांजी संग दुष्कर्म, दरिंदगी के बाद ले ली जान; कार के नीचे फेंकी लाश – Dead Body Of Missing Child Found In Ghaziabad Maternal Uncle Accused Of Misdeed And Murder

Up:”धर्म के कॉलम में इस्लाम, मात्र भाषा में उर्दू भरें मुस्लिम”, जनगणना को लेकर मौलाना खालिद रशीद ने की अपील – Up: “muslims Should Fill Islam In The Religion Column And Urdu In The Language Column”, Maulana Khalid Said.

गिल का कीर्तिमान:ipl में 4000 रन पूरे करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने शुभमन, 10 साल बाद टूटा कोहली का रिकॉर्ड – Gujarat Titans Captain Shubman Gill Broke Virat Kohli’s Record Become Youngest Batter To Complete 4000 Ipl Run

Lsg Vs Gt:टी20 में तेजी से 14000 रन पूरे करने वाले तीसरे बल्लेबाज बने बटलर, इस प्रारूप में 100वां पचासा जड़ा – Lsg Vs Gt Ipl 2026: Jos Buttler T20 Stats Innings To 14000 T20 Runs And 100th T20 Fifty

Leave a Comment