लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘कुछ ऐसा होने वाला है, जो बहुत ही…’, जेलेंस्की से तुर्किए में मिलने के बाद रूस-यूक्रेन पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार (8 जुलाई, 2026) को तुर्किए के राजधानी अंकारा में रूस और यूक्रेन के बीच पिछले चार साल से ज्यादा समय से जारी संघर्ष को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की के बीच एक संभावित बैठक होने को लेकर उम्मीद जताई है और विश्वास जताते हुए कहा है कि अगर दोनों नेता एक साथ बातचीत की मेज पर बैठें तो यूरोप में इतने लंबे वक्त से जारी संघर्ष को पूरी तरह से खत्म करने को लेकर किसी समझौते पर पहुंच सकते हैं.

जेलेंस्की के साथ मुलाकात में क्या बोले राष्ट्रपति ट्रंप?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंकारा में आयोजित 2026 नाटो समिट के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बैठक की. इस दौरान उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि दोनों पक्षों के बीच काफी लंबे समय से एक संभावित समझौते को लेकर बातचीत चल रही थी और दोनों ही पक्ष संभावित प्रस्तावित समझौते में शामिल अहम मुद्दों को समझते थे. 

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि वे लोग समझौता कर लेंगे. इस पर काफी लंबे वक्त से बातचीत चल रही है. इसके कई फायदे भी हैं और नुकसान भी हैं, जिसकी दोनों पक्षों की पूरी तरह से जानकारी है और वो इन मुद्दों को किसी तीसरे के मुकाबले बहुत ही बेहतर तरीके से समझते भी हैं. मैं समझता हूं कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी इस युद्ध को खत्म करने के लिए समझौता करना चाहते हैं और यह एक बेहतर कॉम्बिनेशन भी होना चाहिए.’ 

हम पर और पुतिन पर काफी दबाव है- ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा, ‘हम पर काफी ज्यादा दबाव है. राष्ट्रपति पुतिन पर भी काफी दबाव है और जो कुछ भी हो रहा है, मुझे नहीं लगता है कि उन्हें ये सब देखकर अच्छा लग रहा होगा. राष्ट्रपति पुतिन पर इसे पूरा करने के लिए काफी ज्यादा दबाव है, लेकिन अगर राष्ट्रपति पुतिन और जेलेंस्की मिलेंगे तो कुछ ऐसा होगा, जो कि बहुत पॉजिटिव होगा.’

उन्होंने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि इन दोनों की मुलाकात जल्द होगी और उन्हें ऐसा करना ही होगा. इससे सबसे पहले ये होगा कि इससे लोगों की जान की सुरक्षा होगी और दूसरा इससे उनके देश का निर्माण होगा और मेरी राय में इसका भविष्य बहुत अच्छा होगा.’ 

यह भी पढ़ेंः ‘वो मुझे मारने की साजिश रच रहे, मैं उनकी सभी लिस्ट में टॉप पर’, ईरान को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा


]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment