लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Jammu:डोडा-जम्मू हाईवे पर भूस्खलन से तीन की मौत, चार लोग घायल; पहाड़ से गिरे मलबे ने कई घरों को दिया दर्द – Three Killed Four Injured In Landslide On Doda-jammu Highway Debris Falling From Mountain Brings Tragedy To Se

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

डोडा-जम्मू नेशनल हाईवे-244 पर सोमवार सुबह रागी नाले के पास पहाड़ से मलबा गिरा। इस हादसे में डोडा से जम्मू जा रही एक बस और दो टैक्सियां चपेट में आ गईं। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

घायलों की पहचान मोहम्मद शफी (भद्रवाह), रेशमा बानो (डोडा), तारिक हुसैन (किश्तवाड़) और पूजा देवी (जम्मू) के रूप में हुई है। इनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों के अनुसार, एक घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह करीब 9:30 बजे अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरे। इससे बस, टैक्सियों और दो निजी वाहनों को क्षति पहुंची। पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को निकाला। डोडा के उपखंड गंदोह में भी नदी-नाले उफान पर हैं। गंदोह निवासी इश्तीयक अहमद ने बताया कि तीन दिन से बंद इंटरनेट सोमवार को बहाल हुआ है।

मौसम अलर्ट और प्रशासनिक निर्देश

मौसम विभाग ने 21 और 22 जुलाई के लिए भारी बारिश और भूस्खलन का रेड अलर्ट जारी किया है। जिला प्रशासन ने भद्रवाह, देसा और गंदोह में घोषणा की है। लोगों से अनावश्यक सफर न करने और नदी-नालों से दूर रहने की अपील की गई है। जिलाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि देसा में एक दर्जन मवेशियों के नुकसान की सूचना है।

राहत और बचाव कार्य

सभी अधिकारी अपने तैनाती स्थान पर मौजूद रहेंगे। नुकसान का आकलन लगातार जारी है। अभी तक बड़े नुकसान की कोई अन्य खबर नहीं है। प्रशासन स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

प्रयागराज :साइबर अपराधियों ने पुलिस को ही दिखाया आईना, डीसीपी सिटी का एक्स हैंडल हैक, 100 से ज्यादा पोस्ट – Dcp City X Handle Hacked; Suspicious Post Sparks Alarm; Profile Picture Also Changed.

रस्सी जल गई पर बल नहीं गया:’पाकिस्तान ही एशिया कप जीतने का हकदार’, भारत से शर्मनाक हार के बाद बोले वहाब रियाज – Pakistan Are The Best Side In This Asia Cup To Lift The Trophy: Wahab Riaz

यूपी में पांच की मौत:दिव्यांग की ट्राईसाइकिल बचाने में डंपर से भिड़ा टेंपो; दो बच्चों समेत पांच की गई जान – Tempo Collides With Dumper In Sambhal While Trying To Avoid A Differently-abled Person Tricycle Many Died

छलका Ias नेहा मारव्या का दर्द:एक साल में चौथा ट्रांसफर, बोलीं-‘अधीनस्थों की बगावत के बाद मुझे ही हटा दिया’ – Ias Officer Neha Marvya Opens Up About Her Ordeal: Fourth Transfer In A Year; Says, “i Was The One Removed Aft

बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता – Budh Gochar 2026 In Kanya Rashi These Zodiac Sign People May Get Money Profit And Success

स्लीप एफएम: सोते देखकर एआई बताएगा आपकी उम्र और 130 बीमारियों का संकेत, कैसे काम करेगा स्टैनफोर्ड का यह मॉडल? – Ai Predict Future Diseases While You Sleep? Stanford’s Sleep Fm Model Makes Striking Forecast

Leave a Comment