लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

नेपाल सरकार ने नए डिजाइन के सिक्के को मंजूरी दे दी है. इसके अनुसार एक रुपये के सिक्के से देश का अब विवादित नक्शा हट जाएगा. इसमें लिम्पियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी शामिल थे. नेपाल इन इलाकों पर अपना दावा ठोंकता रहा है, तो वहीं भारत इसे अपने इलाके बताता है. लेकिन अब नेपाल की बालेंदु सरकार के रुख नर्म पड़ता नजर आ रहा है. इसे दोनों देशों के बीच एक सकारात्मक पहल के तौर पर देखा जा रहा है. 

मई 2020 को केपी ओली की सरकार ने कालापानी और लिपुलेख समेत इन इलाकों को अपने ऑफिशियल नक्शे में शामिल किया था. द टेलीग्राफ इंडिया के मुताबिक, सूत्रों ने जानकारी दी है कि गुरुवार को मंत्रिपरिषद ने नेपाल राष्ट्र बैंक की तरफ से नए डिजाइन वाले एक रुपये और दो रुपये के सिक्के बनाने की मंजूरी दी थी. 

कैबिनेट फैसले के अनुसार एक रुपये के सिक्के से नेपाल का नया राजनीतिक नक्शा हटा दिया जाएगा. नए डिजाइन वाले एक रुपये के सिक्के में नेपाल के मुस्तांग के मारंग गांव में स्थित लो ध्याकर मठ की तस्वीर लगाई जाएगी. इस मठ को नेपाल के सबसे पुराने मठों में माना जाता है.

सरकार के फैसले की आलोचना, कहा- देश की अखंडता के लिए खतरा

कैबिनेट सूत्रों के मुताबिक, दो रुपये के सिक्के पर पहले से छपा नक्शा रहेगा. नेपाल के कम्युनिस्ट पार्टी के सीनियर नेता भीम रावल ने सरकार के इस फैसले की आलोचना की है. इसे नेपाल की क्षेत्रीय अखंडता के खिलाफ गंभीर खतरा बताया. 

रावल ने मांग करते हुए कहा कि सरकार और सत्ताधारी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी दोनों ही इस मामले में तुरंत स्थिति को स्पष्ट करें. रावल ने कहा है कि अगर पीएम बालेन शाह के नेतृत्व वाली सरकार ने सचमुच एक रुपये के सिक्के से नेपाल का नक्शा हटाने और उसकी जग लो ध्याकर मठ की तस्वीर लगाने का फैसला किया. यह एक और गंभीर राष्ट्र विरोधी फैसला होगा. नेपाल की क्षेत्रीय अखंडता के लिए झटका होगा. 

किस तरह का होगा नेपाल का नया एक रुपये का सिक्का?

बैंक के प्रवक्ता गुरु प्रसाद पौडेल ने एक बयान जारी किया है. इसमें उन्होंने बताया कि नेपाल राष्ट्र बैंक ने सिक्कों का आकार और वजन कम करने के लिए पुराने डिजाइन की जगह नए डिजाइन का प्रस्ताव दिया था. नेपाल का नया राजनीतिक नक्शा एक रुपये के सिक्के पर नहीं आ सकता. उसका आकार छोटा होता है. दो रुपये के सिक्के के दूसरे हिस्से पर जानकी मंदिर बना होगा. नए सिक्कों का वजन पहले के मुकाबले कम होगा. एक रुपये का सिक्का अब 4 ग्राम की जगह 3.2 ग्राम होगा. दो रुपये का सिक्का 5 ग्राम की जगह 3.8 ग्राम होगा. ये सिक्के मिश्रित धातु की जगह स्टील से बनाए जाएंगे. इनका रंग पीले की जगह स्टील जैसा सफेद होगा. 

यह भी पढ़ें : ‘यह वेनेजुएला नहीं…’, ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Pakistan Politics: PoK चुनाव में बड़ा विवाद! पाक मंत्री की पार्टी ने आतंकी संगठन से जुड़े दल से किया गठबंधन

शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार

नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले – ‘इजरायल के PM को…’

Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?

अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- ‘हॉर्मुज से 900…’

अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक

Leave a Comment